Placeholder canvas

आखिर देसी गर्ल ने बॉलीवुड छोड़ क्यों हॉलीवुड का किया रुख, प्रियंका चोपड़ा ने अब तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे साथ..

PRIYANKA CHOPRA

ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना लोहा मनवाया है। वह आज ग्लोबल आइकन बन गई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और अपने एक्टिंग के चलते यह सफल मुकाम हासिल किया। आज प्रियंका के सुंदरता और उनके अभिनय के फैंस बहुत दीवाने हैं।

देश से लेकर विदेश तक में उनकी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने यह मुकाम बहुत ही कड़ी मेहनत से हासिल किया। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के सच को किया उजागर

एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के काले सच को दुनिया के सामने लाया। उन्होंने कहा कि अगर इंडस्ट्री में आपका कोई गॉडफादर नहीं है, तो आपको अपना नाम बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कई बार बहुत डिमोटिवेशन आता है, क्योंकि बहुत ही ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है प्रियंका चोपड़ा अक्सर कुछ न कुछ बॉलीवुड के बारे में बताती रहती है। लेकिन इन दिनों जो उन्होंने बताया जिसकी वजह से काफी चर्चा में हैं।

बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बहुत सारे हिट फिल्में दी है और अब वह हॉलीवुड में भी अपना अभिनय का परचम लहरा रही है। उन्होंने कई सालों के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने बॉलीवुड के एक ऐसे राज्य से पर्दा उठाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलने की ढूंढ रहीं थीं रास्ता

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर एक अलग रास्ता ढूंढने की प्लानिंग कर रही थी। लेकिन उन्हें रास्ता मिल नहीं रहा था वह इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री से बाहर निकलना चाहती थी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की राजनीति से बहुत ही तंग आ गई थी और वह इंडस्ट्री से ब्रेक लेना चाहती थी उन्होंने बताया एक कंपनी ने फोन किया और उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में लेने की बात कही। लेकिन वह समय सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी।
बता दें कि उस वक्त प्रियंका चोपड़ा ने सोचा कि बहुत अच्छा ही ऑप्शन है और उन्होंने उससे म्यूजिक कंपनी को हां बोल दिया और अमेरिका में चली गई।

हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने जमाया सिक्का

प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है लोगों ने बहुत पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस छीन लेगी रोहित शर्मा की कप्तान, सूर्यकुमार यादव नहीं ये विदेशी खिलाड़ी होगा नया कप्तान!

ना प्रियंका-ना दीपिका ना ऐश्वर्या, ये हैं एशिया की सबसे अमीर अभिनेत्री, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

aishwrya priyanka and deepika

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। जहां एक फिल्म के लिए सितारे करोड़ों करोड़ों रुपए लेते हैं। शाहरुख खान इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। बहुत से ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। अभिनेता और अभिनेत्रियां बहुत ज्यादा फीस चार्ज करते हैं।

वहीं अगर बात करें एक्ट्रेसेस की तो आज हम आपको एक ऐसा नाम बताएंगे, जो प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा फीस लेती है। वह एक्ट्रेस इंडिया की नहीं बल्कि चीन की हैं। जिसका नाम है फैन बिंगबिंग।

यह चीनी एक्ट्रेस लेती है सबसे ज्यादा फीस

चीनी एक्ट्रेस बिंगबिंग सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। उनके नेटवर्थ की बात करें तो वह 100 मिलियन डॉलर यानी कि 820 से 900 करोड़ का नेटवर्थ है और वह फिल्म इंडस्ट्री में सालों से लीड एक्ट्रेस इसका काम कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने बिंगबिंग ने अपने नेटवर्थ के मामले में इंडस्ट्री के और इंडिया के सभी एक्ट्रेस और एक्टर को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं इंडिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। जिनकी 800 करोड़ की नेटवर्थ है।

टैक्स चोरी का लगा आरोप

एक्ट्रेस के ऊपर 1000 करोड़ के टैक्स चोरी का आरोप लगा था। खबरों की मानें तो बिंगबिंग ने साल 2018 में करीब 1 महीने के लिए सबकी नजरों से गायब हो गई थी। खबरें सामने आ रही थी कि वह टैक्स चोरी करती हैं।

हालांकि उन्होंने टैक्स भरा था खबरों की मानें तो उनके ऊपर  883 मिलियन आरएमबी यानी की 127 मिलियन डॉलर या 1000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा था।

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस फैन बिंगबिंग ने महज 16 साल की उम्र में टीवी शो माई फेयर प्रिंसेस (1998-99) से काम शुरु किया था। वह बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें-एशिया कप 2023 में इन 8 खिलाड़ियों का हुआ टीम इंडिया में डेब्यू, पहली बार खेलेंगे इतना बड़ा टूर्नामेंट, एक साथ होगा डेब्यू

माधुरी या प्रियंका नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय हैं देश की सबसे अमीर हीरोइन, जानिए कितना है किस अभिनेत्री की कुल कमाई

aishwrya alia and priyanka

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों में हीरो से हीरोइन को पैसे कम मिलते हैं। बावजूद इसके एक्ट्रेसेस एक्टरों से बहुत आगे हैं। माना जाता है कि इन दोनों के बीच में जमीन आसमान का अंतर होता है, लेकिन एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से खूब पैसे कमाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कौन सी सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उनका नेटवर्थ क्या है।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 1028 करोड़ों रुपए है। वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। एक फिल्म में काम करने के लिए वह 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा और ना सिर्फ देसी गर्ल बल्कि वह ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वहीं उनके नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास लगभग 580 करोड़ की संपत्ति है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है।  वह करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से साल 2012 में एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया।

बहुत कम समय में एक बहुत टॉप  एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई। उनके नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 557 करोड़ रुपए हैं। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ की फीस लेती हैं।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

करीना कपूर की बात करें तो बॉलीवुड की टॉप एक्टर्स में शुमार हैं और वह बेशुमार संपत्ति की मालकिन है। ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं और उनका नेटवर्थ 440 करोड़ के आसपास है।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा की बात करें तो उनका नेटवर्थ 255 करोड़ रुपए तक है और वह एक क्लोथिंग ब्रांड की मालकिन हैं।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

धक-धक गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित की बात करें तो उनका कुल नेटवर्थ 240 करोड़ रुपए का है। माधुरी दीक्षित अपना ऑनलाइन डांस स्कूल चलाती हैं और एंडोर्समेंट के जरिए खूब कमाई करती हैं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ की बात करें तो उनके पास 217 करोड़ की प्रॉपर्टी है और वह इस फिल्म के 10 से 12 करोड़ का चार्ज करती हैं। जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 6 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

नयनतारा (Nayantara)

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा कि नेटवर्थ 165 करोड़ के आसपास है और वह एक फिल्म के लिए 7 से 8 करोड़ चार्ज करती हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आने वाली है।

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty)

साउथ की स्टार और बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की नेटवर्थ 120 करोड़ है। वह एक फिल्म के लिए 6 करोड़ चार्ज करती हैं।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)

सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो वह 89 करोड़ की मालकिन हैं।

ये भी पढ़ें-अब जियो नहीं इस तरीके से देखना होगा WTC FINAL का महामुकबला, जानिए कब, कहां, कैसे देख सकते हैं भारत-आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल

सिर्फ परिणीति चोपड़ा ही नहीं बल्कि इन अभिनेत्रियों ने राजनेताओं को बनाया अपना हमसफर, एक तो है सबकी फेवरेट

u jpg

इन दिनों राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा(Raghav Chadha and Parineeti Chopra) काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।  क्योंकि यह दोनों साथ में ही बहुत ज्यादा स्पॉट किए जा रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह कभी किसी पॉलीटिशियन से शादी नहीं करेंगी।

उनका यह कहना था कि उन्हें ऐसा लड़का मिले जो फनी हो और उनकी काफी रिस्पेक्ट करे। यह को पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनका नाम किसी पॉलीटिशियन के साथ जोड़ रहा है। इससे पहले भी स्वरा भास्कर ने भी पॉलीटिशियन से शादी की।

स्वरा ने की सपा नेता से शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को कौन नहीं जानता है। उन्होंने सपा के नेता फहाद अहमद से शादी की। उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की उसके बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रीति रिवाज से शादी की।

बता दें कि फहद अहमद महाराष्ट्र में समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के तौर पर भी काम किया है। स्वरा एक हिंदू हैं फिर भी उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की।

आयशा टाकिया ने भी कबूला इस्लाम

बता दें कि टार्जन द वंडर कार फिल्म से डेब्यू करने वाली आयशा टाकिया ने फरहान आज़मी से दिल लगा बैठी थी। इन दोनों ने बहुत लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाया।

उसके बाद 2005 में सबके सामने उन्होंने अपने प्यार को कूबूल लिया। फिर 2009 में आयशा अपना धर्म बदल कर शादी कर ली तब उनकी उम्र 23 साल की थी।

तमिल एक्ट्रेस ने की पॉलीटिशियन से शादी

बता दें कि नवनीत कौर राणा  तेलुगू सिनेमा के मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने रवि राणा से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली।

कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं एक्ट्रेस

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी  ने फिल्म अभिनेत्री से शादी की जो कि कन्नड़ की अभिनेत्री रह चुकी है। और उनका नाम राधिका है,  उन्होंने 2006 में शादी की।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने की एक्ट्रेस से शादी

बता दें कि महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक अभिनेत्री से शादी की है। जिनका नाम अमृता फडणवीस है। वह कम ही फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन उन्हें अपने गानों से खूब सुर्खियां बटोरी।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। कभी सास भी कभी बहू थी से टेलीविजन में काम किया था। फिर उन्होंने पॉलिटिक्स की तरफ अपना कदम बढ़ाया।

स्मृति का असली नाम स्मृति मल्होत्रा है, अपने परिवार में सबसे बड़ी थी, उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी हमारी से टीवी शो में काम किया है, उन्होंने 2001 में शादी की।

ये भी पढ़ें-Rekha से लेकर Madhuri Dixit तक, 350 लड़कियों से रह चुका हैं Sanjay Dutt का संबंध, अंबानी परिवार की बहू भी लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर 20 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान तो मेरा…..

vivek-oberoi

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिनेमा जगत में सनसनी मचा दी थी। खबरों की मानें तो 1 अप्रैल, 2003 में विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को बयां किया था। वहीं ठीक 20 साल बाद अब फिर विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड की राजनीति और खेमेबाजी पर बयान दिया है।

बता दें कि उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उन चीजों से बच कर निकल गया लेकिन हर किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती है।

प्रियंका चोपड़ा का विवेक ने किया समर्थन

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल ही में एक बयान दिया था कि उन्हें बॉलीवुड में किनारे किया जा रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें फिल्मों में किरदार निभाने के लिए नहीं मिल रहा था। इसीलिए वह बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में चली गईं। जिसके बाद प्रियंका के इस बयान को लेकर विवेक ओबेरॉय ने भी समर्थन किया है।

इसके अलावा विवेक ओबेरॉय का सलमान खान के खिलाफ प्रेस कांफ्रेस करने के बाद उन्हें कैसे प्रताड़ित किया गया, इसका भी उन्होंने खुलासा किया है।

विवेक ओबेरॉय ने बताया बॉलीवुड का डार्कसाइड

खबरों के मुताबिक जब ऐश्वर्या राय का सलमान खान से रिश्ता टूटा था, तब ऐश्वर्या की लाइफ में विवेक ओबेरॉय ने एंट्री की थी। वहीं ये बात सलमान खान को हजम नहीं हुई और उन्होंने विवेक ओबेरॉय को धमकी दी थी। इसी मामले को लेकर विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने उस समय को याद करते हुए कहा कि ‘मैं ऐसे समय से गुजरा हूं जो मेरे लिए जरूरी नहीं था। लॉबिंग और पॉलिटिक्स, जिसके बारे में प्रियंका ने भी बात की है। उन्होंने आगे कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि बॉलीवुड की यही पहचान है और ये बॉलीवुड का डार्कसाइड है, जिसे मैंने बेहद करीब से देखा है’।

14 महीने से विवेक ओबेरॉय को नहीं मिला काम

विवेक ओबेरॉय ने आगे बताया कि

‘मैं जानता हूं कि ये काफी फ्रस्टेटिंग होता है, इससे काफी हताशा और परेशानी भी होती है। जिसकी वजह से लोग बुरी तरह थक जाते हैं। मैंने शूट आउट लोखंडवाला की सफलता में अवॉर्ड हासिल किया और फिर अगले 14 महीने घर पर ही बैठा रहा। मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था। जब मैं इस पल से गुजरा तो हमेशा एक ही बात सोचता रहा, कि मुझे इससे अलग हटकर कुछ ऐसा करना होगा जो मुझे इससे भी आगे ले जाए और अलग पहचान बनें’। जिसके बाद मैने अपना ध्यान समाजसेवा और बिजनेस पर लगा दिया।’

इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि

‘प्रियंका का ताजा बयान काफी मोटिवेशन है। प्रियंका बाहर गईं और उन्होंने कुछ अलग प्रयास किया जो उनके करियर के लिए काफी शानदार रहा। कह सकते हैं कि उनके साथ प्रोफेशनली और पर्सनली मैजिक हुआ हो’।

नए टैलेंट के लिए विवेक ओबेरॉय ने बताया खतरनाक

इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि

‘बुलिंग और अपमानजनक बातों से नए टैलेंट खिलने से पहले ही मुरझा जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये इंडस्ट्री बहुत ही असुरक्षित जगह है। कोई भी कलाकार स्वाभाविक तौर पर बेहद नाजुक हालात में रहता है, क्योंकि वह कमजोर होता है। चाहे मीटू मूवमेंट हो, कास्टिंग काउच या फिर धमकाना, लॉबिंग, ये सारी चीजें क्रिएटिविटी को खत्म कर देती है। उन्होंने आगे कहा मुझे खुशी है कि जिन चीजों के बारे में मैने बात की है। ये सब धीरे-धीरे ये खत्म हो जाएगी’।

ALSO READ:उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहता है 20 साल का ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा “अगर वो तैयार हैं, तो मै….

प्रियंका चोपड़ा को पकड़कर सीढ़ियों से नीचे ला रहे थे रणवीर सिंह देख सरेआम निक जोनस ने जो किया देख लोग रह गए हैरान

PRIYANKA CHOPRA AND NICK JONAS

अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लोग बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों की जोड़ी को बेस्ट कपल कहा जाता है और यह दोनों बेस्ट हसबैंड और वाइफ होने का बात को सभी मौके पर साबित भी करते हैं।

इन दोनों की तस्वीरों को देखकर हर कोई यही कहता है कि भगवान ने एक दूसरे के लिए ही इन दोनों को बनाया है। प्रियंका और निक मेड फॉर ईच अदर हैं। भले ही प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से काफी उम्र में बड़ी हो लेकिन इन दोनों के बीच में प्यार बहुत गहरा है।

इन दोनों की तस्वीरों को देखकर हर कोई खुश होता है और यह अक्सर अपने प्यार को साबित भी कर देते हैं। इन दोनों में बहुत ही अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। इन दिनों इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका और निक का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि  नीता और मुकेश अंबानी ने कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड से भी से सितारे पहुंचे थे। मुकेश अंबानी घर कोई फंक्शन होता है तो बॉलीवुड सितारे जरूर शिरकत करते हैं।

वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर  कोई भी शादी फंक्शन हो सितारे जरुर पंहुचते हैं। वहीं इस इवेंट में  निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ पहुंचे थे। वहीं कई नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल हुई थी। जिसमें भाईजान सलमान खान किंग खान शाहरुख खान  जैसे दिग्गज कलाकारों ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी।

प्रियंका चोपड़ा भी कुछ कम नहीं दिखी उन्होंने भी जमकर सुर्खियां बटोरी और लाइमलाइट में बनी रही। प्रियंका चोपड़ा के हस्बैंड वहां मौजूद सारे हस्बैंड के ऊपर भारी पड़ गए। जबकि उन्होंने डांस भी नहीं किया था।

निक ने प्रियंका के लिए किया यह काम

बता दे कि जब प्रियंका चोपड़ा परफॉर्मेंस के बाद रणवीर सिंह के साथ स्टेज से नीचे आ रही थी। तब निक जोनास उनके वेलकम के लिए सीढ़ियों के नीचे खड़े थे और जैसे ही प्रियंका सीढ़ी पर पहुंचती है निक उनका हाथ पकड़कर स्टेज से नीचे ले आते हैं।

निक जोनास  की लोग तारीफ कर रहे हैं। और उनको बेस्ट हस्बैंड भी कह रहे हैं। भले ही निक उनसे उम्र में छोटे हो लेकिन उनकी बहुत प्यार करते हैं और इन दोनों के बीच में बहुत अच्छी बॉडिंग है।

ये भी पढ़ें-भूल कर भी परिवार संग न देखें यह बोल्ड वेब सीरीज, बोल्ड सीन की है भरमार, दरवाजा बंद कर अकेले में ही देखें

अपनी ही बहन Parineeti Chopra की सगाई में शामिल नहीं होंगी Priyanka Chopra, खुद एक्ट्रेस ने बताई वजह

parineeti chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। जिसमे ये कहा जा रहा है कि वो आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डेट कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही एक दूसरे से सगाई करने जा रही है। दोनों की सगाई इसी 10 अप्रैल को एक प्राइवेट फंक्शन में होने जा रही है। ऐसा खबरों में कहा जा रहा है।

Parineeti Chopra की सगाई में शामिल नहीं होंगी Priyanka Chopra

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री ​प्रियंका चोपड़ा भी उनकी सगाई में शामिल होंगी। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी ही बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल नहीं होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं, यहां पर वो अपनी बेटी और पति निक जोनस के साथ कुछ दिनों पहले ही आई है और कई इवेंट में शामिल हो रही है। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि वो जल्द ही विदेश जाने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Priyanka Chopra ने शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं। हालांकि अब ये देखना है कि क्या अभिनेत्री अपनी बहन की सगाई में शामिल होती हैं या नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव को हाल ही में कई बार डेट पर देखा गया है, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आ रही है और ये भी कहा जा रहा है ​कि ये दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

ALSO READ: पहली ही मुलाकात में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ कर दी थी शर्मनाक हरकत, गुस्से में आग बबूला हो गईं थीं एक्ट्रेस

कभी प्रीति जिंटा ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाया था घर तोड़ने का आरोप, अब हुई दोस्ती, डिंपल गर्ल के सपोर्ट में उतरी देशी गर्ल

preity zinta

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी कि प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) हमेशा की तरह इस वक्त भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। क्योंकि उनके साथ ऐसी 2 घटनाएं हुई है जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया। प्रीति जिंटा ने कहा था कि एक महिला उनकी बेटी को उनके बिना परमिशन के ही ले गई थी। वहीं एक दुर्घटना तब हुई जब प्रीति जिंटा ने एक दिव्यांग को पैसा नहीं दिया तो वह उनका पीछा करने लगा। इन दोनों ही घटनाओं को एक्ट्रेस ने अपने पर्सनल अकाउंट पर शेयर किया।

इस पोस्ट के बाद इनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने जमकर कमेंट किया। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल और प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) तो प्रीति जिंटा के सपोर्ट में उतर आईं। लेकिन प्रीति ने प्रियंका चोपड़ा घर तोड़ने वाली बता दिया था।

डिंपल गर्ल ने प्रियंका को बताया था घर तोड़ने वाली महिला

शाहरुख खान और गौरी खान (Shahrukh Khan and Gauri Khan) के बीच में दूरियां बढ़ने लगीं थीं। तब वह फिल्म डॉन के शूटिंग के दौरान उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं थीं। तब प्रीति जिंटा ने प्रियंका को घर तोड़ने वाली कह दिया। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि

“ऐसी महिलाओं के बारे में भी बहुत कम राय होती है। मुझे स्टार के साथ चिपकने वाली अभिनेत्रियों से नफरत है। कुछ ऐसी लड़किया हैं जो उपर तक पंहुचने के लिए मर्दों का इस्तेमाल करती हैं।”

अब एक दूसरे के साथ है याराना

उनके  इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया और बहुत ही ज्यादा माहौल गर्म हो गया था। लेकिन आज के समय में देसी गर्ल प्रियंका और डिंपल गर्ल प्रीति के बीच दोस्ती बरकरार है और सब कुछ ठीक चल रहा है।

वहीं प्रियंका का नाम बहुत से फेमस एक्टर्स के साथ जुड़ा, जिसके बाद उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर ली जो उनसे उम्र में दस साल छोटे हैं।

ALSO READ: सैफ अली खान की असलियत से वाकिफ नहीं थीं करीना कपूर, शादी के बाद पता चली सच्चाई, एक्ट्रेस भी खा गई थीं गच्चा

बेटी मालती के साथ सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची Priyanka Chopra, फैंस ने कहा ये तो अपनी बेटी को भी……

Priyanka Chopra

बॉलीवुड की अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मुंबई हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पूरे परिवार के साथ यहां आई है। जिसमे उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस (Nick Jonas) है।

अब इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी के साथ भगवान गणेश जी के दर्शन किए और उनका आर्शीवाद लिया।

बेटी के साथ मंदिर पहुंची Priyanka Chopra

इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिश्नल कपड़ों में अपनी बेटी मे साथ मंदिर पहुंची।

यहां पर प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की क्यूटनेस देखते ही बन रही हैं वो आराम से पडिंत जी से तिलक लगवाती दिख रही है।

Priyanka Chopra की बेटी पर फैंस लुटा रहें प्यार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आई है। प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी की इन तस्वीरों में उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ज्यादातर यूजर्स प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं कि वो अभी से अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति और रिवाजों से रूबरू करवा रही हैं।

अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो वो आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड और हॉलवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

ALSO READ: IPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर Shahrukh Khan ने Virat Kohli को सीखा Pathaan का हुक स्टेप, देखें वायरल वीडियो

‘मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था’, मर्जी से नहीं बल्कि मजबूरी में आकर Priyanka Chopra ने छोड़ा Bollywood

priyanka chopra

इसमे कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बाॅलीवुड की एक शानदार अभिनेत्री हैं और ग्लोबल आइकन बन चुकी है। उन्होंने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराया है।

लेकिन अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया कि आखिर ऐसा क्या था जिसकी वजह से उन्होंने बाॅलीवुड से दूरी बना ली। जबकि वो इस इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही थी।

Priyanka Chopra ने पहली बार खोला राज

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और मिल रहा था उससे मैं खुश नहीं थी। प्रियंका ने बताया कि, ये वो दौर था जब मैं बॉलीवुड से निकलने की फिराक में थी और इस इंडस्ट्री से निकलने के लिए कोई रास्ता खोज रही थी। तब मुझे इंडस्ट्री बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था।

लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे लोगों से शिकायत थी, मैं वो गेम खेलने में अच्छी नहीं हूं। मैं उस तरह की पॉलिटिक्स से थक गई थी और मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी और इस म्यूजिक ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया।

Priyanka Chopra चली अमेरिका

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने बताया कि, उन फिल्मों के लिए नहीं तरसती थी जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी। लेकिन मुझे कुछ क्लब और लोगों के कुछ गुटों को आकर्षित करने की आवश्यकता होगी और इसके लिए मेहनत भी करनी होगी। इसलिए मैंने तब काफी समय तक काम किया था, मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं इसे करना चाहती हूं। इसलिए जब म्यूजिक का ऑफर आया तो मैंने कहा जो करना है करो, मैं चली अमेरिका।

इसके बाद प्रियंका ने कई इंग्लिश गाने गाए जिसमे इन माई सिटी जैसे शामिल है। उनका ये गाना तो नहीं चला इसके बाद उन्होंने अभियन किया। प्रियंका चोपड़ा का पहला अमेरिकी शो एबीसी चैनल का क्वांटिको था। जो काफी ज्यादा हिट हुआ। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा ने हाॅलीवुड की फिल्म बेवाॅच से अपने करियर की शुरूआत की और आज वो कई प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं।

ALSO READ:जीत के बाद KKR के कोच चंद्रकांत पंडित ने किया सुयश शर्मा के बारे मे खुलासा, कहा- ‘मैंने उसे ट्रायल में ही देखा था तभी मुझे’