Harshal Patel a d

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। 19 दिसंबर को इस टूर्नामेंट के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इससे पहले 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने बीसीसाई को रिटेन और रिलीज किए जाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी। इन खिलाड़ियों में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया।

आइये जानते हैं।

शाहरुख खान (पंजाब किंग्स)

डेथ ओवर्स में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट देने वाले धाकड़ बल्लेबाज शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले फ्रेंचाइजी के इस फैसले ने फैंस का दिल तोड़ दिया।

पिछले सीज़न में पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 9 करोंड़ से ज्यादा की मोटी रकम खर्च कर टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस दौरान 165.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड को बीती शाम रिलीज कर दिया। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने आरसीबी के लिए कुल दो सीज़न खेले। 15 मैचों में हेजलवुड ने 23 विकेट अपने नाम किए।

बताया जा रहा है कि जोश हेजलवुड बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया।

फिल साल्ट (दिल्ली कैपिटल्स)

इस लिस्ट में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का भी शामिल है। पृथ्वी शॉ की जगह लेने वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। पिछले सीजन में साल्ट ने 9 पारियों में 218 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.9 का रहा था।

हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2021 में पर्पल कैप जीतने वाले तेज गेंदबाज पर भी टीम मैनेजमेंट का हंटर चल गया। टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

2022 में वह 19 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए थे। इसके अलावा आईपीएल 2023 में हर्ष पटेल ने 13 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए थे। फैंस को उम्मीद थी कि टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को रिटेन करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उमेश यादव (कोलकाता नाइटराइडर्स)

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 22 विकेट हासिल करने वाले उमेश यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन्होंने पिछले सीजन में कुल 8 मुकाबले खेले थे।

इस दौरान वह सिर्फ 6 विकेट लेने में कामयाब हुए थे। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले रिलीज कर दिया।

ALSO READ: तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का कटा टीम से पत्ता

Published on November 28, 2023 12:03 pm