Placeholder canvas

IPL 2023 से पहले बेन स्टोक्स के लिए इन 3 टीमों में शुरू हुई जंग, 16 करोड़ से अधिक कीमत पर लग सकती है बोली

BEN STOKES IPL 2023

आईपीएल 2023 से पहले इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के लिए अब बोली लगनी शुरू हो चुकी है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है और इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में इस खिलाड़ी का बहुत बड़ा योगदान है.

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जैसे शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए अब आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाना शुरू कर दिया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बेन स्टोक्स को अपनी ओर खींचने में सफल हो पाती है.

Ben Stokes पर है फ्रेंचाइजी की नजरें

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जिन भी खिलाड़ियों ने शानदार कमाल दिखाया था, वह आईपीएल 2023 में महंगे साबित हो सकते हैं. फाइनल मुकाबले में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 52 रनों की जो मैच विनिंग पारी खेली.

उससे इस खिलाड़ी का कद और भी ज्यादा बढ़ गया, जब अकेले अपने दम पर फाइनल मुकाबला इस महान ऑलराउंडर ने जिताया था. यही वजह है कि अब मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी तीन बड़ी फ्रेंचाइजी ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया है.

फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं ऊंची बोली

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को खरीदने के लिए ये पुरी तरह से तय माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक बहुत बड़ा कंपटीशन होने वाला है. मुंबई इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए बहुत बड़ी बोली लगा सकती है.

वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जिसने अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, वह भी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपनी टीम में शामिल करके अपनी टीम को मजबूती देना चाहेगी. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बेन स्टोक्स को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं.

ALSO READ: रोहित शर्मा और केएल राहुल की आलोचना पर छुप गये ये 3 खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप में इन्होने भी किया सबसे खराब प्रदर्शन

शानदार है आईपीएल करियर

अगर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के आईपीएल करियर की बात करें तो अभी तक 43 मैच खेलते हुए 920 रन बनाए हैं. इसके अलावा 43 मैचों की 37 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी भी की जिसमें उनके नाम 28 विकेट हैं. इसके अलावा इस वर्ल्ड कप में उन्होंने जो प्रदर्शन दिखाया है, उस वजह से उनकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ चुकी है.

ALSO READ: 3 खिलाड़ी जिन्हें केएल राहुल की जगह मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका, चयनकर्ताओं ने अनदेखी कर लुटा दी भारत की लुटिया

IPL 2023: 15.25 करोड़ के ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस का चौकाने वाला फैसला, जानिए किन खिलाड़ियों को किया बाहर को किन्हें किया रिटेन

MUMBAI INDIANS

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के आगामी सीजन के लिए सभी टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। IPL के अगले सीजन से पहले दिसंबर में मिनी नीलामी का आयोजन होगा। 

इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी को आज यानी 15 नवंबर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी रिटेंशन सूची सौंप दी है। इस दौरान ट्रांसफर विंडो के जरिए भी टीमों ने कई खिलाड़ियों को जोड़ा है। 

कीरोन पोलार्ड को किया गया रिलीज

मुंबई इंडियंस की बात करे तो टीम ने दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया था। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने अपने अहम खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को रिटेन किया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

MI रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

MI रिलीज़ हुए खिलाड़ी: कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

पिछला आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब गया था। यह टीम इस लीग की सबसे ज्यादा, पांच बार की चैंपियन है लेकिन पिछली बार मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आखरी स्थान पर रही थी। नए सीजन में टीम इसका उल्टा करना चाहेगी। 

ALSO READ:विराट कोहली की तरह बल्लेबाजी करते थे ये खिलाड़ी, लेकिन जल्दी ही खत्म हो गया करियर

 23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन

मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। वहीं इस दौरान सभी टीमों को अतिरिक्त 5 करोड़ रुपए खर्च करने की आजादी मिलेगी। टीमों को पर्स में 5 करोड़ रुपए अधिक जोड़ने की अनुमति मिली है। इसका मतलब यह है कि टीम का पर्स 90 की जगह 95 करोड़ रुपए का होगा।

आईपीएल ने अपनी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा था। आईपीएल 2023 के लिए टीमों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई सीमा नहीं है, एक टीम जितने चाहे उतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

ALSO READ: 3 खिलाड़ी जिन्हें केएल राहुल की जगह मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका, चयनकर्ताओं ने अनदेखी कर लुटा दी भारत की लुटिया

IPL 2023: कायरन पोलार्ड के साथ इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, 15.25 करोड़ का ये खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

kireon polard

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस मिनी ऑक्शनसे पहले आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज तो कुछ खिलाड़ियों को रिटेन भी करेंगी। हालांकि इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम भी शामिल है। वहीं 4 बार की विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस इस ऑक्शन में इन तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

टाइमल मिल्स

मुंबई इंडियंस ने इस तेज गेंदबाज को पिछले सीजन में 1.50 करोड़ रुपए की मोटी लागत के साथ अपनी टीम में शामिल किया था । टाइमल मिल्स ने मुंबई के लिए 11.18 इकोनॉमी रेट के साथ 5 मैच खेलते हुए महज 6 विकेट लिए थे। इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस मिल्स को रिलीज कर सकती है।

ईशान किशन

टीम इंडिया के नए-नवेले ईशान किशन को पिछले साल हुआ मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में जगह दी थी।

आईपीएल में मिले मौके को भुनाने में नाकामयाब साबित हुए ईशान ने मुंबई के साथ मैच खेलते हुए 120.11 के स्ट्राइक रेट और 32.15 के औसत साथ सिर्फ 418 रन बनाए। ईशान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई आईपीएल 2023 में अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

Read More : IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हुआ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर, नीता अंबानी ने दिखाया बाहर का रास्ता

किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस को कई मैचों में जीत दिलाने वाले खिलाड़ी का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी निराशाजनक था । किरोन पोलार्ड को मुंबई ने पिछले सीजन में 6 करोड़ देकर टीम का हिस्सा बनाया था।

मुंबई इंडियंस के लिए 11 मैच खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 144 रन बनाने के साथ चार विकेट ही लिए थे। किरोन पोलार्ड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इनको रिलीज करने का फैसला ले सकती हैं।

Read More : IPL 2023: भारत नहीं इस बार विदेश के इस शहर में होगी आईपीएल नीलामी, जानिए इस बार कब शुरू होगा IPL

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हुआ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर, नीता अंबानी ने दिखाया बाहर का रास्ता

ARJUN TENDULKAR MI

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस मिनी ऑक्शन में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज तो कुछ खिलाड़ियों को रिटेन भी करेंगी। हालांकि इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम भी शामिल है। मुंबई की टीम ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है।

जहां मुंबई इंडियंस ने टीम से कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, तो वहीं इन नामों में एक नाम ऐसा है। जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे अर्जुन तेंदुलकर

बता दें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी को 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अर्जुन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ख़बरों के मुताबिक, टीम ने आईपीएल 2023 से पहले ही अर्जुन को टीम से बाहर कर दिया हैं। जिसके बाद अर्जुन मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे। बता दें हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में गोवा के साथ खेलना शुरू किया है।

मुंबई इंडियन से रिलीज हुए संभावित खिलाड़ी

मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक कायरन पोलार्ड, फैब एलन और टायमल मिल्स का रिलीज्ड खिलाड़ियों का नाम सामने आया। लेकिन अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, आकाश मधवाल, राहुल बुद्धी और मुरुगन अश्विन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

Read More : IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदल दी पूरी टीम, इन दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

मुंबई के द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ,सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और टिम डेविड औप इशान किशन को रिटेन करने का फैसला कर सकती हैं।

Read More : फाइनल से पहले पत्रकार ने बाबर आजम से पूछ लिया आईपीएल से जुड़ा ये सवाल, पाकिस्तानी कप्तान की सिट्टीपिट्टी हुई गुम

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने शुरू की आईपीएल 2023 की तैयारी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खतरनाक खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

jason behrendorff

आईपीएल के 16 वे सीजन के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बदलाव कर रही हैं। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 में अपने ट्रेंड का ऐलान किया हैं। यह इस साल का पहला ट्रेड है। वहीं सभी टीमों की नजर फिलहाल आईपीएल 2023 के ट्रेडिंग विंडो पर है। बता दें जिस खिलाड़ी को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया हैं वो उनके साथ पहले भी खेल चुके हैं।

आईपीएल ने जारी की प्रेस रिलीज

मुंबई इंडियंस के द्वारा इस खिलाड़ी को ट्रेंड करने के बाद एक प्रेस रिलीज जारी की गयी। जिसमें बताया गया कि-

”ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को आगामी आईपीएल सीजन 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। उन्हें आरसीबी द्वारा आईपीएल नीलामी 2022 में उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा गया था।”

Read More : फाइनल से पहले पत्रकार ने बाबर आजम से पूछ लिया आईपीएल से जुड़ा ये सवाल, पाकिस्तानी कप्तान की सिट्टीपिट्टी हुई गुम

आरसीबी और सीएसके का भी बन चुके हैं हिस्सा

जेसन बेहरेनडॉर्फ को आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। इतना ही नहीं बैंगलोर टीम ने इस खिलाड़ी को साल 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 75 लाख रूपए के साथ शामिल किया गया था। लेकिन एक बार फिर से मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी को ट्रेंड करके अपनी टीम में शामिल किया हैं।

जानकारी के लिए बता दें इस साल के आखिरी में 23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल का मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। जहां सभी टीमें रिटेन और रिलीज किये गए खिलाड़ियों के साथ मौजूद होंगी।

Read More : सिकंदर रजा पर आईपीएल नीलामी में पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं ये 3 टीमें, लगा सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा की बोली

मुंबई इंडियंस ने उपकप्तान कायरन पोलार्ड को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता, तो CSK ने रविंद्र जडेजा पर लिया ये फैसला

Kieron Pollard vs Ravindra-Jadeja

मुंबई इंडियंस: आईपीएल का क्रेज जल्द ही शुरू होने वाला है. इससे पहले अगले सीजन के लिए एक मिनी आक्शन भी होने वाला है. बीसीसीआई ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि 15 नवंबर से पहले ही सभी टीमें अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को भेज दे.

इस बीच लीग की दो सबसे क़ामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है. दोनों टीमों ने कुछ बड़े और कड़े फैसले लिए हैं, आइए समझते हैं.

मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को किया बाहर

रिलीज खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम किरोन पोलार्ड का है. आप से बता दें कि साल 2010 से पोलार्ड मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में किरोन पोलार्ड का एक बड़ा हाथ था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनको रिलीज कर दिया है. पोलार्ड के अलावा मुंबई इंडियंस ने फैबियन एलेन, टाइमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकिन को रिलीज कर दिया है.

वहीं मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनका नाम कुछ इस प्रकार से है: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा शामिल है.

ALSO READ: आईसीसी को मिला नया चेयरमैन, बीसीसीआई ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन, जय शाह को मिला ये महत्वपूर्ण पद

चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा पर जताया भरोसा

पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के जगह रविन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान बनाया गया था, लेकिन रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन कप्तान के रूप में बढ़िया नही रहा साथ ही साथ उनकी बल्लेबाजी भी खराब हो गई. रविंद्र जडेजा ने पिछले सीजन में 8 मैचों में कप्तानी की जिसमें उनको 6 में हार और 2 में जीत मिली.

इसके बाद जडेजा को कप्तानी से हटाकर धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया. खबरे ऐसी भी आई कि चेन्नई सुपर किंग्स और रविन्द्र जडेजा की बीच कडहावट आ गई है, लेकिन इस भ्रम को तोड़ते हुए चेन्नई ने एक बार फिर जडेजा को रिटेन कर लिया है.

ALSO READ: टीम इंडिया में शमी-भुवनेश्वर की जगह लेंगे ये 2 खूंखार बॉलर? जहीर खान ने भी माना इन दोनों का लोहा

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदल दी पूरी टीम, इन दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

MUMBAI INDIANS

IPL के अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बदलाव कर रही हैं। IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआई को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अपनी लिस्ट सौंपी है। 

मुंबई ने कई बड़े नामों को किया रिलीज

IPL के 16वें सीजन के लिए दिसबंर में मिनी ऑक्शन होगा। मुंबई ने दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को आईपीएल 2023 के लिए रिलीज कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के फबियन ऐलन और इंग्लैंड के टायमल मिल्स को भी रिलीज करने का फैसला किया है। 

इसके अलावा, मुंबई ने पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी रिलीज कर दिया है। पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में बोली लगाकर अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा था लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में आज तक मुंबई इंडियंस ने एक भी मैच नहीं खिलाया। वही घरेलू क्रिकेट में उन्हे मुंबई की टीम ने भी मौका नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने गोआ के लिए खेलना शुरू किया। 

ALSO READ: T20 World Cup से बाहर हुई टीम इंडिया को ICC ने दिए करोड़ों रुपये, हारकर भी करोड़ो कमा गए भारतीय खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस में कौन हुआ रिलीज और रिटेन

मुंबई इंडियंस में बाली संभावित खिलाड़ी की बात करे जो रिलीज हुए हैं वो है अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, आकाश मधवाल, राहुल बुद्धी और मुरुगन अश्विन।

वही संभावित खिलाड़ी जो रिटेन हुए हैं वो है रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ,सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और टिम डेविड और इशान किशन। 

बता दें कि आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खराब गया था। टीम ने 14 में से केवल 5 मैच जीते थे और वह प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। टीम के इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2023 में टीम में काफी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी। 

ALSO READ: IPL 2023: आईपीएल नीलामी से पहले इन 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी गुजरात टाइटंस

“प्लीज मुझे बेबी एबी ना कहें” डेवाल्ड ब्रेविस ने डिविलियर्स और विराट नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा

BABY AB AND ABD

साउथ अफ्रीका के 19 वर्षीय बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) पूरी दुनिया में ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर हैं। वह मैदान पर एबी डिविलियर्स की तरह मैदान पर 360 डिग्री शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं।  उन्होंने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन असलियत में उनके पसंदीदा खिलाड़ी एबी डिविलियर्स नही हैं और इसका खुलासा खुद डेवाल्ड ब्रेविस ने किया है। 

सचिन तेंदुलकर को बताया अपनी पहली पसंद

डेवाल्ड ब्रेविस ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उनके साथ रेपिड फायर राउंड खेला गया। इस दौरान ब्रेविस से पूछा गया कि आप किसके साथ बैटिंग करना चाहेंगे, सचिन तेंदुलकर या विराट और डी विलियर्स?

जैसे ही ये सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने बिना कोई देरी किए महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को चुना। डेवाल्ड ब्रेविस के रिएक्शन से यह साफ है कि वह क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली और एबी डी विलियर्स से काफी ऊपर रखते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने कई बार मुलाकात सचिन तेंदुलकर से भी हुई।

ALSO READ:Joshua Little: एग्जाम के चलते भारत आने से इनकार, IPL में धोनी सेना को दी धार, लिटिल की बिग कहानी

नही पसंद नाम ‘बेबी एबी’

इस इंटरव्यू के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। पूरी दुनिया में डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी के नाम से जाना जाता है लेकिन असल में उन्हे यह नाम पसंद नही है। उन्होंने बताया की उन्हे डीबी नाम, उनका निकनेम, ज्यादा पसंद है जिसका मतलब हुआ डेवाल्ड ब्रेविस। 

इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में घरेलू टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में डेवाल्ड घरेलू टीम टाइटंस का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए हाल ही में 162 रनों की तूफ़ानी पारी खेली है। 

उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए यह स्कोर हासिल किया। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 13 छक्के देखने को मिले। बेबी एबी ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा के साथ तीसरे सर्वोच्च व्यक्तिगत टी20 स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

ALSO READ: ICC T20 WC 2022: फिर से रोया पाकिस्तान, इस बार शाहिद अफरीदी ने लगाया भारत पर मैच फिक्सिंग का आरोप

सिकंदर रजा पर आईपीएल नीलामी में पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं ये 3 टीमें, लगा सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा की बोली

SIKANDAR RAZA

वैसे तो T20 वर्ल्ड कप में हर टीम अपने खेल का प्रदर्शन दिखा रही है। लेकिन जिंबाब्वे की टीम एक ऐसी टीम है, जिसने उम्मीदों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। बात अगर टीम के खिलाड़ियों की की जाए, तो जिम्बाब्वे की टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सिकंदर रजा ने वर्ल्ड कप क्रिकेट से अपनी पहचान में काफी इजाफा किया है।

सिकंदर रजा इस साल के आखिर में आईपीएल ऑक्शन में बिक सकते हैं और इस बात की संभावनाएं भी काफी ज्यादा बन रही है कि सिकंदर रजा की हालिया फॉर्म को देखते हुए इन्हें तीन टीमों में से कोई भी टीम करोड़ों रुपए देकर अपने खेमे में शामिल कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से सजी सीएसके के लिए पिछला आईपीएल काफी ज्यादा खराब साबित हुआ था। इस बात की काफी ज्यादा संभावनाएं भी बन रही है कि जडेजा इस साल सीएसके का हिस्सा नहीं होने वाले हैं और ऐसे में सीएसके की टीम सिकंदर रजा को अपने खेमे में शामिल कर सकती है, क्योंकि धोनी ज्यादातर ऑलराउंडर खिलाड़ियों को ही तवज्जो देते हैं।

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम 1 ऑलराउंडर की कमी से पिछले साल परेशान होते हुए नजर आई। ऐसे में अगर सिकंदर रजा टीम को शामिल करते हैं तो ना सिर्फ उनकी बल्लेबाजी मजबूत होगी बल्कि उन्हें गेंदबाजी में भी एक अच्छा विकल्प मिल जाएगा।

हालांकि इस बात की पूरी संभावनाएं बन रही है कि मुंबई की टीम सिकंदरा रजा को अपने खेले में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपए की बोली भी लगा सकती है।

Read More : ऋषभ पंत को नही Dinesh Karthik को मिलेगा T20 वर्ल्ड कप में मौका, खुद आकंड़े दे रही गवाही, सामने नहीं टिकते पंत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

फाफ डू प्लेसिस की कमी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिडिल ऑर्डर में हरफनमौला खिलाड़ी की तलाश है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि सिकंदर रजा को यह टीम अच्छी खासी मोटी रकम देकर के अपने खेमे में शामिल कर सकती है।

इतना ही नहीं जिम्वाम्बे टीम का यह खिलाड़ी आरसीबी के आईपीएल जीतने के सपने को भी पूरा करने में उनकी मदद कर सकता है।

Read More : T20 वर्ल्ड कप 2022 का हिस्सा नही होंगे अश्विन, इस खिलाड़ी को मिलेगा टी20 टीम में जगह, पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा

अर्जुन तेंदुलकर के सामने भौचक्के रह गये तिलक वर्मा, सचिन तेंदुलकर के बेटे ने 4 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

अर्जुन तेंदुलकर के सामने भौचक्के रह गये तिलक वर्मा, सचिन तेंदुलकर के बेटे ने 4 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 घरेलू टूर्नामेंट में काफी चर्चा में हैं। अर्जुन तेंदुलकर इस साल गोवा की टीम को तरफ से खेल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं। जिसमें तीसरे मैच में ही खिलाड़ी ने शानदार गेंदबाजी की है। अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले दो मैचों में भी अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन गोवा टीम की ओर से हैदराबाद की टीम के खिलाफ खिलाड़ी का प्रदर्शन सच में तारीफ के काबिल है। गोवा बनाम हैदराबाद मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने चार ओवर में महज 10 रन ही दिए और चार विकेट झटके। अर्जुन तेंदुलकर ने इस दौरान तिलक वर्मा का बड़ा विकेट भी लिया।

हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर का शानदार प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के बजाय गोवा टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी ही टीम मुंबई इंडियंस से इस साल स्टार बने प्रतिभावान खिलाड़ी तिलक वर्मा का विकेट लेने के बाद वो गेंदबाजी के कारण चर्चा में हैं।

तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन किया था। मुंबई इंडियंस भले ही इस साल फ्लॉप रही, लेकिन तिलक वर्मा ने सभी का दिल जीता था।

गोवा बनाम हैदराबाद मुकाबले में भी आउट होने से पहले तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर 62 रन ठोक दिए। अर्जुन तेंदुलकर ने मणिपुर के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए थे। तिलक वर्मा के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद के खिलाफ प्रतीक रेड्डी, राहुल बुद्धि और तेलुकुपल्ली रवि तेजा का विकेट लिया।

Also Read : IND vs PAK: गौतम गंभीर ने निकाला तोड़, कहा अगर शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ अपनाएं ये रणनीति तो भारत के सामने गेंदबाजी करने से भी घबराएगा AFRIDI

अर्जुन तेंदुलकर कर रहे अच्छा प्रदर्शन आईपीएल में नही मिली थी जगह

इंडियन प्रीमियर लीग में अर्जुन तेंदुलकर मुम्बई इंडियंस के खेमे में शामिल हैं, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें डेब्यू का मौका नही मिला है। हालांकि इस बार मुंबई को छोड़ खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा का रुख किया है और अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं। इस साल अगर अर्जुन तेंदुलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं, तब उन्हें अगले आईपीएल में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Also Read : India vs Western Australia: ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 मैचों में फेल हुए ऋषभ पंत, टी20 विश्व कप में अब शायद ही मिले मौका!