MS DHONI GF PRIYANKA JHA

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने खेल से सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना डंका बजाया है। इन दिनों धोनी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह अपनी वाइफ साक्षी और बेटी के साथ समय बिता रहे हैं।

धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी बहुत ही मजेदार है और हमेशा सुर्खियों में भी बनी रहती है। साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की लाइफ में एक और लड़की थी। और उस लड़की को धोनी के लाइफ पर बनी फिल्म एम एस धोनी में भी दिखाया गया था। धोनी (MS DHONI) अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उन दोनों की लाइफ में सिर्फ एक दूसरे के साथ समय बिताना उतना ही था। धोनी की गर्लफ्रेंड की डेथ हो गई, जिसके बाद धोनी पूरी तरीके से टूट गए थे।

 धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका था

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका था जिसे वह बहुत ही प्यार करते थे और वह प्रियंका से शादी भी करना चाहते थे। उसके लिए पूरी तरीके से तैयार थे लेकिन एक एक्सीडेंट में धोनी के सपनों को चूर चूर कर दिया और उनकी गर्लफ्रेंड की उस हादसे में मौत हो गई। हालांकि कई बार है धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत के बाद धोनी और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

खबरों की माने तो जब धोनी को यह पता चला कि उनकी गर्लफ्रेंड है इस दुनिया में नहीं है तो वह पूरी तरीके से टूट चुके थे। गर्लफ्रेंड की मौत के बाद धोनी क्रिकेट से भी दूरी बना लेंगे ऐसा उनके घरवाले सोचने लगे थे। लेकिन धोनी (MS DHONI) ने प्रियंका की मौत को अपनी कमजोरी नहीं बनाई और क्रिकेट की दुनिया में उन्होनें अपने बल्ले से जादू दिखाया और भारत को वर्ल्ड कप भी जीताया।

धोनी ने साक्षी से शादी की और अपनी खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। शादी के बाद साक्षी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा।

ALSO READ:अंतिम गेंद पर बेईमानी भी नही दिला सकी पाकिस्तान को जीत” ब्रैड हॉग ने शेयर की पाकिस्तान के बेईमानी की वीडियो

 उत्तराखंड में मना रहे हैं धोनी अपनी वाइफ के साथ छुट्टियां

बता दें कि इन दिनों धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड गए हुए हैं और वहां अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम टीम के सक्सेसफुल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

जो बहुत ज्यादा वायरल हो जाती हैं। लेकिन उनकी वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके जरिए ही धोनी के फैंस को उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखने को मिलती हैं। साक्षी और धोनी (MS DHONI) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों पहाड़ पर पोज देते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में धोनी (MS DHONI) और साक्षी साथ में खड़े होकर बर्फीले पहाड़ पर गाड़ी के सामने फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के इस तस्वीर के वायरल होती हैं फैंस जमकर लाइक और कमेंट की बौछार कर रहे हैं।

ALSO READ: पाकिस्तान के जबड़े से छिनी विराट कोहली, अब VIRAT KOHLI को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, तारीफ में कही ये बात

Published on October 28, 2022 9:25 pm