Placeholder canvas
IPL
क्रिकेट न्यूज

IPL 2022: लगातार 15 साल आईपीएल का हिस्सा बनेंगे ये 8 खिलाड़ी, तीसरे नंबर वाले ने नहीं बदली अभी तक टीम

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजी तैयार है। कुछ दिनों के बाद आईपीएल के 15वें सीजन के मैच शुरू हो जाएंगे। जिसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इस सीजन में 10 टीम खिताब के लिए आपस में भिडंत करेंगी। मैच की संख्या के साथ ही मनोरंजन भी ज्यादा होगा। लेकिन इसी के साथ ये 8 खिलाड़ी लगातार IPL सीजन में नजर आयेंगे। जिन्होंने एक भी IPL सीजन मिस नहीं किया है। इस लिस्ट में सभी खिलाड़ी भारतीय है। किसी अन्य विदेशी खिलाड़ी को इसमें जगह नहीं मिली है। ये 8 खिलाड़ी लगातार 15वां सीजन खेलते नजर आयेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

CSK

Mahendra Sigh Dhoni ने चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के लिए 2008 से खेलना शुरू किया था। उनकी कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल खिताब जीता है। उन्होंने सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ 2016 और 2017 में आईपीएल खेला है। 2017 में पहली बार आईपीएल में MS Dhoni किसी टीम के कप्तान नहीं थे। लेकिन उसके बाद चेन्नई की बैन के बाद वापसी के बाद उन्होंने वापस चेन्नई का रुख किया। एमएस धोनी में आईपीएल में कुल 220 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4746 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

IPL

Rohit Sharma ने 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स टीम के साथ आईपीएल में भाग लिया। जिसके बाद वो मुंबई इंडियंस की टीम में शमिल हुए। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे कामयाब कैप्टन है। उनकी कप्तानी में टीम ने कुल 5 खिताब अपने नाम किए हैं। 2011 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए थे। जिसके बाद 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 213 मैच में 5611 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ( Virat Kohli)

kohli rcb

Virat Kohli में 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में ही अपना सफर शुरू किया है। हालांकि वो एक भी आईपीएल खिताब नही जीत पाए हैं। विराट कोहली ने 207 आईपीएल मैच में 6283 रन बनाए हैं।

शिखर धवन ( Shikhar Dhawan)

शिखर धवन

Shikhar Dhawan ने 2008 से दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में रहे हैं। शिखर धवन ने अब तक आईपीएल में 192 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 5784 रन बनाए हैं।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik)

Dinesh Karthik

Dinesh Kartik ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात लाइंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके है। इस बार वो RCB के खेले में नजर आयेंगे। अभी तक दिनेश कार्तिक ने IPL में कुल 213 मैच में 4046 रन बनाए हैं।

मनीष पांडे (Manish Pandey)

Manish-Pandey-6

Manish Pandey ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे हैं। मनीष पांडे ने अभी तक IPL में कुल 154 मैच में 3560 रन बनाए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: KKR ने किया अपने कप्तान का एलान, 8 साल बाद ये युवा खिलाड़ी शाहरुख को दिलाएगा ट्रॉफी

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

931996 robin uthappa

Robin Uthappa ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीम से खेला है। अभी तक Robin Uthappa आईपीएल में 193 मैच में 4722 रन बना चुके हैं।

रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

रिद्धिमान साहा

Wriddhiman Saha ने आईपीएल में कोलकाता नाइट, चेन्नई सुपरकिंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ खेला है। Wriddhiman Saha ने अभी तक 133 मैच में 2110 रन बनाए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: ‘बुमराह की गेंदबाज़ी से नफरत है’ बुमराह पर Jofra Archer का ट्वीट हुआ वायरल