आईपीएल 2024 की शुरुआत में अभी बहुत वक्त है। लेकिन फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन के लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर पांच बार कब्जा जमा चुकी मुंबई इंडियंस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट कैप्टेंसी को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है। खबर है कि रोहित शर्मा की कुर्सी खतरे में है।
रोहित पर मंडरा रहा खतरा!
बता दें कि आईपीएल 2023 का 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने फाइनल का सफर किया और खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा।
टीम फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी। अब खबर आ रही है कि टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है। उन्हें टीम की कैप्टेंसी से हटाया जा सकता है।
सूर्या को मिलेगी जिम्मेदारी?
अब सवाल ये उठता है कि रोहित शर्मा की जगह किस खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त करेगा। इसमें पहला नाम सूर्यकुमार यादव का आता है। सूर्या टी20 क्रिकेट के बादशाह हैं।
उन्होंने मुंबई के लिए कई महत्वपूर्ण मैच खेले हैं और जीत दिलाई है। बावजूद इसके एक खिलाड़ी के मुकाबले उनका पलड़ा थोड़ा हल्का है। उनकी जगह एमआई का टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंप सकता है।
आयरलैंड के खिलाफ बुमराह ने की वापसी
मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। रोहित शर्मा के बाद तेज गेंदबाज बुमराह ही हैं जो अनुभवी हैं और सबसे सीनियर हैं।
इस खिलाड़ी ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ वापसी की है। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने मेजबानों के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।
इस दौरान वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी पर भरोसा जता सकता है। बात करें तेज गेंदबाज के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 120 मुकाबले अब तक खेले हैं। इनमें उन्होंने 7.4 के इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 145 विकेट हासिल किए हैं।