INDIAN TEAM ind vs aus trophy

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत में 3 दिन बचे हैं। टीम इंडिया की अगुवाई में होने जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। ये मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत जीतेगा खिताब!

इसके बाद टीम इंडिया 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। माना जा रहा है कि घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाकर टीम इंडिया इस बार खिताब हासिल करने में कामयाब होगी।

भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी पूरे विश्व कप में खतरा साबित हो सकता है। ये गेंदबाज टीम इंडिया के खिताब जीतने के सपने को चूर-चूर कर सकता है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को इस घातक गेंदबाज से सावधान रहने की जरुरत है।

ये गेंदबाज भारत के लिए बनेगा मुसीबत

हम जिस खिलाड़ी की यहां चर्चा कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार स्पिनर एडम जम्पा है। ये गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने में ज़रा भी देर नहीं लगाता है। वह विरोधियों के लिए काल साबित होता है। एडम जम्पा ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में घातक प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय टीम के टॉप-ऑर्डर को अपनी कातिलाना गेंदबाजी से परेशान किया था। जम्पा ने इस सीरीज में कुल 3 विकेट हासिल किए थे।

2019 विश्व कप के बाद एडम जम्पा ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक 11 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 5.30 के इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 19 विकेट चटकाए हैं। इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 85 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 5.53 के इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 142 विकेट हासिल किए हैं।

विश्व कप 2023 के लिए दोनों  टीमें

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

ALSO READ:आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस छीन लेगी रोहित शर्मा की कप्तान, सूर्यकुमार यादव नहीं ये विदेशी खिलाड़ी होगा नया कप्तान!

Published on October 2, 2023 10:18 pm