IPL 2024: आईपीएल का 17वां सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा। टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले है। लेकिन दोनों मुकाबले में टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम के इस प्रदर्शन के कारण टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या (hardik pandya) को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पिछले मैच में टीम का और उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हुई। इसके बाद वें अब ब्रेक पर चले गए हैं।
IPL 2024 में छुट्टी पर गए हार्दिक पंड्या, लिया ब्रेक?
हाल ही में एक क्रिकेट न्यूज बेबसाइट के अनुसार, हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होते ही हार्दिक पांड्या फौरन अपने मुंबई वाले घर चले गए। घर पर हार्दिक आराम और फिर से तैयार होने के लिए घर पहुंचे हैं। उन्होंने टीम की बजाय फैमिली के साथ वक़्त बिताने का फैसला किया।
मुंबई इंडियंस IPL 2024 में अब अगला मुकाबला राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेला जाएगा। जिसके हार्दिक पंड्या एकदम फ़्रेश होकर लौटेंगे। साथ ही वें टीम को जीत की पटरी पर भी लाना चाहेंगे। टीम के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं।
15 करोड़ में गुजरात से मुंबई
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम हार्दिक पंड्या (hardik pandya) को 15 करोड़ रुपये में अपनी में शामिल किया था। वें गुजरात टाइटन्स की टीम में थे। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने 2022 में टीम को चैंपियन बनाया था। इसके बाद अगले सीजन में टीम को उन्होंने फाइनल में पहुंचाया था। यही कारण है कि इस साल मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर हार्दिक पंड्या (hardik pandya) को अपनी टीम में खरीद लिया था और उन्होंने कप्तानी भी सौंपी दी।