MS DHONI EX GIRLFRIEND PRIYANKA JHA

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने अपनी कप्तानी से विश्व में अपना लोहा मनवाया था। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम ही चर्चा में रहे हैं, लेकिन एक वक्त पर महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा का काफी जिक्र मिलता है।

महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा की तरफ से कभी इस पर खुले तौर पर बात समाने नहीं आई, लेकिन प्रियंका झा का नाम काफी सुर्खियों में आता रहता है। महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं और प्रियंका झा उनके लिए एक अतीत बन चुकी हैं।

बायोग्राफी में मिलता है जिक्र

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी में उनकी शादी से पहले प्रियंका झा नाम काफी चर्चा में मिलता है। खुद महेंद्र सिंह धोनी की ऑटोबायोग्राफी में उनका नाम और किरदार साफ तौर पर दिखाया गया है, लेकिन अब भी काफी लोग इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि वो कौन थी और अब वो कहां हैं?

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की शादी से पहले धोनी एक लड़की से प्यार करते थे। लेकिन किस्मत ने दोनों को अलग कर दिया। एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में इस बात को साफ दिखाया गया है।

जानिए कैसे हुई थी प्रियंका झा की मौत?

महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा बताया गया हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनसे बहुत प्यार भी करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, क्योंकि एक एक्सीडेंट में प्रियंका झा की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी कथित तौर पर गर्लफ्रेंड की फोटो कई बार वायरल हो चुकी है। इस फोटो में दोनों बैठे हुए नजर आ रहे थे।

Also Read : IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले इस खिलाड़ी के फिटनेस ने रोहित शर्मा की बढ़ाई टेंशन, पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था चोटिल

भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान है, जिनकी कप्तानी का लोहा विश्वभर के क्रिकेटर्स मानते हैं। लेकिन जब धोनी को पता चला था कि प्रियंका इस दुनिया में नही है तब इस बात ने उन्हें तोड़कर रख दिया था धोनी के करीबियों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

हालांकि धोनी ने इसे कमजोरी नहीं बनने दिया और काफी नाम कमाया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुकी है। साथ ही 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनी थी।

Also Read : IND VS NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा चलेंगे बड़ी चाल पहले मैच में बाहर बैठे इस खिलाड़ी को देंगे मौका, बाहर बैठेंगे अक्षर पटेल