Sanjay Dutt
Sanjay Dutt

संजय दत्त (Sanjay Dutt)बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन संजय दत्त (Sanjay Dutt) उस वक्त तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने खुलासा किया था कि उनका एक दो नहीं बल्कि 350 लड़कियों के साथ संबंध रह चुका है।

Sanjay Dutt की बायोपिक में खुला राज

इस बात का खुलाया संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में हुआ था। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में लीड रोल प्ले करने वाले रणबीर कपूर ने खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं उनके करीब 350 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त ने जब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री भी नहीं की थी तो उनकी एक रूबी नाम की गर्लफ्रेंड थी लेकिन बाॅलीवुड में डेब्यू के बाद संजय दत्ता का पहला अफेयर टीना मुनीम से हुआ था।

Sanjay Dutt के अफयेर्स

संजय दत्त का अफेयर बाॅलीवुड की कई टाॅप एक्ट्रेस के साथ रह चुका है। जिसमे माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा तक के नाम शामिल है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि संजय दत्त झूठ बोलकर लड़कियों को पटाते थे। सिर्फ इतना ही नहीं संजय दत्त की पोल खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी खोल चुके हैं।

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि,

“संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे। संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे, लेकिन वो कब्र नरगिस दत्त की नहीं होती थी, जिसके बाद लड़कियां इमोशनली उनके साथ अटैच हो जाती थीं, जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है।”

अगर हम बात करें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अफेयर की तो इन दोनों का अफेयर फिल्म थानेदार की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। दोनों शादी करने वाले थे कि संजय दत्त का नाम मुंबई बम ब्लाॅस्ट में सामने आया जिसके बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।

संजय दत्त तीन शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम ऋचा था। ऋचा के निधन के बाद संजय दत्त ने दूसरी शादी की, लेकिन शादी नहीं चली इसके बाद संजय ने मान्यता के साथ शादी की। आज दोनों के दो बच्चे हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं।

ALSO READ: Urfi Javed ने अब पार की सभी हदें, बिना कपड़ो के निकली बाहर, कैमरा दिखा तो हाथ से ढका प्राइवेट पार्ट

Published on April 5, 2023 9:08 pm