Placeholder canvas

IND vs NZ: ‘न्यूजीलैंड में मुझसे क्या कहा था?’, युजवेंद्र चहल ने मार्टिन गुप्टिल को याद दिलाई 20 महीने पुरानी बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 की श्रृंखला खेली जा रही है। मैच के मैदान पर ये खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं। लेकिन मैदान के बाहर और कभी-कभी खेल के बीच में भी खिलाड़ियों के बीच हंसी मजाक का सिलसिला देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ चहल और मार्टिन गप्टिल के साथ हुआ।

चहल ने मार्टिन गप्टिल से पूछा “क्या कहा था”

YUZI CHAHAL AND MARTIN GUPITAL
YUZI CHAHAL AND MARTIN GUPITAL

युजवेंद्र चहल अपने खेल के साथ-साथ और कई वजहों से भी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर युजवेंद चहल ने मार्टिन गप्टिल के साथ एक घटना का जिक्र किया था। जोकि सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

युजुवेंद्र चहल, न्यूजीलैंड के साथ इससे पहले खेली गई सीरीज के दौरान की एक बातचीत के बारे में मार्टिन गप्टिल से पूछते हैं कि ” क्या कहा था, तुमने मुझसे न्यूजीलैंड में क्या कहा था”? जिसपर मार्टिन गप्टिल ने जवाब “मैने कहा था, अरे दोस्त कैसे हो”।

इस क्लिप पर चहल और मार्टिन गुप्टिल के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल पर हुई है और काफी पसंद भी की जा रही है।

ALSO READ: IND vs NZ: रांची में देखने को मिला जयपुर का एक्शन रिप्ले दीपक चाहर ने दोहराई कहानी

20 महीने पहले की बात पर चहल ने ली गप्टिल की खबर

CHAHAL AND GUPITAL
CHAHAL AND GUPITAL

दरअसल, करीब 20 महीने पहले जब न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज खेली गई थी। तब मैच खत्म होने के बाद, स्तर स्पोर्ट्स के मैदान पर हो रहे लाइव प्रोग्राम में चहल ने एंकर जतिन सप्रू से माइक लेकर मार्टिन गप्टिल से बात की, जिसमे गप्टिल ने चहल को मजाक में कुछ अपशब्द कह दिए थे। जोकि लाइव शो में देखे गए। जिसके बाद रोहित शर्मा ने चहल की टांग खिंचते हुए कहा कि “वो तो तुझे गाली देकर चला गया”। शो लाइव था ये बात गप्टिल को नही पता थी, जबकि चहल ने शुरुआत में ही लाइव होने का इशारा कर दिया था।

प्लेइंग 11 से बाहर हैं अब तक चहल

INDIA VS NEWZELAND
INDIA VS NEWZELAND

युजवेंद्र चहल विश्व कप की स्क्वाड से बाहर थे। साथ ही न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही श्रृंखला में अब तक हुए दोनो मैचों की प्लेइंग 11 से बाहर हैं। रोहित शर्मा की पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में की गई बात से ये उम्मीद है कि तीसरे और अंतिम टी20 में वो टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे।

ALSO READ:IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने पहले नीशम का घमंड तो और फिर बल्ला, उसके बाद आउट कर भेजा पवेलियन, देखें वीडियो