Placeholder canvas

राहुल द्रविड़ की छोड़ महेंद्र सिंह धोनी की सुन रहे भारतीय खिलाड़ी, माही की इस सलाह से ही भारत ने जीते 2 मैच

MS DHONI TEAM INDIA

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 WC 2022) में धूम मचा रही है। ऑस्ट्रेलिया इस साल इस टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों टी20 सुपर 12 के मैच जीते हैं। लेकिन इसी बीच इस बड़ी खबर सामने आई है। जिसके मुताबिक पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है। जोकि उनके इस विश्व कप में काफी कम भी आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी परिस्थितियों को भापने के नाम पर काफी दिग्गज कप्तान है। जानिए क्या है पूरी बात….

महेंद्र सिंह धोनी की सलाह आ रही हार्दिक पांड्या के काम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को काफी महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने ऑल राउंडर स्टार हार्दिक पांड्या, सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जैसे कई खिलाड़ियों को सलाह दी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 विश्व कप का पहला संस्करण अपने नाम किया था। टीम इंडिया विश्व कप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने अंतिम गेंद पर मैच जीता और फिर नीदरलैंड्स को 56 रन शिकस्त दी। अब भारतीय टीम रविवार 30 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी अच्छी फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने नाबाद 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और मेलबर्न में आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों पर एक चौका और 2 गगनचुंबी छक्के लगाकर मैच जीता। साथ ही उन्होंने तीन विकेट भी लिए हैं।

Also Read : “समय-समय की बात है” टी20 विश्व कप में भारत के हर मैच जीतने की दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्या है पूरा मामला

सिर्फ हार्दिक ही नहीं इन खिलाड़ियों को भी मेंटोर कर रहे हैं धोनी

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के साथ साथ पॉवर-हिटिंग शॉट के लिए मशहूर हैं। वो राउंड बॉटम बैट से टी20 फॉर्मेट में खेलते थे। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत समेत कुछ और खिलाड़ी इस सीजन में राउंड बॉटम यानी नीचे से घुमावादर बल्ले से खेलने की सलाह दी है।

महेंद्र सिंह धोनी टी20 फॉर्मेट में इसी तरह के बल्ले से खेलते थे जोकि नीचे से घुमावदार होता है। ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या भी टी20 वर्ल्ड कप-2022 में इस तरह के बल्ले से खेलते ही दिखे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो महेंद्र सिंह धोनी ने ही हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और कई युवा खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी में सुधार के इरादे से इस तरह के बल्ले से खेलने की सलाह दी थी।

दिग्गजो का मानना है कि राउंड-बॉटम बैट पॉवर हिटिंग शॉट में काफी मदद करते हैं। खासतौर पर टी20 फॉर्मेट के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये नीचे से घुमावदार के तले वाला बल्ला खिलाड़ियों को ज्यादा खुलकर खेलने में मदद करता है।

साथ ही खास बात ये भी है कि टी20 क्रिकेट के चलते इस तरह के बल्ले की मांग भी बढ़ी है। बैट बनाने वाली कंपनी एसजी के प्रबंद निदेशक पारस आनंद ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप से पूर्व इस तरह के बल्ले से खेलना शुरू किया था। जिसके बाद बाकी के अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी इसकी मांग की थी।

Also Read : बाबर आजम के अकड़ में डूबी पाकिस्तान, कप्तान के इन 4 फैसलों की वजह से टी20 विश्व कप में हुआ टीम का बंटाधार

कौन थी MS Dhoni की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा, मौत के बाद टूट गये थे धोनी, जानिए क्या थी मौत की वजह

MS DHONI GF PRIYANKA JHA

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने खेल से सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना डंका बजाया है। इन दिनों धोनी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह अपनी वाइफ साक्षी और बेटी के साथ समय बिता रहे हैं।

धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी बहुत ही मजेदार है और हमेशा सुर्खियों में भी बनी रहती है। साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की लाइफ में एक और लड़की थी। और उस लड़की को धोनी के लाइफ पर बनी फिल्म एम एस धोनी में भी दिखाया गया था। धोनी (MS DHONI) अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उन दोनों की लाइफ में सिर्फ एक दूसरे के साथ समय बिताना उतना ही था। धोनी की गर्लफ्रेंड की डेथ हो गई, जिसके बाद धोनी पूरी तरीके से टूट गए थे।

 धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका था

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका था जिसे वह बहुत ही प्यार करते थे और वह प्रियंका से शादी भी करना चाहते थे। उसके लिए पूरी तरीके से तैयार थे लेकिन एक एक्सीडेंट में धोनी के सपनों को चूर चूर कर दिया और उनकी गर्लफ्रेंड की उस हादसे में मौत हो गई। हालांकि कई बार है धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत के बाद धोनी और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

खबरों की माने तो जब धोनी को यह पता चला कि उनकी गर्लफ्रेंड है इस दुनिया में नहीं है तो वह पूरी तरीके से टूट चुके थे। गर्लफ्रेंड की मौत के बाद धोनी क्रिकेट से भी दूरी बना लेंगे ऐसा उनके घरवाले सोचने लगे थे। लेकिन धोनी (MS DHONI) ने प्रियंका की मौत को अपनी कमजोरी नहीं बनाई और क्रिकेट की दुनिया में उन्होनें अपने बल्ले से जादू दिखाया और भारत को वर्ल्ड कप भी जीताया।

धोनी ने साक्षी से शादी की और अपनी खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। शादी के बाद साक्षी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा।

ALSO READ:अंतिम गेंद पर बेईमानी भी नही दिला सकी पाकिस्तान को जीत” ब्रैड हॉग ने शेयर की पाकिस्तान के बेईमानी की वीडियो

 उत्तराखंड में मना रहे हैं धोनी अपनी वाइफ के साथ छुट्टियां

बता दें कि इन दिनों धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड गए हुए हैं और वहां अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम टीम के सक्सेसफुल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

जो बहुत ज्यादा वायरल हो जाती हैं। लेकिन उनकी वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके जरिए ही धोनी के फैंस को उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखने को मिलती हैं। साक्षी और धोनी (MS DHONI) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों पहाड़ पर पोज देते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में धोनी (MS DHONI) और साक्षी साथ में खड़े होकर बर्फीले पहाड़ पर गाड़ी के सामने फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के इस तस्वीर के वायरल होती हैं फैंस जमकर लाइक और कमेंट की बौछार कर रहे हैं।

ALSO READ: पाकिस्तान के जबड़े से छिनी विराट कोहली, अब VIRAT KOHLI को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, तारीफ में कही ये बात

प्रियंका झा: धोनी को पहली बार इस लड़की से हुआ था प्यार! इस वजह से हो गई थी माही के पहले प्यार की मौत

MS DHONI EX GIRLFRIEND PRIYANKA JHA

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने अपनी कप्तानी से विश्व में अपना लोहा मनवाया था। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम ही चर्चा में रहे हैं, लेकिन एक वक्त पर महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा का काफी जिक्र मिलता है।

महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा की तरफ से कभी इस पर खुले तौर पर बात समाने नहीं आई, लेकिन प्रियंका झा का नाम काफी सुर्खियों में आता रहता है। महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं और प्रियंका झा उनके लिए एक अतीत बन चुकी हैं।

बायोग्राफी में मिलता है जिक्र

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी में उनकी शादी से पहले प्रियंका झा नाम काफी चर्चा में मिलता है। खुद महेंद्र सिंह धोनी की ऑटोबायोग्राफी में उनका नाम और किरदार साफ तौर पर दिखाया गया है, लेकिन अब भी काफी लोग इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि वो कौन थी और अब वो कहां हैं?

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की शादी से पहले धोनी एक लड़की से प्यार करते थे। लेकिन किस्मत ने दोनों को अलग कर दिया। एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में इस बात को साफ दिखाया गया है।

जानिए कैसे हुई थी प्रियंका झा की मौत?

महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा बताया गया हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनसे बहुत प्यार भी करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, क्योंकि एक एक्सीडेंट में प्रियंका झा की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी कथित तौर पर गर्लफ्रेंड की फोटो कई बार वायरल हो चुकी है। इस फोटो में दोनों बैठे हुए नजर आ रहे थे।

Also Read : IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले इस खिलाड़ी के फिटनेस ने रोहित शर्मा की बढ़ाई टेंशन, पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था चोटिल

भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान है, जिनकी कप्तानी का लोहा विश्वभर के क्रिकेटर्स मानते हैं। लेकिन जब धोनी को पता चला था कि प्रियंका इस दुनिया में नही है तब इस बात ने उन्हें तोड़कर रख दिया था धोनी के करीबियों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

हालांकि धोनी ने इसे कमजोरी नहीं बनने दिया और काफी नाम कमाया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुकी है। साथ ही 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनी थी।

Also Read : IND VS NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा चलेंगे बड़ी चाल पहले मैच में बाहर बैठे इस खिलाड़ी को देंगे मौका, बाहर बैठेंगे अक्षर पटेल

पाकिस्तान के जबड़े से छिनी विराट कोहली, अब VIRAT KOHLI को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, तारीफ में कही ये बात

virat kohli and ms dhoni

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और क्या ही शानदार गेंदबाजी की. भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बनाने दिया. पाकिस्तान के तरफ से इफ्तिखार और शान मसूद ने शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत के तरह से अर्शदीप और हार्दिक पांड्या 3-3 सफलताएं अर्जित की.

भारत के तरफ से विराट कोहली ने अकेले दम पर ऐसी पारी खेली और पाकिस्तान पस्त हो गया. ख़बर यह भी है कि इस मैच से पहले विराट कोहली को धोनी की याद आई थी.

कोहली को क्यों आई धोनी की याद

स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कोहली ने धोनी का भी जिक्र किया था. विराट कोहली ने कहा

“माही भाई के साथ अपनी दोस्ती और रिश्ते के अनुभव को मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं. हमारी दोस्ती सिर्फ आपसी समझ और विश्वास पर ही टिका हुआ है. जब भी हम साथ खेलते हैं और जैसे ही गेंद गैप में जाती है जो हम एक दूसरे को बोलते नहीं हैं खुद ही समझ लेते हैं कि एक रन लेना है या दो. पिछले 10-12 साल में हमने शायद एक या दो बार ही आपस में गलती की है. करियर की शुरुआत हर किसी खिलाड़ी के लिए काफी अहम होती है. कुछ खराब प्रदर्शन के चलते आपको टीम से भी बाहर किया जा सकता है, लेकिन धोनी ने जिस तरह से मेरा साथ दिया उसको मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा. चाहे कप्तान मैं हूं या वो लेकिन मेरे लिए वो हमेशा वही इंसान रहेंगे जिनकी हर सलाह मेरे लिए जरूरी है.”

ALSO READ: IND vs PAK: भारत को मिल गया जसप्रीत बुमराह का विकल्प, 23 साल का ये खिलाड़ी डेथ ओवर्स में कर देता है विरोधी टीम को चित

कोहली के प्रदर्शन से जीता भारत

भारत ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. भारत के तरफ से सबसे शानदार गेंदबाजी की अर्शदीप सिंह ने. अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया.

वहीं हार्दिक पांड्या ने भी 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 53 गेंदो में 6 चौको और 4 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली.

ALSO READ: IND vs PAK: मैच के बाद रवि शास्त्री के सामने इंटरव्यू में नहीं बोल पाए Virat Kohli, फैंस ने कर दी बोलती बंद, देखें वीडियो

MS Dhoni की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका थी बेहद खूबसूरत, सामने आई तस्वीर, इस वजह से छूट गया माही का साथ

MS Dhoni की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका थी बेहद खूबसूरत, सामने आई तस्वीर, इस वजह से छूट गया माही का साथ

क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसकी वजह से उन पर एक फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाई गई थी। फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत सी चीजें बताई गई हैं। इसी के साथ साथ उनकी लव लाइफ के बारे में भी फिल्म में चर्चा की गई है। क्या आपको पता है कि MS Dhoni की पहले भी एक गर्लफ्रैंड थी, जिसकी मौत एक कार एक्सीडेंट के दौरान हो गई थी। आइए उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं…

Dhoni के जीवन को दर्शाती है फिल्म

MS Dhoni

धोनी के जीवन के बारे में फिल्म में बताया गया है और उनके पूरे जीवन का वर्णन एक फिल्म के माध्यम से किया गया है। भारतीय टीम में अपने जुनून की वजह से वह जगह बनाने में सफल रहे। इस फिल्म में धोनी के खेल से लेकर उनके जीवन तक की सारी घटनाओं को दिखाया गया।

प्रियंका झा

उनके जीवन के बदलाव में एक घटना का बहुत बड़ा हाथ रहा,जिसकी वजह से यह फिल्म बहुत कामयाब हुई और वह घटना थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका के कार एक्सीडेंट से मौत हो जाना। इससे पहले धोनी के फैंस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी,लेकिन जिन्होंने इस फिल्म को देखा तो उनको इसके पीछे छुपे राज के बारे में पता चला।

MS Dhoni प्रियंका झा
Dhoni की लाइफ में प्रियंका का बड़ा रोल था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी और वह स्ट्रगल कर रहे थे, तब प्रियंका झा ने उनका साथ दिया था। फिल्म में धोनी के भारतीय टीम में चयन होने के बाद ही इन दोनों के प्यार को दिखाया गया है। धोनी और प्रियंका एक दूसरे के बहुत करीब थे और वह शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई और जब धोनी को यह बात पता चली, उस समय वह टूर से लौट कर आए थे, जिससे उनको बड़ा सदमा पहुंचा था। उनके करीबियों को तो यह लगने लगा था कि अब धोनी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे,लेकिन धोनी ने अपने जीवन की इस बड़ी दुर्घटना को अपने जीवन की ताकत बना लिया।

ALSO READ: IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बीच नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक, मिस्टर आईपीएल के इस ट्वीट ने किया इशारा

सामने आई प्रियंका की तस्वीर

PRIYANKA JHA AND MS DHONI

वैसे तो फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड का रोल दिशा पाटनी ने निभाया था। इस फिल्म में दिशा को देख सभी लोग उनके दीवाने हो गए थे पर लोगों के मन में धोनी की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड को देखने की उम्मीदें भी जाग उठी। यहां देखें उनकी तस्वीर।

Read More –IPL 2022: CSK के पहले मैच में ही ये 3 विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग XI में होंगे शामिल, दूसरा नंबर वाला धोनी का पसंदीदा

कोहली ने दिलाया फ्लैट, धोनी ने बुलाया मुंबई, छोटी उम्र में बड़े कमाल दिखाने वाली पूजा बिश्नोई क्‍या रवि बिश्नोई की बहन हैं?

कोहली ने दिलाया फ्लैट, धोनी ने बुलाया मुंबई, छोटी उम्र में बड़े कमाल दिखाने वाली पूजा बिश्नोई क्‍या रवि बिश्नोई की बहन हैं?

10 साल की उम्र में जब बच्चे खुद को नहीं संभाल पाते हैं ऐसे में एक लड़की इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जिसकी उम्र 10 साल की है हम बात कर रहे हैं, राजस्थान के जोधपुर जिले की रहने वाली पूजा बिश्नोई की। पूजा बिश्नोई ने महज 10 साल की उम्र में वह मुकाम हासिल किया है, जिसके बारे में लोग सोच तक नहीं पाते हैं।

पूजा ने एथलीट में गजब की सफलता हासिल की है। खबरों की मानें तो पूजा 2024 में होने वाले यूथ ओलंपिक में पार्टिसिपेट करेंगी। उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया है। पूजा ने ना केवल राजस्थान बल्कि उन्होंने भारत का भी नाम रोशन कर दिया है।

पूजा की सफलता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें मिलने के लिए मुंबई बुलाया। पूजा राजस्थान के जोधपुर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बूढ़ा बिश्नोईयां गांव की रहने वाली हैं।

 पूजा ने तीन साल की उम्र से एथिलिट बनने की तैयारी की शुरु

पूजा का जन्म 10 अप्रैल 2011 को हुआ था, उनके पिता पेशे से किसान हैं। उनके घर वालों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि महज 3 साल की उम्र से पूजा ने एथिलीट बनने की तैयारी शुरू कर दी थी। पूजा का छोटे भाई का नाम कुलदीप है।

उन्होंने बताया कि 5 साल की उम्र में पूजा ने सिक्स पैक ऐप बनाकर दुनिया में गजब की पॉपुलरिटी हासिल की थी। जब उनकी उम्र 6 साल की हुई तो उन्होंने केवल 38 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरा कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह एक बेहतरीन धावक होने के साथ ही साथ टैलेंटेड गेंदबाज भी हैं।

विराट कोहली से पूजा ने की मुलाकात

पूजा की टैलेंट को देखते हुए इंडियन क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पूजा से मिलने की इच्छा जाहिर की। वह पूजा से इतने इंप्रेस हुए कि उनका पूरा खर्चा विराट कोहली का फाउंडेशन उठाएगा।

खबरों की मानें तो विराट कोहली का फाउंडेशन पूजा को एक आलीशान फ्लैट भी दिला चुका है। उन्होंने कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर जो सफलता हासिल की है वह हर किसी के बस की बात नहीं है। पूजा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें-IND vs NZ: न्यूज़ीलैंड के साथ अंतिम अभ्यास मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इन खिलाड़ियों को मौका देंगे रोहित शर्मा

8 घंटे की करती हैं कड़ी प्रैक्टिस

बता दें कि पूजा ने एथिलीट बनने के सफर पर बात करते हुए बताया कि वह रोजाना 8 घंटे की कड़ी प्रैक्टिस करती हैं। साथ ही साथ अपने पढ़ाई पर भी पूरा फोकस करती हैं। वह स्कूल जाती हैं वह स्कूल से आने के बाद रनिंग की प्रैक्टिस करती हैं।

पूजा को हाल ही में टेलीविजन पर भी देखा गया और और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने वर्कआउट और एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिनसे उनके फैंस और उनके चाहने वालों ने खूब प्यार देते हैं।

ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2022: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो ऐसे निकलेगा परिणाम, ICC ने बनाया ये नया नियम

महेंद्र सिंह धोनी हैं “प्रोफेसर-” तो विराट कोहली “बर्लिन” जानिए मनी हॉइस्ट के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी हैं “प्रोफेसर-” तो विराट कोहली “बर्लिन” जानिए मनी हॉइस्ट के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा क्रिकेटर

मनी हॉइस्ट (Money heist) स्पेन की सबसे चर्चित और सफल क्राईम ड्रामा सीरीज है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहता है. इस सीरीज में दो हिस्ट थे जिसके प्रोफेसर सेर्जियो मार्किना संभालते थे. इसमें से एक हिस्ट स्पेन के रॉयल मिंट में था और दूसरा स्पेन के बैंक में था.

इसके अलावा मनी हॉइस्ट (Money heist) की इस ड्रामा सीरीज में 8 रॉबर्स है, जिनका कोड नेम शहरों के नाम पर रखा गया है. जिसमें टोकियो, मास्को, बर्लिन, नेरोबी, रियो, डेनवर, हेंसिकी और ओस्टो था. जहां आज हम आपको बताएंगे कि अगर भारतीय क्रिकेटर मनी हॉइस्ट के किरदार में होते तो वह कौन सा रोल प्ले कर रहे होते.

धोनी- प्रोफेसर

अगर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में चर्चा की जाए तो मनी हॉइस्ट (Money heist) मे सेर्जियो मेर्किना का किरदार सबसे चर्चित और पसंदीदा किरदार माना जाता है जिसके अंदर कमाल की क्वालिटी थी जो अपने शानदार दिमाग से बड़ी से बड़ी परेशानियों को हल करने की ताकत रखते थे.

ठीक उसी तरह महेंद्र सिंह धोनी की छवि भी उसी प्रकार की है जिनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूट कर भरी है जो उन्हें दुनिया में सबसे अलग और सफल कप्तान बना चुका है. इसके अलावा धोनी उसी तरह मैदान पर अपनी रणनीतियों को सिद्ध करते हैं जिस तरह मनी हॉइस्ट (Money heist) में प्रोफेसर करते हैं.

टोक्यो- हार्दिक

अब अगर मनी हॉइस्ट (Money heist) कि उस किरदार पर चर्चा करें जो इस ड्रामा सीरीज में सबसे फ्रस्ट्रेटेड किरदार थी तो वह टोक्यो का किरदार है. वह हमेशा अपनी टीम को बुरी तरफ ही ले जाया करती थी. टोक्यो के अंदर कभी ना खत्म होने वाला अति आत्मविश्वास था.

अगर टीम इंडिया में ऐसा कोई खिलाड़ी है तो वह हार्दिक पांड्या हैं, जिनके अंदर कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस नजर आ जाता है. फर्क बस इतना है कि सीरीज में टोक्यो एक लड़की है और हार्दिक पांड्या 1 लड़के हैं. इसके अलावा कोई फर्क नहीं है.

विराट कोहली- बर्लिन

मनी हॉइस्ट (Money heist) के अन्य किरदारों पर चर्चा करें तो बर्लिन सबसे बेस्ट किरदारों में से एक माना जाता है, जो अपनी फीलिंग से लड़ सकते है और इनके अंदर बुरी परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता होती है, जहां इंडियन क्रिकेट टीम में विराट कोहली के अंदर यह छवि नजर आती है.

मनी हॉइस्ट (Money heist) के इस ड्रामा सीरीज में और विराट कोहली में एक सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है ,लेकिन उनके इस रवैया के पीछे कोई ना कोई कारण भी जरूर होता है. इसके अलावा वह अपना दिमाग दौड़ाना कभी नहीं छोड़ते जो कोहली के अंदर साफ दिखता है.

नेरोबी- स्मृति मंधाना

मनी हॉइस्ट की सीरीज में सबसे ताकतवर महिला का किरदार अगर किसी ने निभाया है, तो वह नेरोबी है. जिनका रवैया टीम को हमेशा सही दिशा में ले जाता है.

कई बार नेरोबी ने मुश्किल परिस्थितियों में अपनी सूझबूझ से टीम को बाहर निकाला है. ठीक उसी तरह स्मृति मंधाना अपने ताकतवर खेल से कई बार टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों में बाहर निकाल चुकी हैं.

रियो- कार्तिक त्यागी

जैसे-जैसे यह सीजन आगे बढ़ते जाता है, वैसे- वैसे ये एक शानदार खिलाड़ी के रूप में उभरते नजर आते हैं, जहां कार्तिक त्यागी पर यह भूमिका पूरी तरह फिट बैठती है.

उन्हें भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में चोट से गुजारना पड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने वापसी करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमाल किया और फिर आईपीएल में जगह बनाई.

मॉस्को- सचिन तेंदुलकर

मनी हॉइस्ट (Money heist) में अगर सबसे प्यारे और मासूम किरदार की बात करें तो वह मॉस्को है, जिनके अनुभव से कई बार टीम को मदद मिलती नजर आई है और यह भूमिका सचिन तेंदुलकर पर पूरी तरह फिट बैठती है, जिनके अनुभव ने टीम इंडिया को कई बार मुश्किल भरी स्थिति से बाहर निकाला है.

डेनवर- युवराज सिंह

डेनवर इस सीरीज का सबसे साहसी किरदार है जिन का साहस लोगों को खूब पसंद आता है और यह भूमिका पूरी तरह से युवराज सिंह पर फिट बैठती है जो कई बार मैदान पर अपने साहस की वजह से टीम इंडिया को मैच जिता चुके हैं.

हेलसिंकी- जसप्रीत बुमराह

इस सीरीज में हेलसिंकी एक रक्षक है, जो हमेशा अपनी ताकत से अपनी टीम की रक्षा किया करते हैं और इस भूमिका में जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट बैठते हैं, जो कई बार अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को हारा हुआ मैच जिता चुके हैं.

टी20 विश्व कप 2022 से पहले विजडन ने चुनी भारत की ऑलटाइम प्लेइंग 11, धोनी को दिखाया बाहर का रास्ता, इन्हें मिली जगह

धोनी टीम इंडिया

टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) 2022 से पहले विजडन ने भारत (INDIA) की बेस्ट टी20 प्लेइंग 11 चुन ली है। जिनमें कई पुराने खिलाड़ियों के साथ इस टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है। लेकिन इस प्लेइंग 11 में एक बात जो खटक रही है वह हैं महेंद्र सिंद धोनी (MS DHONI) का ना होना।

धोनी ने ही भारत को पहला टी20 विश्व कप जीतवाया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। आइए आपको विजडन (WISDEN) की प्लेइंग 11 में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है बताते हैं-

रोहित और कोहली को मिली ओपनर की जगह

विजडन की ऑल टाइम प्लेइंग 11 में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ओपनर के तौर पर नजर आ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं हाल की टी20 रैकिंग में अपना धाब जमाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को नंबर-3 का स्थान मिला है।

भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडरों और विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) को नंबर-4, भारत के हालिया सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) को नंबर-5 की जगह मिली है।

धोनी की जगह पर दिनेश कार्तिक चुने गए फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जो क्रिकेट के दुनिया के सबसे सफल कप्तान और शानदार फिनिशरों में से एक हैं। धोनी विकेट के पीछे भी अपने शानदार कारनामें के लिए जाने जाते हैं। लेकिन विजडन ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है।

विजडन ने धोनी की जगह पर हाल में भारतीय क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर के रूप में उभर रहे दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी है। सुरेश रैना (SURESH RAINA) को नंबर-6 और दिनेश कार्तिक को नंबर-7 की जिम्मेदारी दी गई है।

ALSO READ: “क्यों हमारी धज्जियां उड़ाने पर तुले हो घर वापस आ जाओ”ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल की 74 रनों की धीमी पारी देख भड़के फैंस

जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा को विजडन ने दी जगह

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA) को विजडन ने अपने प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज के रूप में जगह दी है। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और भुवनेश्वर कुमार (BHVANESHWAR KUMAR) को भी विजडन ने तेज गेंदबाज के रूप में चुना है।

रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) भी विजडन की प्लेइंग 11 में एक स्पिनर की भूमिका में दिख रहे हैं। वहीं विजडन ने दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी है।

विजडन ऑलटाइम टी20 प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा। वीरेंद्र सहवाग 12

ALSO READ: भारत को मिल गया युजवेंद्र चहल जैसा घातक गेंदबाज, घातक प्रदर्शन से टीम इंडिया में एंट्री के लिए ठोका दावा

भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का ये सपना अब तक रह गया है अधुरा, खुद माही ने किया खुलासा

भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का ये सपना अब तक रह गया है अधुरा, खुद माही ने किया खुलासा

MS Dhoni on his school life and role model : भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने छोटे शहर से निकलकर पूरी दुनिया में ना सिर्फ अपना नाम किया बल्कि विश्व के इकलौते कप्तान बने जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी बतौर कप्तान अपने नाम की।

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में बेशुमार नाम कमाया है। साथ ही न जाने कितने रिकार्ड अपने नाम किए हैं। करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के सपने को पूरा किया है, लेकिन क्या महेंद्र सिंह धोनी का कोई सपना हो सकता है, जो पूरा न हुआ हो? इसका खुलासा खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया है।

सचिन तेंदुलकर को बनाया अपना रोल मॉडल

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जिंदगी में उन्होंने बचपन से ही भारतीय महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को देखकर क्रिकेट में आने का सोचा और वह भी उनकी तरह खेलना चाहते थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि क्रिकेट की दुनिया के के लिए उनके लिए रोल मॉडल सचिन तेंदुलकर ही थे। हालांकि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी करने का स्टाइल, बैटिंग ऑर्डर और रिकॉर्ड्स बहुत अलग है।

माही का ये सपना रह गया अधूरा

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का एक सपना जो अधूरा रह गया। जिसके बारे में खुद धोनी ने कहा

“मेरे रोल मॉडल हमेशा सचिन तेंदुलकर रहे। जब मैं आपकी तरह था और सचिन तेंदुलकर को खेलते देखता था, तब मैं भी उन्हीं की तरह खेलना चाहता था। बाद में मुझे अहसास हुआ कि मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता। हालांकि मैं हमेशा उनकी तरह खेलने का सपना देखता था। मैंने हमेशा इस बारे में सोचा था”।

Also Read : IND vs PAK: गौतम गंभीर ने निकाला तोड़, कहा अगर शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ अपनाएं ये रणनीति तो भारत के सामने गेंदबाजी करने से भी घबराएगा AFRIDI

Physical Training था पसंदीदा विषय

महेंद्र सिंह धोनी से जब उनके पसंदीदा विषय के बारे में पूछा गया तब उन्होंने जवान देकर सभी को हैरान कर दिया। महेद्र सिंह धोनी ने कहा

“क्या स्पोर्ट्स एक सब्जेक्ट के तौर पर क्वालिफाई करता है?’

उनके इस जवाब को सुनकर बच्चे भी जोर से शोर मचाने लगे। सीएसके ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है

“थाला का फेवरेट पीरियड पीटी (Physical Training) है। स्कूल में बच्चों को खेल-कूद के लिए जो पीरियड मिलता है, उसे पीटी ही कहते हैं”।

Also Read : India vs Western Australia: ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 मैचों में फेल हुए ऋषभ पंत, टी20 विश्व कप में अब शायद ही मिले मौका!

महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार बताया अपने आदर्श का नाम, बताया किसकी तरह खेलना चाहते थे क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार बताया अपने आदर्श का नाम, बताया किसकी तरह खेलना चाहते थे क्रिकेट

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से दुनिया में कौन नही प्रभावित है. हर क्रिकेट देखने-समझने वाला इंसान सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता है. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ता हुआ दिख रहा है और वह कोई और नही भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है.

धोनी ने किसको बताया अपना आदर्श

ट्वीटर पर चेन्नई सुपर किंग्स नाम से एक हैंडल है जो कि चेन्नई का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल है. इस हैंडल से एक वीडियो पोस्ट की गई है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है. यह वीडियो एक कार्यक्रम का है जहाँ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके क्रिकेटिंग आदर्श के बारे में पूछा जा रहा है.

इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा कि,

‘जब मैं आपकी उम्र में था तब मैं सचिन को खेलते देखता था. मैं हमेशा सोचता था कि मैं उनकी तरह खेलूंगा, लेकिन यह संभव नही था. मैं दिल से हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था. जब मैं बड़ा हो रहा था तब वो मेरे आदर्श थे.’

एक बच्चे ने जब यह पूछा कि धोनी जब पढ़ते थे तो उनका पंसदीदा विषय कौन सा था. तब धोनी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उनको वही विषय पसंद आता है, जिसमें खेलने को मिलता था.

ALSO READ: विराट और सूर्या भले ही बैठ जाएं बाहर लेकिन इस खिलाड़ी को हर मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे कप्तान रोहित शर्मा

धोनी का आखिरी आईपीएल

15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने सभी तरह के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. आख़िरी बार धोनी आईपीएल में खेलते हुए दिखे थे. इसमें उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 232 रन बनाए थे. क्रिकेट पंडितों का कहना है कि हो सकता है कि अगला आईपीएल आखिरी आईपीएल हो सकता है.

आपको बता दें कि धोनी विश्व क्रिकेट के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने हर तरह का ख़िताब अपने नाम किया है, चाहे वह 50 ओवर का विश्व हो, चाहे 20 ओवर का विश्व कप हो और चाहे वह चैंपियन ट्रॉफी हो.

ALSO READ: T20 World Cup 2022: बाबर आजम ने चल दिया बड़ा दांव, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी होगी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन