Placeholder canvas

IPL 2022: RCB को मिल गया नया कप्तान, फ्रेंचाइजी इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंप रही है कप्तानी, इस बार ट्रॉफी पक्की!

RCB IPL 2022

IPL 2022 के शुरूआत होने से पहले ही आरसीबी (RCB) के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने फिर से एक बार इस बात को साफ कर दिया कि वह इस सीजन में आरसीबी की कप्तानी नहीं करने वाले हैं। ऐसे में अब IPL 2022 से पहले ही आरसीबी (RCB) के लिए कप्तान के लिए चिन्तायें बढ़ चुकी है। वैसे तो टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले और ऑक्शन में कई दिग्गज प्लेयर्स को शामिल किया है अब टीम को IPL 2022 के लिए दो प्लेयर्स में से एक कप्तान के तौर पर चुनना है।

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद बिना कप्तान की है RCB

विराट कोहली

IPL 2021 के बाद ही विराट कोहली ने आरसीबी (RCB) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। IPL 2022 में फ्रेंचाइजी वापस से विराट को कप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही विराट ने कप्तानी के लिए मना कर दिया है। अब टीम के पास दो प्लेयर है जिनमें उन्हे कप्तान चुनना है। आरसीबी के कप्तान के रूप एक तरफ ग्लेन मैक्सवेल को देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फाफ डू प्लेसिस को रखा गया है। वैसे तो आरसीबी ने IPL 2022 के लिए टीम के कप्तान के तौर पर फाफ डु प्लेसिस का नाम ऊपर रखा है और मैक्सवेल को इसलिए बनाने से बच रही है क्योंकि मैक्सवेल IPL 2022 के कुछ मैच में अपनी शादी के वजह से अनुपस्थित रहने वाले हैं।

फाफ डु प्लेसिस का नाम है कन्फर्म

FAF DU PLESSIS

IPL 2022 के लिए आरसीबी के तरफ से विराट कोहली अब कप्तानी करते हुए नहीं दिखने वाले हैं, जिसके बदले में टीम ने कप्तान के रूप में दूसरे प्लेयर को मौका देने का फैसला कर लिया है। इस बार के सीजन में टीम ने कप्तान के तौर पर फाफ डु प्लेसिस का नाम सामने किया है।

आरसीबी से जुड़े सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, “यह तय है, फाफ डुप्लेसिस आरसीबी के नए कप्तान होंगे। इसका ऐलान जल्द होगा। फाफ डुप्लेसिस कप्तानी के लिए सही पसंद हैं, लेकिन इसका फैसला करने के लिए हमारे पास समय है। हम मैक्सवेल की परिस्थितियों पर स्पष्टता आने का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि वह शुरुआत के कुछ मैच मिस करेंगे। ऐसे में फाफ राइट च्वाइस हैं।”

दरअसल कप्तान की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम सामने किया गया था, लेकिन मैक्सवेल अपनी शादी के वजह से IPL 2022 के कुछ मैचो में अनुपस्थित रहने वाले हैं। आरसीबी ऐसे प्लेयर को कप्तान बनाना चाहती है जो आखिर तक टीम के साथ बने रहे और ऐसे में फाफ डु प्लेसिस का ही नाम सामने आ रहा है।

ALSO READ: सचिन तेंदुलकर छिपकर देखते हैं बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मैच, खुद बताई वजह

RCB की रिटेन लिस्ट में थे ये 3 नाम

Virat Kohli Glenn

IPL 2022 के मेगा ऑक्सन से पहले आरसीबी ने अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था। ऑक्शन पर उन्होने साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस पर बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है। आरसीबी ने भले ही IPL का एक भी खिताब अब तक नहीं जीत पायी हो लेकिन फिर भी ये सभी की पसंदीदा टीम मानी जाती है और इसकी एकमात्र वजह इनके प्लेयर्स हैं। आरसीबी हमेशा ही अपने साथ देश विदेश के बेहतरीन प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ती है।

IPL 2022 का ऑक्सन के बाद अब सबको बेसब्री से IPL 2022 का इंतजार है। ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि मार्च में इस टूर्नामेंट का आगाज हो जायेगा। इस बार का ये टूर्नामेंट और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार पूरानी टीमो के साथ दो नईं टीमे भी जुड़ने वाली हैं। इस बार सभी टीमो के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

ALSO READ: कौन है Glenn Maxwell की होने वाली पत्नी, हिंदुस्तान के रंग में रंग चुके हैं मैक्सवेल भारतीय मूल की लड़की से करेंगे शादी

कौन है Glenn Maxwell की होने वाली पत्नी, हिंदुस्तान के रंग में रंग चुके हैं मैक्सवेल भारतीय मूल की लड़की से करेंगे शादी

Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell) जिन्हें उनकी आक्रामक पारियों के लिए जाना जाता है। इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रहें हैं। ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसका शादी का कार्ड जोकि तमिल भाषा में छपा है, । ग्लेन मैक्सवेल एक तमिल भारतीय लड़की विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानिए कौन हैं विनी रमन….

कौन हैं Vini Raman

ग्लेन मैक्सवेल

विनी रमन भारतीय मूल की तमिल से संबंध रखने वाली हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वो एक फार्मासिस्ट हैं। जोकि लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में निवास कर रहीं हैं। इसी के साथ उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी मिल चुकी है। उनके पिता वेंकट रमन और मां विजय लक्ष्मी रमन विनी रमन के जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। विनी रमन और Glenn Maxwell दोनों एक करीब एक साल पहले सगाई कर चुके हैं।

विदेशी Glenn Maxwell के देशी शादी के आसार

ग्लेन मैक्सवेल

विनी रमन और Glenn Maxwell की सगाई हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जिसकी तस्वीर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा की थी। इसी के चलते ये माना जा रहा है कि विनी रमन और Glenn Maxwell की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ भारत में हो सकती है। साथ ही ग्लेन मैक्सवेल ने कई बार हिंदू रीति रिवाज में दिलचस्पी भी दिखाई है।

ALSO READ:IND vs WI: ISHAN KISHAN पहले टी20 मैच में हुए फेल तो कप्तान रोहित शर्मा ने लगा दी उनकी क्लास

अवार्ड फंक्शन और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

ग्लेन मैक्सवेल

पिछले दो सालों से Glenn Maxwell और विनी रमन सोशल मीडिया और अवार्ड शो के दौरान काफी एक्टिव नजर आए हैं। अवार्ड शो में रेड कार्पेट वॉक से लेकर फंक्शन के दौरान दोनों साथ आय है। विनी रमन में सगाई के बाद सोशल मीडिया पर अपनी और ग्लेन मैक्सवेल की तस्वीरों को काफी साझा किया है। साथ ही काफी एक्टीवनेस भी दिखाई है। साथ ही मैक्सवेल ने भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों और RCB के साथ विनी के सपोर्ट की तस्वीरों को शेयर किया है।

ALSO READ:IPL 2022: लगातार 15 साल आईपीएल का हिस्सा बनेंगे ये 8 खिलाड़ी, तीसरे नंबर वाले ने नहीं बदली अभी तक टीम

IPL 2022: RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी पहले फेस से ही हुआ बाहर, ये रही वजह

RCB

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB के लिए कप्तान के चुनाव के साथ साथ एक और मुसीबत सामने आ गई है। आईपीएल में उनके सबसे भरोसेमंद रिटेन ऑल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। इसी स्थिति बनते नजर आ रही है। ग्लेन मैक्सवेल अपनी शादी के कारण ऐसा करने के किए मजबूर होंगे।

27 मार्च को है शादी, नहीं खेल पाएंगे RCB के शुरुआती मैच

IPL

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell) ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र किया है। 27 मार्च को ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रहें हैं। ग्लेन मैक्सवेल लगभग एक साल पहले पारंपरिक तमिल ब्राह्मण शैली से विनी रमन के साथ सगाई के बंधन में बंध चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने बताई पूरी बात, IPL के शुरुआत में नहीं रहेंगे

IPL

ग्लेन मैक्सवेल में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज के बाद बातचीत में बताया कि शुरुआत में ही उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात कर ली थी। जिसके बाद उन्हें करीब दो हफ्तों का समय मिल जाता लेकिन अब तारीखों में टकराव देखने को मिल रहा है। Glenn Maxwell में कहा कि,

” शुरूआत में मैंने Cricket Australia के साथ तारीखों को लेकर बात की। तब दो हफ्तों का अंतर था, जिसमें मुझे समय मिल जाता”। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के अलावा ग्लेन मैक्सवेल की शादी की तारीख 27 मार्च है। जिससे वो आईपीएल में सम्मिलित हो सकते है। लेकिन उनके शुरूआती मैच में अनुपस्थिति की बात कही जा रही है।

ALSO READ:IPL 2022:करोड़ो खर्च कर दो दुश्मन खिलाड़ी को लखनऊ टीम ने किया शामिल, गौतम गंभीर ने बताया कैसे करेंगे दोनों को मैनेज

पाकिस्तान के साथ भी टीम में नहीं

pakistan-vs-australia

Glenn Maxwell को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नही चुना जायेगा। पाकिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम को तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। जिससे ग्लेन मैक्सवेल टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नही रहेंगे। इस पर मैक्सवेल ने कहा,

” समय के अंतर के बाद इसलिए जब मैंने तारीखों पर अपना लॉस्ट निर्णय किया, तो मैं काफी खुश था। मुझे किसी सीरीज से बाहर नहीं होना पड़ेगा। लेकिन इसके बाद अंतिम साल जब क्रिकेट आस्ट्रेलिया से अनुबंध संबंधी बैठक में गया। तब उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सीरीज होनी है”।

ALSO READ:IPL 2022: इधर आईपीएल नीलामी में लगी करोड़ो की बोली, उधर बीच PSL से तुरंत नाम लिया वापस

IPL 2022: पाकिस्तान के वजह से आईपीएल के शुरुआती मैच का हिस्सा नही बन पाएंगे ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वें सीजन के ऑक्शन के बाद सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम बना चुकी है। प्रत्येक टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जरूर है, IPL में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का बोलबाला भी रहता है। लेकिन 15वें सीजन में 10 टीमों के बीच होने वाले इस प्रतियोगिता के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भाग नही ले पाएंगे, ऐसा माना जा रहा है। जिससे फ्रेंचाइजी को झटका लग सकता है। जानिए क्या है इसका कारण….

पाकिस्तान दौरे पर होगी ऑस्ट्रेलिया टीम

pakistan-vs-australia

पाकिस्तान में इस समय PSL यानी पाकिस्तानी प्रीमियर लीग खेली जा रही है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलनी है। जिसका शेड्यूल जारी भी हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के साथ तीनो फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। जिसमें टी20 सीरीज 4 मार्च से होगी और ये सीरीज 5 अप्रैल को समाप्त होगी। लेकिन इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत हो चुकी होगी। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शुरुआती मैच अपनी उपस्तिथि दर्ज नहीं करा पाएंगे।

इन खिलाड़ियों से फ्रेचाइजी को पड़ेगा फर्क

मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ी जोकि आईपीएल की 10 टीम का हिस्सा हैं। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल( Glen Maxwell), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस  , जोश हेजलवुड , मैथ्यू वेड और डेनियल सैम्स  के ना होने से फ्रेंचाइजी के लिए संकट हो सकता है।

ALSO READ:IND vs WI: क्या पहले टी20 में चहल-कुलदीप प्लेइंग XI का हिस्सा बनेंगे? रोहित शर्मा ने किया साफ़

Glen Maxwell के पूरे सीजन उपलब्ध रहने की खबर

ग्लेंन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB के मुख्य खिलाड़ी है। वो इस सीजन पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि वो पाकिस्तान के दौरे के लिए नही जा रहें हैं। ये सामने आया है कि इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल शादी करने वाले हैं। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मीटिंग में बातचीत हुई। जिसमे शादी की डेट और टी20 सीरीज की डेट एक साथ हो रही है। पाकिस्तान के साथ सभी फॉर्मेट में सीरीज खेली जानी है। अंत में शायद टी20 सीरीज। के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ALSO READ:IPL 2022: आखिरकार इंतेजार हुआ ख़त्म, RCB को मिला अपना नया कप्तान, CSK को दिला चुका है खिताब

IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल नहीं ये खिलाड़ी होगा RCB का नया कप्तान, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

RCB

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन के लिए कई फ्रेंचाइजी अपने कप्तान की खोज में है। उन्ही में एक नाम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB का भी। दरअसल IPL में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम को कप्तान की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने किसे चुना है? ये बात जाहिर नही की है। लेकिन आकाश चोपड़ा ने RCB के लिए अगले कप्तान के विषय में अपनी राय दे दी है। जानिए आकाश चोपड़ा के मुताबिक किसे बनाना चाहिए कप्तान..

RCB में रिटेन खिलाड़ियों में है ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल

RCB की टीम ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। जिसमे से ग्लेन मैक्सवेल को कप्तानी के लिए अलग विकल्प माना जा रहा है। लेकिन आकाश चोपड़ा में इस बात का पूरी तरह से गलत बताया हैं।

उन्होंने कहा है कि ग्लेन मैक्सवेल एक अस्थिर विकल्प है। ग्लेन मैक्सवेल पर तंज कसते उनके प्रदर्शन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, RCB को उनका प्रदर्शन मिला इस बात पर RCB को खुश होना चाहिए। अपने यूट्यूब चैनल पर विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा है कि,

” क्या RCB उनके विषय में सोच रही हैं। ग्लेन मैक्सवेल एक आकर्षण लेकिन एक अस्थिर विकल्प हैं। उनका पिछले साल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। असल में आरसीबी टीम को अपनी पीठ थपथपानी चाहिए कि उन्हें वो प्रदर्शन मिला है। लेकिन क्या मैक्सवेल उनके कप्तान हो सकते है? कठिन है लेकिन मैं होता तो उनके साथ नही जाता”।

जेसन होल्डर के नाम पर लगाई मुहर

jason-holder

आकाश चोपड़ा ने कहा आगे कहा कि RCB के कप्तान के तौर पर वो जेसन होल्डर को देख सकते है। वो किसी पर खुद को थोपते नही है। जो कि आरसीबी टीम के लिए अच्छा हो सकता है। वो प्लेइंग XI का हिस्सा रह कर टीम को चलाना जानते है। अगर ग्लेन मैक्सवेल को नही तो जेसन होल्डर को कप्तानी दे जा सकती है।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में है 1214 खिलाड़ी, लेकिन BCCI के इस नियम के वजह से नहीं बिक सकेंगे लगभग एक हजार खिलाड़ी

श्रेयस को चुनकर नकारा

श्रेयस अय्यर

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “श्रेयस अय्यर काप्तनी के लिए एक सही विकल्प है। RCB की टीम श्रेयस अय्यर को भी कप्तानी के लिए चुन सकती है। पिछले दो सालो में दिल्ली की टीम के साथ ही श्रेयस अय्यर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लेकिन वो मेरी पहली पसंद नही है। वो नंबर 4 तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी है। ऐसे में विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों के बाद उन्हें आगे आना होगा, जोकि टीम के अच्छा नही होगा”। इसलिए श्रेयस अय्यर आकाश चोपड़ा की पहली पसंद नही.

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल नीलामी में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा पैसे लुटा सकती है शाहरुख खान की KKR

IPL 2022: विराट कोहली के अलावा बस एक खिलाड़ी को रिटेन करेगी आरसीबी, यहां देखें नाम

IPL

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन: आईपीएल के 15वे संस्करण में मेगा ऑक्शन के चलते सभी टीमों को चार खिलाड़ियों अलावा सभी को ऑक्शन में उतरना पड़ेगा। इसके चलते आरसीबी ने मात्र दो खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने इस बात का दावा किया है।

ईएसपीएन ने किया दावा ये दो खिलाड़ी होंगे रिटेन

ईएसपीएन क्रिकइन्फो वेबसाइट ने ये दावा किया है कि आरसीबी की टीम सिर्फ विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को ही रिटेन करेगी। ये खुलासा किया है। विराट कोहली ने अब तक आरसीबी का उत्तरदायित्व संभाला है। हालांकि उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन विराट विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली

अगर वह ऑक्शन का हिस्सा होंगे तब वापस बोली लगाकर उन्हें नही जीता जा सकता है। इसलिए विराट और उनके साथ ग्लेन मैक्सवेल जिन्हे आरसीबी ने 14.25 करोड़ की रकम पर खरीदा था। मैक्सवेल ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया था। आईपीएल सीजन 2021 में टीम की तरफ से मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 513 रन बनाए थे। जिसका ईनाम उन्हे मिलेगा और आईपीएल 2022 में आरसीबी का हिस्सा ही बने रहेंगे।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं RCB के नये कप्तान, नंबर 2 का कप्तान बनने का दावा है सबसे मजबूत

ऑक्शन में मिलेगा आरसीबी का कप्तान

RCB RETAIN AND RELEASE LIST
RCB RETAIN AND RELEASE LIST

ईएसपीएन वेबसाइट की ओर के इस दावे पर आज शाम तक सही गलत की मोहर लग जायेगी। विराट के बाद आरसीबी का नया कप्तान कौन होगा? इसके लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी को ऑक्शन में खिलाड़ियों पर नजर रखनी पड़ेगी। टीम के कई ऐसे खिलाड़ी जिन्हे रिटेन किया जाएगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। उसमे युजवेंद्र चहल का नाम सबसे ऊपर है। इसलिए उम्मीद की जाएगी की आरसीबी की टीम चहल को भी रिटेन कर सकती है।

रिटेंशन का आखिरी दिन, आज ही आएगा फैसला

आईपीएल की अब तक की आठ फ्रेंचाइजी के लिए आज का दिन मंथन की दृष्टि से अंतिम दिन है। जब वो खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर फैसला ले सकती है। बीसीसीआई ने 30 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने का निर्देश किया है। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा।

ALSO READ: IPL 2022: RCB इन 3 खिलाड़ियों को करना चाहती है रिटेन, इस वजह से नहीं पूरा हो सकेगा ये सपना

IPL 2022: REPORTS: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को कर रही रिटेन, बाकी को रिलीज करने का फैसला

RCB

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2022 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। विराट कोहली की टीम के इस फैसले से कई दिग्गज हैरानी में हैं। खबरों की माने तो विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 में अपने सभी खिलाड़ियों को टीम से रिलीज करने के मूड में है।

आइये जानते हैं कौन से हैं वो 2 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रिटेन करने वाली है……

विराट कोहली

विराट कोहली

विराट कोहली ने पिछले सत्र में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी। साथ ही ऐलान भी कर दिया था कि अब वो आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचो में भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी नही करेंगे, लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेचाइजी विराट को ऑक्शन में नही भेजेगी, विराट के ऑक्शन में आने पर उन्हें वापस बोली जीतना लगभग असम्भव होगा।

एबी डिविलियर्स के संन्यास के ऐलान के बाद विराट कोहली का टीम में बने रहना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि विराट कोहली एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जोकि आने वाले कप्तान की बहुत सहायता कर सकते हैं।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस को छोड़ इस टीम के लिए खेलते नजर आयेंगे हार्दिक पंड्या!

ग्लेन मैक्सवेल

glenn-maxwell
glenn-maxwell

हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवेल ने पिछले आईपीएल अच्छा प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल के ऑक्शन में आने पर हमेशा ऊंची बिडिंग में ही उन्हें टीम में शामिल किया गया है, जिसके बाद ये साफ है कि आरसीबी की टीम मैक्सवेल को ऑक्शन नही भेजना चाहेगी।

30 नवंबर तक जारी होगी लिस्ट

IPL 2022 2 NEW TEAMS
IPL 2022 2 NEW TEAMS

आरसीबी की टीम दो खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है, ताकि उसे बजट में ज्यादा पैसे मिल सके और वो अच्छे खिलाड़ियों को अच्छी बिडिंग में जीत सके। आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी 30 नवंबर तक लिस्ट जारी कर देंगी।

बता दें, सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के लिए हैं। अगर टीम अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तब उनके बजट से 42 करोड़ की राशि कट जायेगी।

अगर टीम खिलाड़ियों को रिटेन करती है तब 33 करोड़ और दो खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 24 करोड़ और एक खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 14 करोड़ की धनराशि कटेगी। फ्रेंचाइजी 3 भारतीय खिलाड़ी और दो विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती है, लेकिन इस दशा में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच के कार्ड नहीं होगा।

ALSO READ:IPL 2022: इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को चाहकर भी रिलीज नहीं करना चाहेगी मुंबई और बैंगलोर

T20 WC FINAL: ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने के बाद इन 6 खिलाड़ियों पर IPL 2022 में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

FEK KHCVUAAy08u

14 नवंबर को खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एक तरफा जीत दर्ज की ओर खिताब अपने नाम कर लिया। इस खिताब पाने के पीछे खिलाड़ियों की बेजोड़ मेहनत थी। अब जब ऑस्ट्रेलिया ने विश्व विजेता टी20 का खिताब हासिल कर लिया है। तब आईपीएल सीजन 2022 जोकि टी20 फॉर्मेट में ही होता है उसका मेगा ऑक्शन होने वाला है । इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों की कीमत बढ़ जायेगी। आइए जानते है कौन हैं वो खिलाड़ी

• एडम जांपा

एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज एडम जांपा ने विश्व कप 2021 में कुल 13 विकेट अपने नाम किए है। वो विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बॉलर्स में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले श्री लंका के गेंदबाज हसारंगा है जिन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए है। जांपा में कुल 7 मैचों में 5.81 की औसत से विकेट झटके है। जिसमे उन्होंने 5 विकेट भी एक पारी में लिए हैं। बता दे, 2022 आईपीएल में मेगा ऑक्शन होना है। एडम जांपा 2020 के सीजन में आरसीबी के टीम में थे। लेकिन अब वो ऑक्शन में आयेंगे जिस पर अच्छी बोली देखने को मिलेगी।

• डेविड वार्नर

डेविड वार्नर

विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है, उसके पीछे डेविड वार्नर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 289 रन बनाए है। बता दे, वॉर्नर ने हैदाबाद की टीमजिसके लिए हो खेलते है, छोड़ने का निर्णय ले लिया है। जिसके बाद उनका ऑक्शन में आना तय है। अब उनके प्रदर्शन के चलते उन्हें अच्छी बोली पर खरीदा जाएगा। वार्नर विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले दूसरे बल्लेबाज है पहले स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म है, जिन्होंने सिर्फ 6 मैचों में ही 303 रन बनाए हैं। इसलिए वार्नर के पीछे अच्छी बिडिंग देखने को मिलेगी।

• मार्कस स्टोयनिश

मार्कस स्टोयनिश

ऑस्ट्रेलिया के इस ऑल राउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोयनिश को कोई भी टीम अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहेगी। बैटिंग, बालिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में स्टोयनिश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोयनिश ने अच्छी पारियां खेली है। जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम और बेहतर बनी। बता दे, स्टोयनिश अभी आईपीएल में दिल्ली टीम का हिस्सा हैं, लेकिन मेगा ऑक्शन के चलते टीम सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। अगर स्टोयनिश को रिटेन नही किया जाता तब ज्यादातर टीम उनके पीछे जाएगी और बिडिंग में जितना चाहेगी। जिससे स्टोयनिश करोड़ों में बोली का हिस्सा होंगे।

• ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेंन मैक्सवेल

ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हमेशा से जब भी ऑक्शन में आए है, तब उन्हे अच्छी बोली पर ही जीता गया है। इस बार मेगा ऑक्शन के चलते जब ग्लेन मैक्सवेल बिडिंग का हिस्सा होंगे तब भी ऊंची बोली देखने को मिलेगी। बता दे, ग्लेन मैक्सवेल अपने लंबे लंबे छक्के के कारण मशहूर है। जब मैक्सवेल का बल्ला रन बनाता दिखाई दिया है। उस मैच में कोई गेंदबाज उन्हें रोक नही पाता है।

ALSO READ: AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पाकिस्तान के फैंस ने ICC पर लगाये पक्षपात के आरोप, बाबर आजम के लिए मांगी अवार्ड

• हेजलवुड

हेजलवूडी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप 2021 में बहुत शानदार गेंदबाजी की है। उन्हें आईपीएल में अच्छी बिडिंग मिलेगी। हेजलवुड अभी तक सीएसके की टीम में थे। लेकिन मेगा ऑक्शन के चलते वो बोली का हिस्सा हों सकते है। हेजलवुड में एक संवाद में कहा था कि उन्हें साफ है कि चेन्नई की टीम हो या ऑस्ट्रेलिया उन्हें ये पता है कि उन्हें शुरुआत के और अंत के ओवर्स डालने हैं।

• मिचेल मार्श

pic 21

विश्व कप फाइनल के मुकाबले में मिचेल मार्श ने 77 रन की बेहतरीन, धमाकेदार और नाबाद पारी खेली है। अभी तक वो हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। लेकिन अब वो ऑक्शन में दिखाई देंगे और इन पर अच्छी बोली भी लगाई जाएगी। जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने विश्व कप फाइनल में बल्लेबाजी की है, वार्नर के दूसरे छोर पर होते हुए ध्यान अपनी ओर खींचने में समर्थ हुए है। उसे देखकर लगता है वो भविष्य के बेहतरीन बल्लेबाज साबित होंगे। ये बात ध्यान में रखकर आईपीएल की फ्रेंचाइजी उन पर दाव लगाना चाहेगी।

ALSO READ: T20 WC FINAL: टी20 वर्ल्ड कप ख़िताब अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसो की बारिश, भारत भी हुआ मालामाल

IPL 2022 MEGA AUCTION: RCB इन तीन खिलाड़ियों को किसी भी हालत में करेगी रिटेन, टीम के इस हीरो को लगेगा झटका

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) आईपीएल में उन टीम में गिनी जाती है, जो अपने मेहनत के दम पर हर साल बेहतरीन प्रदर्शन करती है। लेकिन आईपीएल के इतिहास का एक ही खिताफ अपने नाम नही कर पाई है। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन 2022 में आरसीबी की टीम में काफी फेर बदल हो सकते हैं। आरसीबी में कई मैच विनर प्लेयर है लेकिन टीम प्रबंधन सिर्फ टीम खिलाड़ियों को ही आगे अपने सफर के लिए रिटेन कर सकती है। आइए जानते है कौन है वो टीम खिलाड़ी और किसकी लगेगी बोली…

RCB के ये तीन खिलाड़ी होंगे रिटेन


विराट कोहली

 

112

विराट कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ने का निर्णय ले चुके है। नेशनल और लीग किसी टीम में वर्ल्ड कप के बाद विराट कप्तानी करते नही दिखाई देंगे। लेकिन विराट कोहली को इनकी कप्तानी के लिए नहीं बल्कि आक्रामक बैटिंग के लिए जाना जाता है। इसलिए आरसीबी का टीम प्रबंधन ये जरूर चाहेगा कि विराट आगे के सफर में भी उन्ही की टीम का हिस्सा रहे। कोहली न सिर्फ खुद बल्कि अपने साथी बल्लेबाज के लिए भी अच्छे पार्टनर साबित होते है। वो एक टॉप क्लास बैट्समैन के साथ साथ अच्छे फील्डर भी है। जो पूरी टीम को अपनी फिटनेस लेवल बरकरार रखने के लिए संकेत करते रहते है। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स इस महान खिलाड़ी को अपने पक्ष में ही रखना चाहेगा।


हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल

 

114

आईपीएल 2021 के सीज़न में जिस तरह से मैक्सवेल का बल्ला रनों की बारिश कर रहा था, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स की टीम उन्हें रिटेन कर सकती है। मैक्सवेल इससे पहले दिल्ली और पंजाब आईपीएल टीम का हिस्सा भी रह चुके है। दिल्ली से रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल को ऑक्शन में आरसीबी ने सीएसके से काफी बिडिंग के बाद 14.25 करोड़ के प्राइज़ पर खरीदा था। ऐसे में वो दोबारा उन्हें ऑक्शन में नही भेजना चाहेगी।


ए बी डिविलियर्स

113

रॉयल चैलेंजर्स टीम के स्टार खिलाड़ी डिविलियर्स पिछले कई सालों से रॉयल जर्सी में दिखाई दे रहे है। भारत में डिविलियर्स के बहुत चाहने वाले है, इसी के चलते उन्होंने इंटरनेशनल मैच से संन्यास लेने के बाद भी आरसीबी का साथ नही छोड़ा है। डिविलियर्स न सिर्फ टीम की बैक बोन है बल्कि आईपीएल के बेस्ट विकेट कीपर भी है। ऐसे में इतने वैल्युएबल प्लेयर को रॉयल चैलेंजर्स की टीम रिटेन करके अपने पक्ष में रखना चाहेगी।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस से निकलने के बाद इस आईपीएल टीम की कप्तानी करते नजर आयेंगे हार्दिक पंड्या


आईपीएल 2021 के अपने स्टार बॉलर को आरसीबी लाएगी मेगा ऑक्शन में


1111
हर्षल पटेल जोकि आरसीबी से पहले दिल्ली टीम का हिस्सा था, जहां उन्हें अपने करिश्माई खेल को दिखाने का मौका नहीं मिल पाया था। दिल्ली द्वारा हर्षल को ऑक्शन में उतारा जाना उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ था। आरसीबी ने बिडिंग में हर्षल पटेल को जीत लिया और 2021 के आईपीएल सीजन में हर्षल ने पर्पल कैप जीती है। लेकिन आरसीबी शायद इन्हे दोबारा ऑक्शन का हिस्सा बनाकर मेगा ऑक्शन में जीतना चाहेगा।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा, टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने बताया क्यों नहीं करेंगे रिटेन

IPL2021: विराट कोहली ने इन 2 खिलाड़ियों के तारीफों के बांधे पूल, बताया उस टीम का नाम जो जीत सकती है आईपीएल

Virat Kohli

यूएई में चल रहा आईपीएल अपने अंतिम चरण पर है. बीते शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में जीत दर्ज कर दिल्ली कैपिटल को 7 रनों से हरा दिया. टीम के खिलाड़ी भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर 165 रनों का लक्ष्य पूरा करते हुऐ RCB को जीत दिलाई. इस रोमांचक जीत पर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल का खिताब जीतने का दावा भी किया. इस तहर लगातार दूसरी बार आरसीबी ने आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है.

इन 2 खिलाड़ियों की बदौलत आईपीएल जीतना चाहते हैं विराट कोहली

KS-Bharat-Glenn-Maxwell-Virat-Kohli

आरसीबी के खिलाड़ी श्रीकर भरत और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर अपनी शानदार पारियों से तीन विकेट पर 166 रन बनाकर लक्ष्य को पूरा किया. अंतिम गेंद पर छक्का जड़ भरत ने दिल्ली कैपिटल को धूल चटाई. मैच के समाप्त होने पर कप्तान विराट कोहली ने कहा,

‘अविश्वसनीय. यह एक ऐसा मैच था जिसमें हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था लेकिन फिर भी शुरुआती विकेट खोने के बावजूद प्लेऑफ के शीर्ष पर चल रही टीम के खिलाफ जीत हासिल करना काफी अच्छा लग रहा है.’

वहीं विराट ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,

‘भरत और मैस्लवेल के बीच की समझदारी के कारण इस मैच को जीतना आसान हो पाया.’

इसके अलावा विराट ने टूर्नामेंट में लक्ष्य का ज्यादा पीछा न करते हुए अच्छी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की बात भी कही, जिस कारण टीम इस जीत की हकदार बन सकी.

ALSO READ: IPL 2021: CSK के जीत के बाद कैमरे पर फूट फूटकर रोते हुए कैद हुई बच्ची को पास बुलाकर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया ये ख़ास गिफ्ट

खराब फील्डिंग पर भड़के विराट कोहली

RCB VIRAT KOHLI

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने खराब फील्डिंग इस हार का कारण बताया. उन्होंने कहा,

‘हम जानते हैं कि मैच के लिए फील्डिंग कितना अहम होती है और इसी पर टीम की जीत भी टिकी होती है. जिस तरह बल्लेबाजी करते हुए टीम ने कई विकेट गंवा दिए उसे देखकर लगाता है कि अगली बार हमें बेहतर फील्डिंग करना होगा. इस हार के बाद हम अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं क्योंकि इस तरह के मैच हमारी टीम जीतना चाहते हैं.’

ALSO READ: IPL 2021: “जब तुम छक्के मार सकते हो, तो सिंगल क्यों लोगे?” केएस भरत ने मैक्सवेल के तारीफों के बांधे पूल