Placeholder canvas

टी20 विश्व कप 2022 से पहले विजडन ने चुनी भारत की ऑलटाइम प्लेइंग 11, धोनी को दिखाया बाहर का रास्ता, इन्हें मिली जगह

टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) 2022 से पहले विजडन ने भारत (INDIA) की बेस्ट टी20 प्लेइंग 11 चुन ली है। जिनमें कई पुराने खिलाड़ियों के साथ इस टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है। लेकिन इस प्लेइंग 11 में एक बात जो खटक रही है वह हैं महेंद्र सिंद धोनी (MS DHONI) का ना होना।

धोनी ने ही भारत को पहला टी20 विश्व कप जीतवाया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। आइए आपको विजडन (WISDEN) की प्लेइंग 11 में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है बताते हैं-

रोहित और कोहली को मिली ओपनर की जगह

विजडन की ऑल टाइम प्लेइंग 11 में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ओपनर के तौर पर नजर आ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं हाल की टी20 रैकिंग में अपना धाब जमाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को नंबर-3 का स्थान मिला है।

भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडरों और विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) को नंबर-4, भारत के हालिया सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) को नंबर-5 की जगह मिली है।

धोनी की जगह पर दिनेश कार्तिक चुने गए फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जो क्रिकेट के दुनिया के सबसे सफल कप्तान और शानदार फिनिशरों में से एक हैं। धोनी विकेट के पीछे भी अपने शानदार कारनामें के लिए जाने जाते हैं। लेकिन विजडन ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है।

विजडन ने धोनी की जगह पर हाल में भारतीय क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर के रूप में उभर रहे दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी है। सुरेश रैना (SURESH RAINA) को नंबर-6 और दिनेश कार्तिक को नंबर-7 की जिम्मेदारी दी गई है।

ALSO READ: “क्यों हमारी धज्जियां उड़ाने पर तुले हो घर वापस आ जाओ”ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल की 74 रनों की धीमी पारी देख भड़के फैंस

जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा को विजडन ने दी जगह

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA) को विजडन ने अपने प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज के रूप में जगह दी है। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और भुवनेश्वर कुमार (BHVANESHWAR KUMAR) को भी विजडन ने तेज गेंदबाज के रूप में चुना है।

रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) भी विजडन की प्लेइंग 11 में एक स्पिनर की भूमिका में दिख रहे हैं। वहीं विजडन ने दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी है।

विजडन ऑलटाइम टी20 प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा। वीरेंद्र सहवाग 12

ALSO READ: भारत को मिल गया युजवेंद्र चहल जैसा घातक गेंदबाज, घातक प्रदर्शन से टीम इंडिया में एंट्री के लिए ठोका दावा