Placeholder canvas

कभी प्रीति जिंटा ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाया था घर तोड़ने का आरोप, अब हुई दोस्ती, डिंपल गर्ल के सपोर्ट में उतरी देशी गर्ल

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी कि प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) हमेशा की तरह इस वक्त भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। क्योंकि उनके साथ ऐसी 2 घटनाएं हुई है जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया। प्रीति जिंटा ने कहा था कि एक महिला उनकी बेटी को उनके बिना परमिशन के ही ले गई थी। वहीं एक दुर्घटना तब हुई जब प्रीति जिंटा ने एक दिव्यांग को पैसा नहीं दिया तो वह उनका पीछा करने लगा। इन दोनों ही घटनाओं को एक्ट्रेस ने अपने पर्सनल अकाउंट पर शेयर किया।

इस पोस्ट के बाद इनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने जमकर कमेंट किया। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल और प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) तो प्रीति जिंटा के सपोर्ट में उतर आईं। लेकिन प्रीति ने प्रियंका चोपड़ा घर तोड़ने वाली बता दिया था।

डिंपल गर्ल ने प्रियंका को बताया था घर तोड़ने वाली महिला

शाहरुख खान और गौरी खान (Shahrukh Khan and Gauri Khan) के बीच में दूरियां बढ़ने लगीं थीं। तब वह फिल्म डॉन के शूटिंग के दौरान उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं थीं। तब प्रीति जिंटा ने प्रियंका को घर तोड़ने वाली कह दिया। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि

“ऐसी महिलाओं के बारे में भी बहुत कम राय होती है। मुझे स्टार के साथ चिपकने वाली अभिनेत्रियों से नफरत है। कुछ ऐसी लड़किया हैं जो उपर तक पंहुचने के लिए मर्दों का इस्तेमाल करती हैं।”

अब एक दूसरे के साथ है याराना

उनके  इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया और बहुत ही ज्यादा माहौल गर्म हो गया था। लेकिन आज के समय में देसी गर्ल प्रियंका और डिंपल गर्ल प्रीति के बीच दोस्ती बरकरार है और सब कुछ ठीक चल रहा है।

वहीं प्रियंका का नाम बहुत से फेमस एक्टर्स के साथ जुड़ा, जिसके बाद उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर ली जो उनसे उम्र में दस साल छोटे हैं।

ALSO READ: सैफ अली खान की असलियत से वाकिफ नहीं थीं करीना कपूर, शादी के बाद पता चली सच्चाई, एक्ट्रेस भी खा गई थीं गच्चा