rift between Dhoni and Suresh Raina-IPL 2022
rift between Dhoni and Suresh Raina-IPL 2022

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के 15वें संस्करण की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय रह गया है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाना है। इसके पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय कर लिया है। अब रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) चेन्नई सुपरकिंग्स के नए कैप्टन होंगे। इस खबर के बाद से लगातार प्रतिक्रिया आ रहीं है, जिसमें सुरेश रैना द्वारा किए गए ट्वीट से एक बार फिर ऐसा लगने लगा है कि सुरेश रैना ( Suresh Raina) और महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जानिए क्या ट्वीट किया सुरेश रैना ने…

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना हैं जिगरी दोस्त

DHONI AND RAINA

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) की दोस्ती, दोस्ती से ज्यादा भाई जैसी मानी जाती है। सुरेश रैना ने अक्सर ये बात कही है कि वो महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को अपना बड़ा भाई मानते हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था तब उसके कुछ ही देर में सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महेंद्र सिंह धोनी ओर सुरेश रैना ( थाला और चिन्ना थाला) की दोस्ती बहुत प्रसिद्ध है।

सुरेश रैना के इस ट्वीट से लगता है कुछ तो गड़बड़ है

सुरेश रैना ने रविंद्र जडेजा के कप्तान बनने के बाद उन्हें बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं दी है। लेकिन इस ट्वीट में कहीं भी महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) का जिक्र नहीं है। सुरेश रैना द्वारा रविंद्र जडेजा को बधाई देना, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी ना करने के फैसले के बाद उनके लिए कुछ ना कहना फैंस को काफ़ी खटक रहा है।

सुरेश रैना ने ट्वीट किया

“मेरे भाई के लिए बेहद रोमांचक, मैं किसी ऐसे फ्रेंचाइज़ी की बागडोर संभालने के लिए बेहतर किसी के बारे में नहीं सोच सकता, जिसमें हम दोनों पले-बढ़े थे। शुभकामनाएं रवींद्र जडेजा। यह एक रोमांचक दौर है और मुझे यकीन है कि आप सभी के उम्मीदों और प्यार पर खरे उतरेंगे।”

ALSO READ:माही भाई.. वापस आओ न ! धोनी के कप्तानी छोड़ते सोशल मीडिया पर फैंस हुए भावुक, Dhoni Era को ऐसे किया जा रहा याद, देखें

2020 से महेंद्र सिंह धोनी ओर सुरेश रैना के रिश्तों में नजर आ रहा है बदलाव

सुरेश रैना
MS DHONI AND SURESH RAINA

सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) दोनो काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले संस्करण में जब मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना ने लीग के बीच में ही व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर वतन वापस लौट आए थे। तब से ही चेन्नई सुपरकिंग्स और सुरेश रैना के बीच रिश्ते पहले की तरह नहीं नजर आ रहे थे, जिसके बाद अब सुरेश रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स से अपने आप को अलग कर लिया है या ये कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना पर भरोसा कम कर दिया है। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने मिस्टर आईपीएल को न ही रिटेन किया और न ही उन्हें आईपीएल नीलामी में खरीदा।

ALSO READ: ICC WWC 2022: इन 2 तरीकों से भारत सेमीफाइनल में करेगी एंट्री, अगले मैच में नहीं मिली जीत तो भी खेल सकती सेमीफाइनल, समझे गणित

Published on March 24, 2022 9:22 pm