Placeholder canvas

IPL 2024: ‘वापस आकर…’, मुंबई इंडियंस में वापसी पर आया हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन, भावुक होकर

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नज़र नहीं आएंगे। आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑल कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को सौंप दिया। पांड्या ने रविवार को घर वापसी की है। गुजरात टाइटंस के इस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया।

इस पर अब हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये मुंबई में वापसी पर रिएक्ट किया है।

जिताया गुजरात को खिताब

बता दें कि गुजरात टाइटंस को दो बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने वाले हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नज़र आएंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑल कैश डील के तहत मुंबई इंडियंस को सौंप दिया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने साल 2022 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

ये गुजरात टाइटंस का डेब्यू सीजन था। इसके बाद टीम ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था। पिछले दोनों सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस टॉप परफॉर्मर रही थी।

हार्दिक पांड्या का रिएक्शन

मुंबई में घर वापसी पर स्टार ऑलराउंडर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा कि,

“यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है..मुंबई.वानखेड़े. पलटन. वापस आकर अच्छा लग रहा है।”

इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसपर फैंस अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

आईपीएल 2024 में  गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी

रिटेन प्लेयर्स: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल (कप्तान), विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा।

रिलीज प्लेयर्स: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

रिटेन प्लेयर्स: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड), हार्दिक पंड्या (ट्रेड)।

रिलीज प्लेयर्स: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

ALSO READ: “कभी-कभी ये लोग..” विश्व कप 2019 में क्यों नहीं मिला अंबाती रायडू को मौका, क्रिकेटर ने खुद बताई अब अंदर की बात