महेंद्र सिंह धोनी

Mahendra Singh Dhoni New Record : इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के सातवें मैच में जोकि चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का दूसरा लीग मैच था। इस मैच महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर फिनिशर का रोल निभाते नजर आए है। इसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इस मुकाबले में एक और कीर्तिमान स्थापित कर अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब 7000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए है। जानिए क्या है पूरा रिकॉर्ड…

महेंद्र सिंह धोनी बने पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फिनिशर की भूमिका में मैदान पर उतरे। इस भूमिका में अब धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अब उनके नाम एक विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर टी20 फॉर्मेट में 7000 रन का रिकॉर्ड है। ऐसा करने वाले  धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, इसके पहले किसी विकेटकीपर भारतीय खिलाड़ी के पास ये टी20 में 7000 रन का रिकार्ड नही हैं। ये रन महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) के घरेलू, इंटरनेशनल और आईपीएल के रन को मिलाकर हैं।

ALSO READ:IPL 2022 KKRvsPBKS Match 8: कोलकाता के खिलाफ़ पंजाब किंग्स के टीम में होंगे ये 2 बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं मयंक अग्रवाल

IPL के सातवें मैच में बनाया ये रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सातवे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने 7000 रन का रिकार्ड स्थापित किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर से। जिसमें उन्होंने मात्र 6 गेंदों में 16 रन की पारी खेल दी। इसमें उन्होंने 266.67 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में उन्होंने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई है।

इस मैच से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के उदघाटन मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी ने एक अर्धशतकीय पारी खेली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम काफी संकट में नजर आ रही थी। जिसके बाद लगातार गिरते विकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए और अंत में टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गए थे।

सिर्फ पांच खिलाड़ियों के नाम पर ये रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) से पहले एक बल्लेबाज के तौर पर ये उपलब्धि मात्र पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर है। हालांकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी के पास ये उपलब्धि नहीं हैं। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ALSO READ:“अगर मै खराब खेलूं तो मुझे प्लेइंग 11 से बाहर करके आराम दे देना” महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को दिया विकल्प