umaran malik

आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। रविवार को 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंपी। इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। अब फैंस को 19 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है।

आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने रिलीज ना करके कर दी बड़ी गलती।

दिनेश कार्तिक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2024 के लिए रिटेन किया है। पिछले सीजन में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर उन्हें विकेट पर संघर्ष करते देखा गया था। आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक ने 13 मैचों में 130 रन बनाए थे।

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है। पिछले सीजन में वह चोट की वजह से खेल नहीं पाए थे। इस बार विश्व कप के दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिटेन किया है।

अब्दुल समद

सनराइजर्स हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद को फ्रेंचाइजी ने बीते दिन रिटेन कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी टीम के लिए अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। आईपीएल 2023 में अब्दुल समद ने 9 मैचों की 8 पारियों में सिर्फ 169 रन बनाए थे।

उमरान मलिक

इस लिस्ट में एक नाम तेज गेंदबाज उमरान मलिक का दर्ज है। पिछले तीन संस्करणों से वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं। तेजी गेंदबाजी के लिए मशहूर उमरान मलिक का जादू आईपीएल 2023 में फीका रहा। वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 5 विकेट हासिल किए।

महेश तीक्ष्णा

श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश तीक्ष्णा आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नज़र आएंगे। पिछले 2 सालों में इस खिलाड़ी ने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है। माना जा रहा है कि इस सीजऩ में भी महीश तीक्षणा फ्लॉप साबित होंगे।

ALSO READ: IPL 2024: 5 खिलाड़ी जिनका उनकी ही फ्रेंचाइजियों ने बना दिया मज़ाक, बिना सोचे समझे दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

Published on November 28, 2023 12:59 pm