आईपीएल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मेगा ऑक्शन के चलते कई खिलाड़ी जोकि किसी भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। अब किसी अन्य टीम के साथ खेलते नजर आयेंगे। ऐसे में एक खिलाड़ी जोकि मुंबई इंडियंस की टीम से खेलता था, अब चेन्नई में शामिल हो सकता है। जानिए कौन खिलाड़ी शामिल होगा धोनी की येलो जर्सी में..
हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में नो एंट्री
ये बात अब लगभग साफ हो चुकी है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बार हार्दिक पंड्या को रिटेन नही करेगी। हार्दिक पंड्या की जगह एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं, जोकि उनकी को ऑक्शन में पूरी किए जाने के बाद बोली के बाद टीम का हिस्सा बनेंगे।
हार्दिक पंड्या की आईपीएल 2021 में चोटिल होने के बाद से ही फॉर्म से बाहर हैं। विश्व कप की स्क्वाड में उन्हें फिट बताकर प्लेइंग 11 का हिस्सा भी बनाया गया। हालांकि विश्व कप में मैचों के दौरान हार्दिक काफी खराब प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम को हरा दिया है। कब हार्दिक पंड्या पहले जैसे फिट होंगे, अपने प्रदर्शन के बल पर वापसी करेंगे।
CSK के लिए खेल सकते हैं हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। इसके कई कारण भी हैं, हार्दिक पंड्या के कमजोर प्रदर्शन पर धोनी ने कई बेहतरीन सलाह से उनका खेल बदला है। हार्दिक पंड्या और धोनी को कई बार साथ में समय बिताते देखा गया है और आईपीएल 2022 में हार्दिक सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं।
CSK करेगी इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन
चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेन लिस्ट में एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले आईपीएल सीजन 2021 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। सर रविन्द्र जडेजा को ऑक्शन में उतारने की गलती कप्तान धोनी नही करना चाहेंगे। बता दें, कि सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और फाफ डूप्लेसिस और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरने के लिए बाध्य हो सकती है।
ALSO READ: IPL 2022: इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को चाहकर भी रिलीज नहीं करना चाहेगी मुंबई और बैंगलोर