Placeholder canvas

सिर्फ परिणीति चोपड़ा ही नहीं बल्कि इन अभिनेत्रियों ने राजनेताओं को बनाया अपना हमसफर, एक तो है सबकी फेवरेट

इन दिनों राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा(Raghav Chadha and Parineeti Chopra) काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।  क्योंकि यह दोनों साथ में ही बहुत ज्यादा स्पॉट किए जा रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह कभी किसी पॉलीटिशियन से शादी नहीं करेंगी।

उनका यह कहना था कि उन्हें ऐसा लड़का मिले जो फनी हो और उनकी काफी रिस्पेक्ट करे। यह को पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनका नाम किसी पॉलीटिशियन के साथ जोड़ रहा है। इससे पहले भी स्वरा भास्कर ने भी पॉलीटिशियन से शादी की।

स्वरा ने की सपा नेता से शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को कौन नहीं जानता है। उन्होंने सपा के नेता फहाद अहमद से शादी की। उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की उसके बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रीति रिवाज से शादी की।

बता दें कि फहद अहमद महाराष्ट्र में समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के तौर पर भी काम किया है। स्वरा एक हिंदू हैं फिर भी उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की।

आयशा टाकिया ने भी कबूला इस्लाम

बता दें कि टार्जन द वंडर कार फिल्म से डेब्यू करने वाली आयशा टाकिया ने फरहान आज़मी से दिल लगा बैठी थी। इन दोनों ने बहुत लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाया।

उसके बाद 2005 में सबके सामने उन्होंने अपने प्यार को कूबूल लिया। फिर 2009 में आयशा अपना धर्म बदल कर शादी कर ली तब उनकी उम्र 23 साल की थी।

तमिल एक्ट्रेस ने की पॉलीटिशियन से शादी

बता दें कि नवनीत कौर राणा  तेलुगू सिनेमा के मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने रवि राणा से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली।

कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं एक्ट्रेस

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी  ने फिल्म अभिनेत्री से शादी की जो कि कन्नड़ की अभिनेत्री रह चुकी है। और उनका नाम राधिका है,  उन्होंने 2006 में शादी की।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने की एक्ट्रेस से शादी

बता दें कि महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक अभिनेत्री से शादी की है। जिनका नाम अमृता फडणवीस है। वह कम ही फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन उन्हें अपने गानों से खूब सुर्खियां बटोरी।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। कभी सास भी कभी बहू थी से टेलीविजन में काम किया था। फिर उन्होंने पॉलिटिक्स की तरफ अपना कदम बढ़ाया।

स्मृति का असली नाम स्मृति मल्होत्रा है, अपने परिवार में सबसे बड़ी थी, उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी हमारी से टीवी शो में काम किया है, उन्होंने 2001 में शादी की।

ये भी पढ़ें-Rekha से लेकर Madhuri Dixit तक, 350 लड़कियों से रह चुका हैं Sanjay Dutt का संबंध, अंबानी परिवार की बहू भी लिस्ट में शामिल