Placeholder canvas

अपने बैट पर स्टीकर लगाने के लिए भारत के यह टॉप 5 Batsmen लेते हैं करोड़ों, पहले नंबर वाले की कीमत सुन जायेंगे हैरान

अपने बैट पर स्टीकर लगाने के लिए भारत के यह टॉप 5 Batsmen लेते हैं करोड़ों रुपए

किसी भी Batsmen के लिए उसका बैट एक महत्वपूर्ण अहमियत रखता है। कई पूर्व क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि वह अपने बैट को अपने बच्चे की तरह संभाल कर रखते थे। अक्सर कई प्रकार के कंपनीज स्टीकर बल्लेबाजों के बैट पर देखे जाते हैं, जिनके द्वारा दरअसल बैट नहीं बनाए जाते, बल्कि सिर्फ वह अपनी कंपनी को प्रोमोट करते हैं, जिसके बदले में खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए की कीमत भी मिलती है।

किसी समय सचिन द्वारा अपने बैट पर एमआरएफ (MRF) का स्टीकर लगाया जाता था, जबकि सचिन के फैंस यही समझते थे कि सचिन का बैट एमआरएफ (MRF) कंपनी द्वारा बनाया गया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था, क्योंकि एमआरएफ टायर बनाने वाली कंपनी है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पांच ऐसे भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपने बैट पर स्टीकर लगाने के लिए करोड़ों रुपए का भुगतान किया जाता है।

सुरेश रैना -3 करोड़

1 300

इन दिनों यह खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी क्रिकेट फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं हो सकी है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रैना द्वारा अपने बैट पर सिएट का स्टीकर लगाया जाता है, जिसके लिए उन्हें कंपनी द्वारा तीन करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

शिखर धवन – 3 करोड़

1 299

सीमित ओवर क्रिकेट के दौरान खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अतिरिक्त आईपीएल के दौरान वह प्रदर्शन के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। धवन द्वारा भी अपने बैट पर एमआरएफ का स्टीकर लगाया जाता है। जिसके लिए कंपनी द्वारा उन्हें 3 करोड़ का भुगतान किया जाता है।

रोहित शर्मा – 3 करोड़

1 298

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा वर्तमान समय में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज में माने जाते हैं। भारत के तीनों ही फॉर्मेटों में रोहित शर्मा द्वारा दमदार प्रदर्शन किया जा रहा है। वर्तमान समय में रोहित शर्मा अपने बैट पर सिएट का स्टीकर लगाते हैं, जिसमें उन्हें तीन करोड़ रुपए की कीमत मिलती है। हालांकि उनके प्रदर्शन को देखते हुए आने वाले समय में इसकी कीमत में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

ALSO READ:इन 4 भारतीय हिन्दू खिलाड़ियों का मुस्लिम लड़कियों पर आया दिल, शादी कर बिता रहे खुशहाल जिन्दगी

एमएस धोनी – 6 करोड़

1 297

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व इंडियन कप्तान एमएस धोनी और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कि अब चमक कम हो गई है। शायद फिर कभी धोनी भारत के लिए खेलते हुए नजर ना आ सके। लेकिन विज्ञापन जगत को देखते हुए उनकी लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई हुई है। धोनी द्वारा अपने बैट पर स्पार्टन का स्टीकर लगाया जाता है जिसके लिए कंपनी से उन्हें 6 करोड़ रुपए भी मिलते है।\

ALSO READ:Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों का हुआ ऐलान, एशिया कप में ऐसी होगी दोनों की प्लेइंग 11, जानिए किन्हें मिलेगी जगह

विराट कोहली – 8करोड़

WhatsApp Image 2022 07 16 at 1.08.54 PM 1

क्रिकेट सहित विज्ञापन जगत के भी किंग कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत सहित दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में नजर आते हैं। वर्तमान समय में कोहली टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ का स्टीकर अपने बैट पर लगाए देखे जाते हैं। जिसके लिए कंपनी द्वारा उन्हें सालाना 8 करोड़ का भुगतान किया जाता है।

ALSO READ:Asia Cup 2022 IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए काल बनेंगे ये तीन भारतीय खिलाड़ी, कर देंगे पाक को तहस नहस

MS Dhoni ने आम लोगो के लिए दिखाया बड़ा दिल, शहरवासियों के लिए खोला अपना दरवाजा, होली मनाने की दी इजाजत

MS Dhoni फॉर्म हाउस

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक अच्छे खिलाड़ी के साथ साथ एक अच्छे व्यक्ति भी जाने जाते हैं। MS Dhoni में होली के मौके पर एक कुछ ऐसा किया कि उनके निर्णय से सभी एक बार फिर अचंभित हो गए।

ऐसा उन्होंने मैदान पर नहीं बल्कि मैदान के बाहर किया। क्रिकेट हो या बाहरी दुनिया महेंद्र सिंह धोनी को अपने प्रशंसकों का दिल जीतना बेहतरी के साथ आता है। होली के दिन को उन्होंने अपने आस पास के लोगों के किए बहुत खास बना दिया, जानिए होली के पावन पर्व पर रांची के राजकुमार ने कैसे जीता सबका दिल…

सभी लोगों के लिए खोल दिए अपने फार्म हाउस के दरवाजे

धोनी फॉर्म हाउस

होली के दिन को सब गिले शिकवा मिटाकर एक दूसरे के साथ को अपनाने और नई शुरुआत का दिन कहा जाता है। इसी का उदाहरण महेंद्र सिंह धोनी ने पेश किया। रांची के राजकुमार कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धि किसी के परिचय का मोहताज नहीं है। तमाम सिक्योरिटी में रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 19 मार्च शनिवार होली वाले दिन अपने फार्महाउस के दरवाजे सबके लिए खोल दिए। इस दौरान रांची के सैंबो स्थित उनके ईजा फार्महाउस की सैर कर हर कोई कर सकता था.

ऑर्गेनिक खेती होती धोनी के फार्महाउस में

धोनी फॉर्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी के रांची के सैंबो स्थित उनके ईजा फार्महाउस में ऑर्गेनिक खेली की जाती है। इस समय स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ शिमला मिर्च, मटर और बीन की खेती होती है।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल ने की विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सबसे मजबूत

बता दें महेंद्र सिंह धोनी का ये फॉर्महाउस करीब 43 एकड़ में बना हुआ हैं। ऑर्गेनिक खेती के साथ ही डेयरी फार्म भी है। इस डेयरी फार्म से रांची शहर में दूध की सप्लाई होती है। इसी के साथ ही समय के साथ ही यहां सब्जियों या फल की बुआई होती है। महेंद्र सिंह धोनी के इस फॉर्महाउस में पिछले साल तरबूज की फसल काफी अच्छी हुई थी।

साथ ही, चावल और गेंहू की खेती भी होती है। महेंद्र सिंह धोनी के अपने फार्महाउस में करीब एक एकड़ की एक किस्म की गेहूं की फसल भी लगाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने गेहूं की ये फसल खुद के परिवार के लिए लगवाई है। गेंहू के इस वैराइटी का नाम CRD कहा जाता है। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने काला जीरा नाम के चावल की एक किस्म लगाई थी। जोकि इतना प्रसिद्ध हुआ कि उस किस्म के चावल को लोग धोनी जीरा चावल के नाम से जानने लगे हैं।

ALSO READ:IPL 2022 : केकेआर के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लगा बड़ा झटका, 8 करोड़ का ये खिलाड़ी हुआ बाहर