Placeholder canvas

“ये आत्मविश्वास उन्होंने मुझे दिया..” Jonny Bairstow ने केकेआर के इस खिलाड़ी को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच, जीता करोड़ो लोगों का दिल

Jonny Bairstow: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने शुक्रवार को आईपीएल (IPL 2024) में इतिहास का सबसे बड़ा रन चेस किया। इस मुकाबले में टीम ने 262 रनों का विशाल स्कोर हासिल किया। इस लक्ष्य को हासिल करने में टीम के बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जाॅनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Jonny Bairstow ने विरोधी टीम के इस खिलाड़ी को दिया श्रेय

मैच के बाद जाॅनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने बात करते हुए कहा कि

“हमने अच्छी शुरुआत की। यही कुंजी थी, सुनील की बदौलत उन्हें भी अच्छी शुरुआत मिली। आपको जोखिम उठाना होगा। कभी-कभी भाग्य आपका साथ देगा। कुछ दिन यह आपका दिन नहीं होगा। जहाँ तक संभव हो सके इसे कुचलने की कोशिश करें।”

जाॅनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) आगे कहा कि

“यदि गेंद आपके पाले में है, तो आपको बड़े शॉट के लिए जाना होगा। जब सुनील गेंदबाजी कर रहे थे, तो हमारे पास कुछ शांत ओवर थे, क्योंकि हम जानते थे कि वह उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। शशांक सिंह एक विशेष खिलाड़ी हैं, उनका जो ज्ञान था वह अद्भुत था। उसने इसे कितनी सफाई से मारा! वाकई बहुत खास था।”

पंजाब किंग्स ने आसानी से चेस किया 262 रनों का विशाल लक्ष्य

जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने भी तूफानी शुरुआत की। टीम की ओर से जाॅनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 93 रन जोड़े डाले।

प्रभसिमरन सिंह 20 गेदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जाॅनी बेयरस्टो ने रिलीज रूसो के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने 85 रन जोड़े। रूसो 26 रन बनाकर नारायण का शिकार बने।

इसके बाद जाॅनी बेयरस्टो ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। अंत में शंशाक सिंह और जाॅनी बेयरस्टो ने 84 रनों की नाबाद साझेदारी की।

शंशाक सिंह ने आईपीएल इतिहास का दूसरा अर्धशतक लगाया और वो 28 गेदों पर 68 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। दोनों ने टीम को 18.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते जीत दिला दी।

ALSO READ: Punjab Kings की जीत के साथ ही भारत को मिला युवराज सिंह जैसा विस्फोटक बल्लेबाज, मात्र 28 गेंदों में ठोक डाले 68 रन