Placeholder canvas

IPL 2022: हार्दिक पंड्या को बाहर कर रही मुंबई इंडियंस, क्रुनाल पंड्या पर ये है फ्रेंचाइजी का फैसला

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन : आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए सभी टीमों को 30 नवंबर तक अपनी रिटेन लिस्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है, जोकि लगभग तैयार हो चुकी है। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर की माने तो 30 नवंबर से पहले तक सभी टीमें लिस्ट सौप देंगी। साथ ही साथ ये भी सामने आया है कि मुंबई की टीम हार्दिक पंड्या के साथ ही क्रुनाल पंड्या को भी रिलीज करेगी।

मुंबई इंडियंस से खत्म होगा पंड्या ब्रदर्स का रिश्ता

Hardik & Krunal Pandya
Hardik & Krunal Pandya

मुंबई इंडियंस की टीम में पंड्या ब्रदर्स ने साथ मिलकर अपने बल्ले और बॉल से कई मैच जिताए हैं। लेकिन आईपीएल के 15वे संस्करण में मुंबई की फ्रेंचाइजी दोनो खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतारने का निर्णय ले चुकी है। पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या अपनी चोट के कारण मुंबई फ्रेंचाइजी को कुछ खास फायदा नही पहुंचा पाए हैं। आईपीएल के पहले से ही हार्दिक पंड्या फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। जिसके बाद ये संभावना है कि मुंबई फ्रेंचाइजी दोनो भाईयो के साथ आगे का आईपीएल सफर तय नहीं करना चाह रही है।

हार्दिक पंड्या का फ्लॉप शो है जारी

Hardik-Pandya
Hardik-Pandya

हार्दिक ने 2015 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पिछले सीजन में हार्दिक ने 11 पारियों में 127 रन बनाए हैं, जिसके उन्होंने मात्र 14 की औसत से और 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें हार्दिक एक भी विकेट अपने नाम नही कर पाए हैं। विश्व कप में चयन को लेकर भी कई सवाल उठे थे। जोकि प्रतियोगिता के बाद सही साबित हुए थे। हार्दिक पंड्या अपने बल्ले और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप हुए थे।

ALSO READ:IPL 2022: ओएन मॉर्गन को रिटेन नहीं कर रही कोलकाता नाईट राइडर्स, ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान!

क्रुनाल पंड्या ने भी किया है निराश

krunal pandya
krunal pandya

क्रुनाल पंड्या ने भारतीय टीम में 2021 में ही डेब्यू किया है। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक वो भी अपने भाई के साथ ही मुंबई फ्रेंचाइजी को अलविदा करेंगे। कृणाल पांड्या ने आईपीएल 2022 के सीजन में 12 पारियों में 134 रन बनाए है। जिसे उन्होंने 14 की औसत से रन बनाए है। इन्ही मैचों में कृणाल ने लगभग 8 की एवरेज से 5 विकेट भी हासिल किए है।

अहमदाबाद के साथ तय करेंगे आगे का सफर

IPL 2022
IPL 2022

पंड्या ब्रदर्स अहमदाबाद से ताल्लुक रखते है। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनो ही खिलाड़ियों को अहमदाबाद की टीम अपने साथ जोड़ने का फैसला ले चुकी है। साथ ही ये बात भी सामने आ रही है की अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने दोनो खिलाड़ियों से संपर्क स्थापित कर लिया है।

ALSO READ: सैफ अली खान से शादी करने के बाद अब बोली करीना कपूर मै अब थक चुकी हूँ…….