Placeholder canvas

3 भारतीय खिलाड़ी जो 99 के स्कोर पर पहुंचकर भी सिर्फ छक्कों से करेंगे डील, नहीं करते हैं शतक की चिंता

भारतीय क्रिकेट का स्तर हमेशा ऊंचा उठता रहा हैं। नए युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से हमेशा इसे आगे ले जाने का काम किया हैं। भारतीय क्रिकेट इन युवाओं के चलते एक सेफ हैंड में हैं। जब भी कोई बल्लेबाज 90 के लाइन में बल्लेबाजी करता है, तो वह नर्वस हो जाता है, कभी-कभी इस नर्वसनेस के चलते खिलाड़ी अपना विकेट गंवा बैठते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने 99 स्कोर पर हवाईफायर कर अपना शतक छक्का मारकर ही पूरा करते हुए नजर आएंगे।

1. वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) जो गाना गाते हुए स्कोर को कहां लेकर जाते थे उसकी कल्पना वो भी नही करते थे। वीरेंद्र सहवाग पहली गेंद से ही अटैक करने के लिए जाने जाते हैं, उनके अनुसार गेंदबाज के ऊपर अटैक से ही डिफेंस किया जाना चाहिए।

सहवाग ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक अपने नाम किए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा और तीहरा शतक भी अपने नाम किया है। सहवाग उन बल्लेबाजों में से हैं जो अपने 99 के स्कोर पर छक्का मारकर शतक पूरा करने का जज्बा रखते हुए नजर आते हैं।

2. ईशान किशन

भारतीय युवा खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब तक ईशान आईपीएल, भारत के लिए टी20 और वनडे में शतक के करीब पहुंचकर आऊट होते दिखे हैं। लेकिन ईशान किशन अपने 99 के स्कोर पर छक्का मारकर शतक पूरा करने की काबिलियत रखते हैं।

ईशान के अनुसार वह छक्का मारने में यकीन करते हैं, इसलिए वह स्ट्राइक ज्यादा रोटेट नहीं करते हैं। ईशान किशन जल्द ही भारत के लिए अपना पहला शतक पूरा करते हुए नजर आएंगे।

ALSO READ:भारत को मिल गया युजवेंद्र चहल जैसा घातक गेंदबाज, घातक प्रदर्शन से टीम इंडिया में एंट्री के लिए ठोका दावा

3. पृथ्वी शॉ

भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) भी अपने सिक्स हिटिंग ताकतों के लिए जाने जाते हैं। पृथ्वी शॉ भी स्ट्राइक रोटेट करने में ज्यादा यकीन नहीं करते हैं। पृथ्वी शॉ दबाव भरे माहौल में बड़े शॉर्ट मारने में कोई परहेज नहीं करते हैं, जो हमने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनके बल्ले से देखा है।

पृथ्वी अभी भारतीय टीम का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन वह दिन दूर नहीं है जब पृथ्वी शॉ, भारत के लिए खेलते हुए अपने 99 के स्कोर पर छक्का मारकर शतक पूरा करते दिखेंगे।

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2022 से पहले विजडन ने चुनी भारत की ऑलटाइम प्लेइंग 11, धोनी को दिखाया बाहर का रास्ता, इन्हें मिली जगह