aishwrya priyanka and deepika

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। जहां एक फिल्म के लिए सितारे करोड़ों करोड़ों रुपए लेते हैं। शाहरुख खान इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। बहुत से ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। अभिनेता और अभिनेत्रियां बहुत ज्यादा फीस चार्ज करते हैं।

वहीं अगर बात करें एक्ट्रेसेस की तो आज हम आपको एक ऐसा नाम बताएंगे, जो प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा फीस लेती है। वह एक्ट्रेस इंडिया की नहीं बल्कि चीन की हैं। जिसका नाम है फैन बिंगबिंग।

यह चीनी एक्ट्रेस लेती है सबसे ज्यादा फीस

चीनी एक्ट्रेस बिंगबिंग सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। उनके नेटवर्थ की बात करें तो वह 100 मिलियन डॉलर यानी कि 820 से 900 करोड़ का नेटवर्थ है और वह फिल्म इंडस्ट्री में सालों से लीड एक्ट्रेस इसका काम कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने बिंगबिंग ने अपने नेटवर्थ के मामले में इंडस्ट्री के और इंडिया के सभी एक्ट्रेस और एक्टर को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं इंडिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। जिनकी 800 करोड़ की नेटवर्थ है।

टैक्स चोरी का लगा आरोप

एक्ट्रेस के ऊपर 1000 करोड़ के टैक्स चोरी का आरोप लगा था। खबरों की मानें तो बिंगबिंग ने साल 2018 में करीब 1 महीने के लिए सबकी नजरों से गायब हो गई थी। खबरें सामने आ रही थी कि वह टैक्स चोरी करती हैं।

हालांकि उन्होंने टैक्स भरा था खबरों की मानें तो उनके ऊपर  883 मिलियन आरएमबी यानी की 127 मिलियन डॉलर या 1000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा था।

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस फैन बिंगबिंग ने महज 16 साल की उम्र में टीवी शो माई फेयर प्रिंसेस (1998-99) से काम शुरु किया था। वह बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें-एशिया कप 2023 में इन 8 खिलाड़ियों का हुआ टीम इंडिया में डेब्यू, पहली बार खेलेंगे इतना बड़ा टूर्नामेंट, एक साथ होगा डेब्यू