MUMBAI INDIANS

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के आगामी सीजन के लिए सभी टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। IPL के अगले सीजन से पहले दिसंबर में मिनी नीलामी का आयोजन होगा। 

इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी को आज यानी 15 नवंबर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी रिटेंशन सूची सौंप दी है। इस दौरान ट्रांसफर विंडो के जरिए भी टीमों ने कई खिलाड़ियों को जोड़ा है। 

कीरोन पोलार्ड को किया गया रिलीज

मुंबई इंडियंस की बात करे तो टीम ने दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया था। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने अपने अहम खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को रिटेन किया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

MI रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

MI रिलीज़ हुए खिलाड़ी: कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

पिछला आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब गया था। यह टीम इस लीग की सबसे ज्यादा, पांच बार की चैंपियन है लेकिन पिछली बार मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आखरी स्थान पर रही थी। नए सीजन में टीम इसका उल्टा करना चाहेगी। 

ALSO READ:विराट कोहली की तरह बल्लेबाजी करते थे ये खिलाड़ी, लेकिन जल्दी ही खत्म हो गया करियर

 23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन

मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। वहीं इस दौरान सभी टीमों को अतिरिक्त 5 करोड़ रुपए खर्च करने की आजादी मिलेगी। टीमों को पर्स में 5 करोड़ रुपए अधिक जोड़ने की अनुमति मिली है। इसका मतलब यह है कि टीम का पर्स 90 की जगह 95 करोड़ रुपए का होगा।

आईपीएल ने अपनी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा था। आईपीएल 2023 के लिए टीमों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई सीमा नहीं है, एक टीम जितने चाहे उतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

ALSO READ: 3 खिलाड़ी जिन्हें केएल राहुल की जगह मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका, चयनकर्ताओं ने अनदेखी कर लुटा दी भारत की लुटिया

Published on November 15, 2022 8:58 pm