Placeholder canvas

IPL 2022: MS DHONI के कप्तानी छोड़ते VIRAT KOHLI को नहीं हुआ बर्दाश्त, कह दिया ये बात

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत होने में बस एक दिन का समय बाकी है। लीग की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के मैच के साथ होगी। लेकिन उसके पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए एक भावुक पल आया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीम मानी जाती है।

जिसके पीछे के कई कारणों में मुख्य कारण महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को माना जाता है। लेकिन आईपीएल की शुरुआत के दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने को लेकर किए माही के फैसले से फैंस काफी भावुक है। इसी में एक नाम विराट कोहली का भी है। जानिए Virat Kohli ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद क्या कहा जोकि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 Virat Kohli ने कहा कभी नहीं भूलेंगे

MS DHONI

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को काफी अच्छा दोस्त माना जाता हैं। जैसा कि कई बार विराट कोहली ने जिक्र भी किया है कि वो महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) काफी इज्जत भी करते हैं। लेकिन माही ने चेन्नई सुपरकिंग्स CSK की कप्तानी छोड़ी तब विराट कोहली ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कहा जोकि फैंस को बहुत पसंद आया। विराट कोहली ने लिखा, ” आपने येलो कप्तान के रूप में एक लीजेंड कार्यकाल खत्म किया है। इस चैप्टर को फैंस कभी नहीं भूलेंगे, हमेशा रिस्पेक्ट”।

जिसके बाद फैंस ने इस पोस्ट पर कई कमेंट और लाइक करके विराट कोहली के प्रति इस ट्वीट पर बहुत प्यार दिखाया है। विराट कोहली ने इस पोस्ट में अपनी ओर महेंद्र सिंह धोनी की गले मिलते तस्वीर को साझा किया है। बता दें,। आईपीएल के संक्सरण में ये तस्वीर बहुत पसंद की जाने वाली तस्वीरों में से एक है।

ALSO READ:IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बीच नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक, मिस्टर आईपीएल के इस ट्वीट ने किया इशारा

चार बार ट्रॉफी जीत के बाद, रविंद्र जडेजा को दी कप्तानी

jadeja-CSK

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार चैंपियन बनाया हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स के पक्ष में जीता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 213 मैच खेले हैं। जिसमें 121 में जीत हासिल की है। पिछले कुछ सालों में चेन्नई सुपरकिंग्स को बूढ़ों की टीम नाम दे पुकारा जाने लगा था, जिसके बाद महेद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने 2018 और 2021 का खिताब जीतकर उनका जवाब दिया और अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के अनुभवी टीम कहा जाता है। इस बार माही के इस तरह कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस इस बात से काफी इमोशनल हैं।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी के कप्तानी छोड़ते ही नये कप्तान रविंद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में करेंगे बदलाव, पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका