PRIYANKA CHOPRA

ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना लोहा मनवाया है। वह आज ग्लोबल आइकन बन गई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और अपने एक्टिंग के चलते यह सफल मुकाम हासिल किया। आज प्रियंका के सुंदरता और उनके अभिनय के फैंस बहुत दीवाने हैं।

देश से लेकर विदेश तक में उनकी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने यह मुकाम बहुत ही कड़ी मेहनत से हासिल किया। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के सच को किया उजागर

एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के काले सच को दुनिया के सामने लाया। उन्होंने कहा कि अगर इंडस्ट्री में आपका कोई गॉडफादर नहीं है, तो आपको अपना नाम बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कई बार बहुत डिमोटिवेशन आता है, क्योंकि बहुत ही ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है प्रियंका चोपड़ा अक्सर कुछ न कुछ बॉलीवुड के बारे में बताती रहती है। लेकिन इन दिनों जो उन्होंने बताया जिसकी वजह से काफी चर्चा में हैं।

बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बहुत सारे हिट फिल्में दी है और अब वह हॉलीवुड में भी अपना अभिनय का परचम लहरा रही है। उन्होंने कई सालों के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने बॉलीवुड के एक ऐसे राज्य से पर्दा उठाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलने की ढूंढ रहीं थीं रास्ता

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर एक अलग रास्ता ढूंढने की प्लानिंग कर रही थी। लेकिन उन्हें रास्ता मिल नहीं रहा था वह इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री से बाहर निकलना चाहती थी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की राजनीति से बहुत ही तंग आ गई थी और वह इंडस्ट्री से ब्रेक लेना चाहती थी उन्होंने बताया एक कंपनी ने फोन किया और उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में लेने की बात कही। लेकिन वह समय सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी।
बता दें कि उस वक्त प्रियंका चोपड़ा ने सोचा कि बहुत अच्छा ही ऑप्शन है और उन्होंने उससे म्यूजिक कंपनी को हां बोल दिया और अमेरिका में चली गई।

हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने जमाया सिक्का

प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है लोगों ने बहुत पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस छीन लेगी रोहित शर्मा की कप्तान, सूर्यकुमार यादव नहीं ये विदेशी खिलाड़ी होगा नया कप्तान!