Placeholder canvas

IPL 2022: लोग रिटायर्मेंट के पीछे पड़े थे इधर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाये जा रहे महेंद्र सिंह धोनी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

महेंद्र सिंह धोनी

Mahendra Singh Dhoni New Record : इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के सातवें मैच में जोकि चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का दूसरा लीग मैच था। इस मैच महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर फिनिशर का रोल निभाते नजर आए है। इसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इस मुकाबले में एक और कीर्तिमान स्थापित कर अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब 7000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए है। जानिए क्या है पूरा रिकॉर्ड…

महेंद्र सिंह धोनी बने पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फिनिशर की भूमिका में मैदान पर उतरे। इस भूमिका में अब धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अब उनके नाम एक विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर टी20 फॉर्मेट में 7000 रन का रिकॉर्ड है। ऐसा करने वाले  धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, इसके पहले किसी विकेटकीपर भारतीय खिलाड़ी के पास ये टी20 में 7000 रन का रिकार्ड नही हैं। ये रन महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) के घरेलू, इंटरनेशनल और आईपीएल के रन को मिलाकर हैं।

ALSO READ:IPL 2022 KKRvsPBKS Match 8: कोलकाता के खिलाफ़ पंजाब किंग्स के टीम में होंगे ये 2 बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं मयंक अग्रवाल

IPL के सातवें मैच में बनाया ये रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सातवे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने 7000 रन का रिकार्ड स्थापित किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर से। जिसमें उन्होंने मात्र 6 गेंदों में 16 रन की पारी खेल दी। इसमें उन्होंने 266.67 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में उन्होंने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई है।

इस मैच से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के उदघाटन मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी ने एक अर्धशतकीय पारी खेली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम काफी संकट में नजर आ रही थी। जिसके बाद लगातार गिरते विकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए और अंत में टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गए थे।

सिर्फ पांच खिलाड़ियों के नाम पर ये रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) से पहले एक बल्लेबाज के तौर पर ये उपलब्धि मात्र पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर है। हालांकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी के पास ये उपलब्धि नहीं हैं। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ALSO READ:“अगर मै खराब खेलूं तो मुझे प्लेइंग 11 से बाहर करके आराम दे देना” महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को दिया विकल्प

CSK vs LSG: TATA IPL के 7वें मैच में बने कुल 12 ऐतिहासिक रिकार्ड्स, ड्वेन ब्रावो और धोनी ने रचा इतिहास

IPL

IPL 2022 में 31 तारीख को एक मात्र मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला हारने के बाद इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर-सोर लगाया. टॉस जीतने के बाद लखनऊ ने पहले गेंदबाजी चुनी जोकि गलत फैसला साबित हुआ और चेन्नई ने धुआ-धार बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का विशाल लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा .

उथप्पा

लखनऊ की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल और डीकॉक ने ठोस शुरुआत दी.  211 रन का विशाल लक्ष्य का पीछा करने में दोनों ओर से 422 रन बने जिसमे कई सारे रिकॉर्ड भी बने. वही एविन लेविस ने मैच के अंत तक डटें रहे और बल्ले से ग़दर मचाते रहे. दोनों टीमों के जबरदस्त रिकार्ड्स की बरसात हुई और TATA IPL के 7वें मैच में कुल 12 बड़े रिकॉर्ड बने. CSK को मिली 6 विकेट से  हार के बावजूद भी ड्वेन ब्रावो ने इतिहास रच दिया. आइये देखते है कुल रिकार्ड्स

7वें मैच में बने कुल 12 रिकार्ड्स, ड्वेन ब्रावो ने IPL में रचा इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी

1. रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने आज अपने आईपीएल करियर का 27वां अर्धशतक लगाया है.

2. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

3. केएल राहुल चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

4. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने पॉवरप्ले में आज 73 रन बनाए. जो इस सीजन में पॉवरप्ले का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

5. केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में अपने 500 चौके पूरे कर लिए हैं.

6. ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने आज एक विकेट लेकर लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. वो अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ब्रावो ने 171 विकेट अपने नाम किया है.

7. क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने आज अपने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया है.

8. ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने आईपीएल डेब्यू के पहले ओवर में ही विकेट लिया, उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन भेजा.

9. ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने आज कैच पकड़ते ही टी20 क्रिकेट में अपने 250 कैच पूरे कर लिए हैं.

10. इविन लुईस ने अपना छठा आईपीएल अर्धशतक जड़ा है.

11. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने आईपीएल में अपना पहला मैच जीत लिया.

12. लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने अब तक इस सीजन का सबसे बड़ा रन चेस कर लिया है.

ALSO READ:IPL 2022: CSK vs LSG: “मारो मुझे और मारो, जलील करो…” चेन्नई के खिलाफ मैच में फिर ट्रोल हुई लखनऊ सुपर जायंटस, मीम्स देख नही रुकेगी हंसी

CSK VS KKR: कोलकाता के नए विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन बिजली की रफ़्तार से की स्टम्पिंग, सचिन तेंदुलकर को याद आ गए धोनी, देखें वीडियो

WhatsApp Image 2022 03 26 at 9.53.51 PM

IPL 2022 का आगाज हो चूका है दुनिया भर के धुरंधर इस लीग में हिस्सा बने है. पहला मुकाबला आईपीएल के सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स और शाहरुख़ की कोलकाता नाईट राइडर्स से खेली गयी . जिसमे श्रेयस अय्यर ने पहले टॉस जीतते गेंदबाजी चुनी. वही बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही . और टीम ने आठ ओवर के अंदर ही 49 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। इनमें सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (0), डेवन कॉनवे (3) और रॉबिन उथप्पा (28) पवेलियन लौट गए.

शेल्डन जैक्सन ने दिखाई धोनी वाली स्टंपिंग

शेल्डन जैक्सन

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा के विकेट की बात करें तो उनको कोलकाता के विकेट कीपर शेल्डन जैक्सन ने स्टंपिंग कर के पवेलियन भेजा. दरअसल CSK का स्कोर 49 रन था. कोलकाता की पारी का यह 7.5वां ओवर था। वरुण चक्रवर्ती अपना ओवर डाल रहे थे उथप्पा उस गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे, लेकिन वह चकमा खा गए और गेंद विकेटकीपर के हाथो में चली गयी. जिसके बाद शेल्डन जैक्सन ने गोली के बिजली के रफ़्तार से स्टम्पिंग की और उनके पहुंचने से पहले गिल्लियां बिखेर दी. रोबिन उथप्पा की पारी  दो चौके और दो छक्के लगाकर 28 रन पर आउट हुए।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/TheAnujDagar/status/1507733388249116684?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1507733388249116684%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-csk-vs-kkr-ipl-2022-top-stumping-from-sheldon-jackson-as-robin-uthappa-departs-6112960.html

सचिन तेंदुलकर ने किया तारीफ

शेल्डन जैक्सन की स्टंपिंग देख सचिन तेंदुलकर भी उनके मुरीद हुए और तारीफ करते हुए कहा कि जैक्सन की इस स्टंपिंग ने उन्हें एमएस धोनी की याद दिला दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’ क्या शानदार स्टंपिंग है। शेल्डन जैक्सन की इस स्टंपिंग ने मुझे एमएस धोनी की याद दिला दी है।’

ALSO READ:IPL 2022: KKR vs CSK: “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त…” केकेआर के खिलाफ गरजा धोनी का बल्ला तो ट्रोल हुआ ये खिलाड़ी

IPL 2022: MS DHONI के कप्तानी छोड़ते VIRAT KOHLI को नहीं हुआ बर्दाश्त, कह दिया ये बात

IPL 2022: MS DHONI के कप्तानी छोड़ते VIRAT KOHLI को नहीं हुआ बर्दाश्त, कह दिया ये बात

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत होने में बस एक दिन का समय बाकी है। लीग की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के मैच के साथ होगी। लेकिन उसके पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए एक भावुक पल आया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीम मानी जाती है।

जिसके पीछे के कई कारणों में मुख्य कारण महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को माना जाता है। लेकिन आईपीएल की शुरुआत के दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने को लेकर किए माही के फैसले से फैंस काफी भावुक है। इसी में एक नाम विराट कोहली का भी है। जानिए Virat Kohli ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद क्या कहा जोकि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 Virat Kohli ने कहा कभी नहीं भूलेंगे

MS DHONI

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को काफी अच्छा दोस्त माना जाता हैं। जैसा कि कई बार विराट कोहली ने जिक्र भी किया है कि वो महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) काफी इज्जत भी करते हैं। लेकिन माही ने चेन्नई सुपरकिंग्स CSK की कप्तानी छोड़ी तब विराट कोहली ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कहा जोकि फैंस को बहुत पसंद आया। विराट कोहली ने लिखा, ” आपने येलो कप्तान के रूप में एक लीजेंड कार्यकाल खत्म किया है। इस चैप्टर को फैंस कभी नहीं भूलेंगे, हमेशा रिस्पेक्ट”।

जिसके बाद फैंस ने इस पोस्ट पर कई कमेंट और लाइक करके विराट कोहली के प्रति इस ट्वीट पर बहुत प्यार दिखाया है। विराट कोहली ने इस पोस्ट में अपनी ओर महेंद्र सिंह धोनी की गले मिलते तस्वीर को साझा किया है। बता दें,। आईपीएल के संक्सरण में ये तस्वीर बहुत पसंद की जाने वाली तस्वीरों में से एक है।

ALSO READ:IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बीच नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक, मिस्टर आईपीएल के इस ट्वीट ने किया इशारा

चार बार ट्रॉफी जीत के बाद, रविंद्र जडेजा को दी कप्तानी

jadeja-CSK

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार चैंपियन बनाया हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स के पक्ष में जीता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 213 मैच खेले हैं। जिसमें 121 में जीत हासिल की है। पिछले कुछ सालों में चेन्नई सुपरकिंग्स को बूढ़ों की टीम नाम दे पुकारा जाने लगा था, जिसके बाद महेद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने 2018 और 2021 का खिताब जीतकर उनका जवाब दिया और अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के अनुभवी टीम कहा जाता है। इस बार माही के इस तरह कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस इस बात से काफी इमोशनल हैं।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी के कप्तानी छोड़ते ही नये कप्तान रविंद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में करेंगे बदलाव, पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका

MS Dhoni: The Untold Story में धोनी के बचपन का रोल करने वाला छोटा बच्चा अचानक हुआ गबरू जवान, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

MS DHONI

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी उनकी बायोपिक फिल्म “एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ( MS Dhoni : The Untold Story) में दिवंगत बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शको में बहुत पसंद भी किया था। इसी के साथ फिल्म में एमएस धोनी के स्कूल जीवन को दिखाने के लिए बाल कलाकार जीशान ( zeeshan nadaff ) ने फिल्म में काम किया था। उनकी हाल की तस्वीर में फैंस ने आश्चर्य करने वाली प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या है पूरा बात….

छोटे माही ही नहीं बल्कि बन चुके हैं सचिन तेंदुलकर के बड़े भाई

धोनी

zeeshan nadaff यानी के छोटे माही जोकि महेंद्र सिंह धोनी की बाल भूमिका में नजर आए थे। उनकी इतनी कम उम्र में भी बेहेतरीन एक्टिंग ने सभी को उनकी एक्टिंग का दीवाना बना दिया गया था। zeeshan nadaff बॉल कलाकार के तौर पर सिर्फ एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ( MS Dhoni : The Untold Story) में ही नहीं बल्कि कई एडवरटाइजमेंट और अन्य बॉल कलाकारी में नजर आ चुके है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zeeshan Nadaf (@zeeshannadaff)

वहीं हाल में आई 83 विश्व कप की फिल्म में उन्होंने अंतिम समय में विश्व कप की जीत के समय सचिन तेंदुलकर के बड़े भाई की भूमिका भी निभाई थी। इस फिल्म के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भी प्रदर्शित किया गया था। इसमें ट्रेलर में zeeshan nadaff को देखा जा सकता है।

ALSO READ:उन्मुक्त चंद से लेकर कोरी एंडरसन तक इन खिलाड़ियों के साथ तैयार हुई अमेरिका टीम की प्लेइंग XI, देखें खिलाड़ियों का नाम

एक्सरसाइज फ्रीक हैं zeeshan nadaff

zeeshan nadaff सोशल मीडिया पर कई जिम और एक्सरसाइज से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। zeeshan nadaff को आने वाले वक्त में अन्य रोल में देखा जा सकता है। वहीं वो जिम और एक्सरसाइज करके अभी से बॉडी बिडलिंग करते रहते हैं। वही बता दे, zeeshan nadaff के छोटे धोनी के रोल को सभी में काफी प्यार दी दिया था और सराहा भी था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर भी शेयर किया था।

धोनी

फैंस ने किया कमेंट कहा तुम तो गबरू बन गए

सोशल मीडिया पर छोटे धोनी यानी कि zeeshan nadaff की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर काफी आश्चर्य होने वाले कमेंट किए है। उन्होंने लिखा, ” तुम काफी ज्यादा बड़े और अलग दिख रहे हो। क्या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हो?’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई तुम तो पूरी तरह से बदल गए हो एकदम गबरू जवाब बन गए हो” इसी के साथ नई अन्य यूजर्स भी इस पर हैरानी जाता रहे हैं।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को मिला सुरेश रैना की जगह नंबर 3 पर वाला खिलाड़ी, KKR के खिलाफ ऐसी होगी CSK की प्लेइंग XI

MS Dhoni ने आम लोगो के लिए दिखाया बड़ा दिल, शहरवासियों के लिए खोला अपना दरवाजा, होली मनाने की दी इजाजत

MS Dhoni फॉर्म हाउस

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक अच्छे खिलाड़ी के साथ साथ एक अच्छे व्यक्ति भी जाने जाते हैं। MS Dhoni में होली के मौके पर एक कुछ ऐसा किया कि उनके निर्णय से सभी एक बार फिर अचंभित हो गए।

ऐसा उन्होंने मैदान पर नहीं बल्कि मैदान के बाहर किया। क्रिकेट हो या बाहरी दुनिया महेंद्र सिंह धोनी को अपने प्रशंसकों का दिल जीतना बेहतरी के साथ आता है। होली के दिन को उन्होंने अपने आस पास के लोगों के किए बहुत खास बना दिया, जानिए होली के पावन पर्व पर रांची के राजकुमार ने कैसे जीता सबका दिल…

सभी लोगों के लिए खोल दिए अपने फार्म हाउस के दरवाजे

धोनी फॉर्म हाउस

होली के दिन को सब गिले शिकवा मिटाकर एक दूसरे के साथ को अपनाने और नई शुरुआत का दिन कहा जाता है। इसी का उदाहरण महेंद्र सिंह धोनी ने पेश किया। रांची के राजकुमार कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धि किसी के परिचय का मोहताज नहीं है। तमाम सिक्योरिटी में रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 19 मार्च शनिवार होली वाले दिन अपने फार्महाउस के दरवाजे सबके लिए खोल दिए। इस दौरान रांची के सैंबो स्थित उनके ईजा फार्महाउस की सैर कर हर कोई कर सकता था.

ऑर्गेनिक खेती होती धोनी के फार्महाउस में

धोनी फॉर्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी के रांची के सैंबो स्थित उनके ईजा फार्महाउस में ऑर्गेनिक खेली की जाती है। इस समय स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ शिमला मिर्च, मटर और बीन की खेती होती है।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल ने की विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सबसे मजबूत

बता दें महेंद्र सिंह धोनी का ये फॉर्महाउस करीब 43 एकड़ में बना हुआ हैं। ऑर्गेनिक खेती के साथ ही डेयरी फार्म भी है। इस डेयरी फार्म से रांची शहर में दूध की सप्लाई होती है। इसी के साथ ही समय के साथ ही यहां सब्जियों या फल की बुआई होती है। महेंद्र सिंह धोनी के इस फॉर्महाउस में पिछले साल तरबूज की फसल काफी अच्छी हुई थी।

साथ ही, चावल और गेंहू की खेती भी होती है। महेंद्र सिंह धोनी के अपने फार्महाउस में करीब एक एकड़ की एक किस्म की गेहूं की फसल भी लगाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने गेहूं की ये फसल खुद के परिवार के लिए लगवाई है। गेंहू के इस वैराइटी का नाम CRD कहा जाता है। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने काला जीरा नाम के चावल की एक किस्म लगाई थी। जोकि इतना प्रसिद्ध हुआ कि उस किस्म के चावल को लोग धोनी जीरा चावल के नाम से जानने लगे हैं।

ALSO READ:IPL 2022 : केकेआर के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लगा बड़ा झटका, 8 करोड़ का ये खिलाड़ी हुआ बाहर

MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 के पीछे की कहानी जानिए धोनी की जुबानी, बताया ये अंधविश्वास या और कुछ

MS Dhoni

जर्सी नंबर 7 का नाम आते ही जहन में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी  (MS Dhoni) का नाम याद आता है। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बहुत बड़ा नाम है। अक्सर उनके फैंस नंबर 7 उनकी याद में अपनी शॉप का नाम या अपनी गाड़ियों पर लिख देते हैं। इसे MS Dhoni का लकी नंबर माना जाता है। जर्सी नंबर 7 का महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी गहरा लगाव है और साथ ही साथ नंबर की लकी माना जाता है इसलिए उन्होंने इस नंबर को अपनी जर्सी पर चुन रखा हैं ऐसा माना जाता है। लेकिन इसके पीछे छुपे हुए कारण को MS Dhoni ने खुद ही उजागर किया है। जानिए क्या है महेंद्र सिंह धोनी के नंबर 7 की जर्सी की स्टोरी….

MS Dhoni की जर्सी के नंबर 7 की कहानी

MS Dhoni 7

MS Dhoni का नंबर 7 की जर्सी के साथ काफी लगाव है। साथ ही उन्हें इसे लेकर अंधविश्वास है, ये भी माना जाता है। लेकिन MS Dhoni ने इसका जवाब खुद दिया था। उन्होंने बताया कि जर्सी के पीछे नंबर का कारण कोई अंधविश्वास नही है बल्कि वो उनका जन्मदिन है। MS Dhoni का जन्म 7 जुलाई को हुआ है। इस मुताबिक उनके जन्मदिन की तारीख और महीना सात ही है। इसलिए उन्होंने अपनी जर्सी पर सात लिख रखा है।

उन्होंने एक इवेंट में बताया कि, ” काफी सारे लोगों ने शुरूआत में सोचा था, कि 7 मेरे लिए एक लकी नंबर है। उस सब के लिए भी। लेकिन इस जर्सी नंबर को एक बहुत ही सरल कारण के लिए नंबर चुना था । मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था। इसलिए यह 7वें महीने का 7वां दिन है, इस जर्सी के नंबर के पीछे यही कारण था।

7 नंबर को मानते है लकी

MS Dhoni 7

लोगों का मानना है कि 7 नंबर लकी होता है। इस नंबर को चुनना भविष्य के किए फलदाई होता हैं इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि सात समुद्र हैं, सात आसमान और सात ही जन्म बताए जाते हैं। इसलिए नंबर सात को लकी माना जाता हैं। जबकि इसके उलट नंबर सात की प्रसिद्धि का मुख्य कारण यही है कि इस नंबर के खिलाड़ी जो इस नंबर की जर्सी पहनते है काफी प्रसिद्ध है। जिसके चलते ये नंबर भी काफी फेमस है।

ALSO READ:ICC WWC POINT TABLE: साउथ अफ्रीका की लगातार जीत से भारत को पॉइंट टेबल में हुआ जबरदस्त फायदा, देखें पॉइंट टेबल

WhatsApp Image 2022 03 17 at 10.30.24 PM

फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जर्सी का नंबर भी सात हैं। वो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एथलीट है। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स है। वहीं MS Dhoni जोकि भारत के क्रिस्टियानो रोनाल्डो कहे जा सकते है। उनकी आईपीएल, घरेलू और भारतीय जर्सी का नंबर सात है। इसलिए ये नंबर एक ब्रांड बन चुका है।

ALSO READ: IPL 2022: इन 3 टीमों के पास है टी20 के सबसे घातक ओपनर्स, तीसरे नंबर पर है धोनी का शागिर्द

IPL 2022: MS DHONI को मैच से पहले मिली खुशखबरी, CSK के सबसे धाकड़ खिलाड़ी की टीम में हुई वापसी

ms dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वें संस्करण में पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ( CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Night Riders) टीम के बीच पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। वेस्टइंडीज सीरीज में चोटिल हुआ खिलाड़ी की वापसी की हुई है। जानिए कौन चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच विनर खिलाड़ी जुड़ा टीम से वापस…

इस खिलाड़ी की हुई वापसी

ऋतुराज गायकवाड़

इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए सभी टीम ने मेहनत करना शुरू कर दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सूरत में है। वहीं अभ्यास कर रही है। टीम से वेस्टइंडीज सीरीज में कोहनी में चोट के चलते घायल हुए खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad) वापस टीम में शामिल हो गए हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad) एनसीए ने अपनी इंजरी के लिए थे। लेकिन अब वो चेन्नई सुपरकिंग्स CSK में वापसी कर रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad) के घायल होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दौर से उनके बाहर होने की बात कही जा रही है। लेकिन उनके वापस होने से चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के फैंस काफी खुश हुए हैं।

पिछले साल CSK को जिताया था टूर्नामेंट

ऋतुराज

पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। जोकि चेन्नई के खिताब जीतने में एक कारण भी था। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स CSK की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप ( Orange Cap ) भी अपने नाम की थी। आईपीएल के 2021 सीजन में 16 मैच में 636 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad) ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए नही नाम कमाया था।

ALSO READ:IPL 2022: KKR के खिलाफ धोनी की CSK की निकल आई सबसे कमजोरी, ये है टीम की ताकत

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चल रहे हैं फॉर्म में

ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) घरेलू सीरीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। घरेलू सीजन में शतक बनाते हुए विराट कोहली और पृथ्वी शाह के साथ शतक में बराबरी का रिकॉर्ड बनाया है। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) काफी अच्छी और धमाकेदार पारियों के लिए जाने जाते हैं।

साथ ही डेथ ओवर्स में विस्फोटक परियां खेलते है। अपनी पारी से वो किसी भी पारी का रुख बदल सकते है। उनका चेन्नई सुपरकिंग्स CSK टीम में फिट होकर वापसी करना चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के लिए काफी अच्छी खबर है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी उनके बल्ले से चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मैच विनिंग परियां निकलेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

ALSO READ:IPL 2022: CSK ने नीलामी में छोड़ा था सुरेश रैना का साथ, अब IPL में नजर आयेंगे रैना, मिला अहम रोल

IPL 2022: आईपीएल इतिहास में इस एक टीम ने बदले सबसे ज्यादा कप्तान, वही इस टीम ने अब तक नहीं बदले कप्तान

IPL 2023: भारतीय खिलाड़ी नही इस विदेशी खिलाड़ी पर होगी पैसों की बारिश, टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी पानी की तरह बहाएगी पैसा

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। आईपीएल अपने 15वे संस्करण के लिए तैयार है, साथ ही आनंद की बात ये भी है कि लीग भारत में होने जा रही है और फैंस इसका हिस्सा होंगे। लीग की शुरुआत आईपीएल के सबसे चहेते माने जाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) जोकि गत वर्ष की चैंपियन है, के मुकाबले से होगी।

महेंद्र सिंह धोनी IPL लीग के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जोकि पहले संस्करण से अभी तक टीम की कप्तानी करते हुए आ रहे हैं। जिसका परिणाम भी सामने है कि चेन्नई सुपरकिंग्स CSK टीम चार बार खिताब जीत चुकी है। जबकि दो सीजन के लिए फ्रेंचाइजी को लीग से बाहर किया गया था। इसी के साथ आज हम आपको एक ऐसी टीम के विषय में बताने जा रहें हैं जिसने सबसे ज्यादा कैप्टन बदले हैं….

8 बार बदल चुकी है कप्तान ये टीम

PUNJAB KINGS

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की टीम पंजाब किंग्स जोकि पिछले सीजन तक किंग्स 11 पंजाब के नाम से जानी जाती थी। इस 15 साल के सफर में लीग में सबसे ज्यादा कैप्टन बदल चुकी है। डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स आईपीएल के 15 संस्करण में कुल 8 कप्तान और दांव लगा चुकी है। जबकि एक भी बार टीम आईपीएल खिताब जीतने में सफल नहीं हुई है। साथ ही लीग पंजाब का प्रदर्शन प्वाइंट टेबल में खराब रहता है। लीग में पंजाब की टीम प्वाइंट टेबल में निचले पायदान पर अपना सफर समाप्त करते हुए नजर आई है।

अब तक कुल 8 कप्तान को आजमा चुकी है फ्रेंचाइजी

kl rahul punjab kings
kl rahul punjab kings

पंजाब की टीम की ओर से सबसे ज्यादा कैप्टन बदले गए है। टीम के लीग में गिरावट वाले प्रदर्शन के पीछे ये भी एक बड़ी वजह है। टीम एम अब तक कुल 8 खिलाड़ियों को कप्तानी दी जा चुकी है जिसमे एडम गिलक्रिस्ट ने 2014 में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। सबसे पहले टीम की ओर से युवराज सिंह ने कप्तानी की थामी जिसके बाद श्री लंका के खिलाड़ी कुमार संगकारा ने कप्तानी की।

बता दें , पंजाब की टीम की ओर से अभी तक कुल 4 ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को कप्तान बनाया जा चुका है। जिसमें एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली और ग्लेन मैक्सवेल शामिल है। जिसके बाद रविचंद्रन अश्विन और फिर केएल राहुल को कप्तान बनाया गया। इस सीजन में मयंक अग्रवाल टीम की कमाल संभालेंगे।

पंजाब की टीम ने अब तक कुल 176 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें 80 में जीत और 96 में हार का समाना करना पड़ा है।

ALSO READ:IPL 2022: हो गया TATA IPL के तारीखों का ऐलान, 26 मार्च को खेला जायेगा पहला मैच CSK vs KKR, यहां देखें पूरा शेड्यूल

टीम का प्रदर्शन कुछ इस तरह है IPL में

kings-xi-punjab-players
kings-xi-punjab-players

पंजाब टीम में IPL की शुरुआत में सेमीफाइनलिस्ट बनकर शुरुआत ही थी। लेकिन उसके बाद टीम लीग स्टेज तक ही पहुंच सकी। टीम टॉप 4 में आने के लिए संघर्ष करती नजर आई। 2009 से 2013 तक पंजाब की टीम सिर्फ ग्रुप स्टेज तक बनी रही। जिसके बाद एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2014 में फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नही जीत पाई। जिसके बाद एक बार फिर प्रदर्शन में गिरावट सामने आई। 2015 से पिछले सीजन 2021 तक टीम ग्रुप स्टेज तक ही पहुंची थी।

मुंबई के पास से सफल कैप्टन

MUMBAI INDIANS PLAYOFF

मुंबई इंडियंस आईपीएल की पांच खिताब जीतने के साथ सबसे सफल टीम है। जिसके पीछे उनके कप्तान को कामयाबी की वजह माना जा सकता है। सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह , रिकी पोंटिंग और फिर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है।

ALSO READ:IPL 2022: इस खिलाड़ी की वजह से हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस, हैदराबाद और CSK नहीं इस टीम से खेलेंगे आईपीएल 2022

IPL 2022: धोनी ने नहीं दिया मौका तो नीलामी में हुआ 8 करोड़ का नुकसान, अब रणजी में गरज रहा है बल्ला

CSK

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वे संस्करण के Mega Auction में पिछले सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) को करोड़ो का नुकसान झेलना पड़ा था। पिछले IPL में करोड़ो के इस खिलाड़ी पर इस बार ऑक्शन की रकम 90 लाख तक सिमटकर रह गई। चेन्नई टीम के बाद इस बार कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) IPL की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट के साथ नजर आयेंगे।

रणजी सीजन में अपने बल्ले से दिखाया अपना दम

कृष्णप्पा गौतम

इस बार रणजी सीजन में शुरुआत 17 फरवरी से हुई है। रणजी सीजन के डेब्यू मैच में रेलवे बनाम कर्नाटक के मुकाबले में ही कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) ने अपने ऑल राउंडर होने का प्रदर्शन किया है। 8वे नंबर पर कर्नाटक की टीम से खेलते हुए रेलवे के गेंदबाजों की खूब खबर ली। रणजी मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 52 रन जोड़ डाले। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए है।

IPL में हुआ 8.35 करोड़ का नुकसान

कृष्णप्पा गौतम

 

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के मेगा ऑक्शन में पिछले साल कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के साथ 9.25 करोड़ की कीमत के साथ जुड़े थे। लेकिन इस बार उन्हें ऑक्शन में आईपीएल की नई टीम Lucknow Super Giants ने 90 लाख के साथ आने साथ जोड़ा है। जिससे कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) को इस साल 8.35 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) के लखनऊ टीम में जुड़ने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने जताई थी खुशी जताई थी।

ALSO READ:IPL 2022: RCB को मिल गया नया कप्तान, फ्रेंचाइजी इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंप रही है कप्तानी, इस बार ट्रॉफी पक्की!

मनीष पांडे ने भी की वापसी

मनीष पांडे

रणजी सीजन में मनीष पांडे ने भी वापसी की हैं। कर्नाटक टीम के कप्तान मनीष पांडे ने 156 रन की पारी 121 गेंदों में खेली है। मात्र 83 गेंदों में शतक बना लिया है। इस पारी में मनीष पांडे ने 10 गगनचुभी छक्के और 12 चौके लगाए हैं। तीन विकेट गिरने के बाद मनीष पांडे ने चौथे विकेट के लिए कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ (Krishnamurthy Siddharth) के साथ 267 रनों की साझेदारी की है। रणजी टीम से फॉर्म में वापसी की है।

ALSO READ:IND vs WI: दूसरे टी20 में रोहित शर्मा इन 2 खिलाड़ियों को करेंगे बाहर, ऐसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग XI