Placeholder canvas

कैमरन ग्रीन के लिए आरसीबी ने क्यों किया मुंबई इंडियंस से 17.50 करोंड़ का ट्रेड? अब फ्रेंचाइजी ने बताई असली वजह

OIF

आईपीएल 2024 में कैमरन ग्रीन अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं बल्कि रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर के लिए खेलते नज़र आएंगे। आरसीबी ने उन्हें 17.50 करोंड़ की कैश डील के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। दोनों टीमों के बीच रिटेंशन की आखिरी तारीख को ये फैसला हुआ। इसपर अब आरसीबी ने बड़ा खुलासा किया है। फ्रेंचाइजी की तरफ से कैमरन ग्रीन को टीम में शामिल करने के पीछे का कारण बताया गया है।

टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे कैमरून ग्रीन

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने कैमरन ग्रीन की तारीफ करते हुए बताया कि वह  चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। कैमरन ग्रीन पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे।

फ्रेंचाइजी ने 17.50 करोंड़ रुपये खर्च कर उन्हें टीम में शामिल किया था। ग्रीन ने भी अपनी कीमत के साथ न्याय करते हुए शानदार शतक जड़ा था।

बोबाट ने कैमरन ग्रीन को लेकर कहा कि,

“वह हमारे मिडिल ऑर्डर में तूफानी रोल के लिए मुफीद हैं। वह उच्च गुणवत्ता, काबिलियत और ताकतवर बल्लेबाज है। वह पेस और स्पिन दोनों की तरह की बॉलिंग के सामने खेल सकता है। उसे इंटरनेशनल स्तर पर सभी फॉर्मेट का अनुभव है और मुझे भरोसा है कि उसे चिन्नास्वामी में बैटिंग करने में मजा आएगा। इसलिए उसे ऐसा करते हुए देखकर हम काफी उत्साहित हैं। वह एक शानदार गेंदबाज है जो पेस और बाउंस के साथ बॉलिंग करता है। हम अपने घरेलू हालात में इसी तरह की खासियतें चाहते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह एक जबरदस्त फील्डर भी है। हालिया समय में गली में फील्डिंग करते हुए उसने जो कैच पकड़े हैं वे वाकई कमाल हैं।”

19 को होगा ऑक्शन

गौरतलब है कि रविवार को आईपीएल 2024 में शामिल होने वाली 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप दी।

इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। अब फैंस को 19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है।

ALSO READ: आईपीएल 2024 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने की बड़ी गलती, फिर टूट जाएगा ट्रॉफी जीतने का सपना

आईपीएल 2024 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने की बड़ी गलती, फिर टूट जाएगा ट्रॉफी जीतने का सपना

RCB TEAM (विराट कोहली)

रविवार को आईपीएल 2024 में शामिल होने वाली 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप दी। इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। अब फैंस को 19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है।

आज हम आपको 3 खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्हें आरसीबी ने रिलीज करके सबसे बड़ी गलती कर दी।

जोश हेज़लवुड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड को बीती शाम रिलीज कर दिया। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने आरसीबी के लिए कुल दो सीज़न खेले। 15 मैचों में हेजलवुड ने 23 विकेट अपने नाम किए। बताया जा रहा है कि जोश हेजलवुड बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 में वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया।

वानिंदु हसरंगा

आईपीएल 2024 से पहले वॉनिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया। उन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। वह इस वक्त फॉर्म में चल रहे थे।

इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया। पिछले सीजन में हसरंगा ने 8 मैचों में आरसीबी के लिए 9 विकेट हासिल किए थे। माना जा रहा है कि इस बार आरसीबी को उनकी कमी बहुत खलेगी।

डेविड विली

इस सूची में तीसरा नाम डेविड विली है जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रिलीज कर दिया। तेज गेंदबाज आरसीबी को अकेले खिताब जिताने का माद्दा रखते थे, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आईपीएल 2023 में विली ने घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 3 विकेट हासिल किए थे। चोट की वजह से वह पूरा टूर्नामेंट खेल नहीं पाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

रिटेन प्लेयर्स: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

रिलीज प्लेयर्स: वानिंदु हसरंघा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।

ALSO READ: 5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2024 में रिलीज कर फ्रेंचाइजी ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, अब हो रहा होगा पछतावा

5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2024 में रिलीज कर फ्रेंचाइजी ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, अब हो रहा होगा पछतावा

HARDIK PANDAY POST MATCH GT FINAL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। 19 दिसंबर को इस टूर्नामेंट के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इससे पहले 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने बीसीसाई को रिटेन और रिलीज किए जाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी। इन खिलाड़ियों में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। माना जा रहा है कि आगामी टूर्नामेंट में टीमों को इन प्लेयर्स के लिए पछतावा होगा।

हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2021 में पर्पल कैप जीतने वाले तेज गेंदबाज पर भी टीम मैनेजमेंट का हंटर चल गया। टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2022 में वह 19 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए थे।

इसके अलावा आईपीएल 2023 में हर्ष पटेल ने 13 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए थे। फैंस को उम्मीद थी कि टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को रिटेन करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कार्तिक त्यागी (सनराइजर्स हैदराबाद)

इस लिस्ट में एक नाम सनराइजर्स हैदराबाद के घातक गेंदबाज कार्तिक त्यागी का भी शामिल है। अपने अब तक के करियर में 19 आईपीएल मैच खेल चुके इस गेंदबाज ने 9.98 के इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 15 विकेट हासिल किए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 3 मुकाबले खेले थे।

इस दौरान हैदराबाद के लिए उन्होंने 1 महत्वपूर्ण विकेट चटकाया था। आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है, जिसका बाद में टीम को पछतावा हो सकता है।

कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ट्रेडिंग विंडो के जरिये ट्रेड  करके सभी को हैरान कर दिया है। ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ऑल कैश डील के तहत ट्रेड किया गया है। कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 452 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 6 विकेट हासिल किए थे।

फिल साल्ट (दिल्ली कैपिटल्स)

इस लिस्ट में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का भी शामिल है। पृथ्वी शॉ की जगह लेने वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। पिछले सीजन में साल्ट ने 9 पारियों में 218 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.9 का रहा था।

हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस)

आईपीएल 2024 से पहले सबसे चौंकाने वाला फैसला गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को ऑल कैश डील के तहत ट्रेड कर लिया है। स्टार ऑलराउंडर ने टीम को 2022 के डेब्यू सीजन में विजेता बनाया था।

इसके बाद पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने फाइनल का सफर तय किया था। अब गुजरात की कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को सौंपा गया है।

5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2024 से पहले रिलीज न करके फ्रेंचाइजी ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, बन सकते हैं टीम के लिए मुसीबत

umaran malik

आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। रविवार को 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंपी। इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। अब फैंस को 19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है।

आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने रिलीज ना करके कर दी बड़ी गलती।

दिनेश कार्तिक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2024 के लिए रिटेन किया है। पिछले सीजन में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर उन्हें विकेट पर संघर्ष करते देखा गया था। आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक ने 13 मैचों में 130 रन बनाए थे।

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है। पिछले सीजन में वह चोट की वजह से खेल नहीं पाए थे। इस बार विश्व कप के दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिटेन किया है।

अब्दुल समद

सनराइजर्स हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद को फ्रेंचाइजी ने बीते दिन रिटेन कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी टीम के लिए अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। आईपीएल 2023 में अब्दुल समद ने 9 मैचों की 8 पारियों में सिर्फ 169 रन बनाए थे।

उमरान मलिक

इस लिस्ट में एक नाम तेज गेंदबाज उमरान मलिक का दर्ज है। पिछले तीन संस्करणों से वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं। तेजी गेंदबाजी के लिए मशहूर उमरान मलिक का जादू आईपीएल 2023 में फीका रहा। वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 5 विकेट हासिल किए।

महेश तीक्ष्णा

श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश तीक्ष्णा आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नज़र आएंगे। पिछले 2 सालों में इस खिलाड़ी ने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है। माना जा रहा है कि इस सीजऩ में भी महीश तीक्षणा फ्लॉप साबित होंगे।

ALSO READ: IPL 2024: 5 खिलाड़ी जिनका उनकी ही फ्रेंचाइजियों ने बना दिया मज़ाक, बिना सोचे समझे दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 कप्तानों का हुआ ऐलान, जानिए कौन है किस टीम का कैप्टन

captains list for ipl 2024

आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। रविवार को 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंपी। इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। अब फैंस को 19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है।

बहरहाल, आज हम आपको इन टीमों के कप्तानों के विषय में बताएंगे जो आईपीएल 2024 में इनका नेतृत्व करते नज़र आएंगे।

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा एक बार फिर संभालते नज़र आएंगे। रविवार को जारी सूची से पहले अफवाह थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करने का मन बना रही है। लेकिन ये सब दावे तब गलत साबित हुए जब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बतौर कप्तान रिटेन किया। रोहित के नेतृत्व में एमआई 5 बार आईपीएल का खिताब हासिल कर चुकी है।

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

आईपीएल 2024 से पहले फैंस को खुशखबरी मिल गई है। उनके फेवरेट और थाला के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नज़र आएंगे। माना जा रहा था कि वह इस सीजन से पहले रिटायरमेंट अनाउंस कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

धोनी को उनकी टीम ने रिटेन किया है और नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। रोहित की तरह धोनी भी चेन्नई को पांच बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं।

फाफ डु प्लेसिस (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2024 में भी टीम के नेतृत्व का जिम्मा फाफ डु प्लेसिस को ही सौंपा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है। वह एक बार फिर अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाने की जंग लड़ते नज़र आएंगे। इस टीम ने अब तक एक भी बार आईपीएल के टाइटल पर कब्जा नहीं जमाया है।

शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)

आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी में बड़ा फेरबदल हुआ है। टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या की जगह इस बार शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है। युवा सलामी बल्लेबाज इस वक्त फॉर्म में हैं और विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं। खबर है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नज़र आएंगे।

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

आईपीएल 2022 मे राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक का सफर तय करा चुके संजू सैमसन को इस सीजन में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज को बतौर कप्तान रिटेन किया है। उम्मीद है कि वह इस बार टीम को खिताब दिलाने में कामयाब होंगे।

एडेन मार्करम (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईपीएल 2024 में ऐडन मार्क्रम ही इस टीम का नेतृत्व करते नज़र आएंगे। पिछले सीजन में भी साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने टीम की अगुवाई की थी। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाईट राइडर्स)

आईपीएल 2023 में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए श्रेयस अय्यर एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने बतौर कप्तान रिटेन किया है। पिछले सीजन में धाकड़ बल्लेबाज की जगह नितीश राणा ने टीम का नेतृत्व किया था। अब टीम में गौतम गंभीर की भी वापसी हो गई है।

शिखर धवन (पंजाब किंग्स)

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ही इस टीम का नेतृत्व करते नज़र आएंगे। पिछले सीजन में भी उन्होंने ही टीम की अगुवाई की थी। फैंस को उम्मीद है कि धवन इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के नेतृत्व की जिम्मेदारी केएल राहुल को ही सौंपी गई है। पिछले सीजन में भी उन्होंने ही टीम की अगुवाई की थी। इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें बतौर कप्तान रिटेन किया है।

ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

आईपीएल 2023 के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई डेविड वॉर्नर ने की थी। ऋषभ पंत की जगह उन्हें टीम मैनेजमेंट ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन इस बार पंत खेलते नज़र आएंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज को ही टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है।

ALSO READ: IPL 2024 Retention Full List: रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आइए सामने, एक नजर में देखें सभी 10 टीमों के खिलाड़ी

IPL 2024 Retention Full List: रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आइए सामने, एक नजर में देखें सभी 10 टीमों के खिलाड़ी

IPL 2024

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। 19 दिसंबर को इस टूर्नामेंट के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इससे पहले 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने बीसीसाई को रिटेन और रिलीज किए जाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी। टी20 टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है।

आइये देखते हैं आईपीएल 2024 की पूरी रिटेंशन लिस्ट…

मुंबई इंडियंस

रिटेन प्लेयर्स: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (व्यापार)।

रिलीज प्लेयर्स: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन प्लेयर्स: एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा।

रिलीज प्लेयर्स: बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायुडू, सिसंडा मगाला, काइल जैमीसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह।

गुजरात टाइटंस

रिटेन प्लेयर्स: हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

रिलीज प्लेयर्स: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका।

पंजाब किंग्स

रिटेन प्लेयर्स: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायदे, ऋषि धवन, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, विदवथ कावेरप्पा।

रिलीज प्लेयर्स: भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान।

सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन प्लेयर्स: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद (आरसीबी से ट्रेडेड), अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी।

रिलीज प्लेयर्स: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद।

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन प्लेयर्स: नितीश राणा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

रिलीज प्लेयर्स: शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड विसे, आर्या देसाई, एन जगदीसन, मंदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स।

लखनऊ सुपर जायंट्स

रिटेन प्लेयर्स: केएल राहुल(कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन उल हक।

रिलीज प्लेयर्स: डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया।

ट्रेड आउट प्लेयर्स: रोमारियो शेफर्ड, आवेश खान।

ट्रेडेड प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल।

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन प्लेयर्स: ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, खलील अहमद।

रिलीज प्लेयर्स: मनीष पांडे, सरफराज खान, रायली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, अमन खान, प्रियम गर्ग, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, फिल साल्ट, कमलेश नागरकोटी।

राजस्थान रॉयल्स

रिटेन प्लेयर्स: संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, अवेश खान (LSG से ट्रेडेड), यशस्वी जायसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा।

रिलीज प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल (LSG में ट्रेड), मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल बाजिथ, कुलदीप यादव, जो रूट, जेसन होल्डर, ओबेद मैककॉय।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिटेन प्लेयर्स: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

रिलीज प्लेयर्स: वानिंदु हसरंघा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।

ALSO READ: IPL 2024: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही गुजरात टाइटंस ने किया अपने नये कप्तान का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही गुजरात टाइटंस ने किया अपने नये कप्तान का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

Hardik Pandya GT IPL 2023

रविवार को आईपीएल 2024 में शामिल होने वाली 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप दी। इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है।

अब फैंस को 19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है। इससे पहले फैंस को गुजरात टाइटंस के एक फैसले ने हैरान कर दिया। दरअसल, टीम को एक बार विजेता बना चुके कप्तान हार्दिक पांड्या को ऑल कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को सौंप दिया।

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को सौंपे हार्दिक पांड्या

बता दें कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नज़र नहीं आएंगे। आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑल कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को सौंप दिया। पांड्या ने रविवार को घर वापसी की है। गुजरात टाइटंस के इस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया।

दरअसल, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने साल 2022 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ये गुजरात टाइटंस का डेब्यू सीजन था। इसके बाद टीम ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था।

पिछले दोनों सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस टॉप परफॉर्मर रही थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नज़र आएंगे।

हार्दिक पांड्या के बाद गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मालूम हो कि हार्दिक पांड्या के बाद अब गुजरात टाइटंस की कमान युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंप दी गई है। इस बात की जानकारी टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी। शुभमन गिल इस वक्त फॉर्म में चल रहे हैं और विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं।

फ्रेंचाइजी की तरफ से लिखा गया कि,

“शुभमन गिल एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें अनुभव और युवा उत्साह का अद्वितीय मेल है, जो गुजरात टाइटंस की पहचान रही है।“

गौरतलब है कि शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए 33 पारियों में तीन शतक और 8 अर्धशतकों की मदद से 1373 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47 का रहा है।

पिछले सीजन में सलामी बल्लेबाज ने 17 मैचों में 59 के औसत से 890 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और चार अर्धशतक निकले थे। गिल ने पिछली बार ऑरेंज कैप हासिल की थी।

ALSO READ: IPL 2024: ‘वापस आकर…’, मुंबई इंडियंस में वापसी पर आया हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन, भावुक होकर

IPL 2024: ‘वापस आकर…’, मुंबई इंडियंस में वापसी पर आया हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन, भावुक होकर

Hardik Pandya

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नज़र नहीं आएंगे। आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑल कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को सौंप दिया। पांड्या ने रविवार को घर वापसी की है। गुजरात टाइटंस के इस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया।

इस पर अब हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये मुंबई में वापसी पर रिएक्ट किया है।

जिताया गुजरात को खिताब

बता दें कि गुजरात टाइटंस को दो बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने वाले हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नज़र आएंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑल कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को सौंप दिया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने साल 2022 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

ये गुजरात टाइटंस का डेब्यू सीजन था। इसके बाद टीम ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था। पिछले दोनों सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस टॉप परफॉर्मर रही थी।

हार्दिक पांड्या का रिएक्शन

मुंबई में घर वापसी पर स्टार ऑलराउंडर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा कि,

“यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है..मुंबई.वानखेड़े. पलटन. वापस आकर अच्छा लग रहा है।”

इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसपर फैंस अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

आईपीएल 2024 में  गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी

रिटेन प्लेयर्स: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल (कप्तान), विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा।

रिलीज प्लेयर्स: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

रिटेन प्लेयर्स: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड), हार्दिक पंड्या (ट्रेड)।

रिलीज प्लेयर्स: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

ALSO READ: “कभी-कभी ये लोग..” विश्व कप 2019 में क्यों नहीं मिला अंबाती रायडू को मौका, क्रिकेटर ने खुद बताई अब अंदर की बात

ऋषभ पंत ने टीम का कप्तान बनते ही इन 4 खिलाड़ियों को दिखाया दिल्ली कैपिटल्स से बाहर का रास्ता

DELHI CAPITALS

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम प्वॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही। माना जा रहा है कि आगामी सीज़न में खिताब जीतने के उद्देश्य से टीम मैनेजमेंट टीम में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकता है।

आज हम आपको 4 ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्हें आईपीएल 2024 से पहले रिलीज किया जा सकता है।

मनीष पांडे

पिछले सीजन में 2.40 करोंड़ की मोटी रकम खर्च कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किए गए मनीष पांडे टीम के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर मनीष उतरने में नाकाम रहे। 10 मैचों में वह सिर्फ 160 रन ही बना सके। ऐसे में उन्हें आईपीएल 2024 से पहले रिलीज किया जा सकता है।

सरफराज खान

पिछले सीजन में सरफराज खान ने 4 मुकाबलों में सिर्फ 53 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन ने सभी को निराश किया था। माना जा रहा है कि इस बार उन्हें रिलीज किया जा सकता है। हैरानी की बात ये है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि सरफराज खान को कोई खरीददार भी नहीं मिलेगा।

राइली रूसो

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो पर भी दिल्ली कैपिटल्स का डंडा चल सकता है। टीम मैनेजमेंट ने पिछले सीजन में 4.60 करोंड़ रुपये खर्च कर उन्हें टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए। रुसो ने 9 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ कुल 209 रन बनाए। वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

रोवमैन पॉवेल

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका निराशाजनक प्रदर्शन है।

पिछले दो सीजन में उनका न तो बल्ला चला और न ही वह गेंदबाजी में कुछ खास कमाल दिखा पाए। पॉवेल ने दो सीजन की 15 पारियों में सिर्फ 257 रन बनाए और मात्र 1 विकेट हासिल किया।

ALSO READ: KKR में वापसी करते ही गौतम गंभीर ने लिया बड़ा एक्शन! इन 5 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहेंगे ये 5 खिलाड़ी, कोई टीम नहीं देगी भाव!

Delhi Capitals IPL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरु कर दी हैं। 19 दिसंबर को दुबई में टी20 टूर्नामेंट के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इस दौरान तमाम खिलाड़ियों पर टीमें बोली लगाएंगी। बोर्ड ने 26 नवंबर तक आईपीएल 2024 के लिए टीमों को खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज करने की सूची सौंपने का आदेश दिया है।

आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने की खबरें सामने आ रही। ये खिलाड़ी नीलामी के दौरान अनसोल्ड भी रह सकते हैं। आइये जानते हैं इनके विषय में।

जो रूट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नज़र आए थे। उन्होंने इस सीजन में फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका प्रदर्शन है।

पिछले सीजन में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। अगर वह ऑक्शन में मौजूद रहते हैं तो मुश्किल है कि कोई टीम उनपर बोली लगाए।

सरफराज खान

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज खान अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन है।

इस फॉर्मेट में उनका बल्ला उतना असरदार नहीं है जितना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में है। अब देखना ये होगा कि कोई टीम उनपर बोली लगाती है या नहीं।

दासुन शनाका

गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका पर भी आईपीएल 2024 में गाज़ गिर सकती है। ये खिलाड़ी इस वक्त फॉर्म में नहीं है। ऐसे में टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन में शनाका अनसोल्ड रहेंगे।

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते नज़र आते हैं। माना जा रहा है कि इस बार फ्रेंचाइजी उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से रिलीज कर सकती है। ऐसे में देखना ये होगा कि अन्य टीमें उनपर बोली लगाती हैं या वह अनसोल्ड रहते हैं।

क्रिस जॉर्डन

आईपीएल 2023 में बतौर रिप्लेसमेंट मुंबई इंडियंस में जगह बनाने वाले क्रिस जॉर्डन को इस टूर्नामेंट से पहले रिलीज किया जा सकता है।

फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के कारण उन्हें रिलीज कर सकती है। अब देखना ये होगा कि वह आईपीएल 2024 में अनसोल्ड रहते हैं या उन्हें कोई खरीददार मिलता है।

ALSO READ:KKR में वापसी करते ही गौतम गंभीर ने लिया बड़ा एक्शन! इन 5 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता