IPL

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन: आईपीएल के 15वे संस्करण में मेगा ऑक्शन के चलते सभी टीमों को चार खिलाड़ियों अलावा सभी को ऑक्शन में उतरना पड़ेगा। इसके चलते आरसीबी ने मात्र दो खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने इस बात का दावा किया है।

ईएसपीएन ने किया दावा ये दो खिलाड़ी होंगे रिटेन

ईएसपीएन क्रिकइन्फो वेबसाइट ने ये दावा किया है कि आरसीबी की टीम सिर्फ विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को ही रिटेन करेगी। ये खुलासा किया है। विराट कोहली ने अब तक आरसीबी का उत्तरदायित्व संभाला है। हालांकि उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन विराट विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली

अगर वह ऑक्शन का हिस्सा होंगे तब वापस बोली लगाकर उन्हें नही जीता जा सकता है। इसलिए विराट और उनके साथ ग्लेन मैक्सवेल जिन्हे आरसीबी ने 14.25 करोड़ की रकम पर खरीदा था। मैक्सवेल ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया था। आईपीएल सीजन 2021 में टीम की तरफ से मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 513 रन बनाए थे। जिसका ईनाम उन्हे मिलेगा और आईपीएल 2022 में आरसीबी का हिस्सा ही बने रहेंगे।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं RCB के नये कप्तान, नंबर 2 का कप्तान बनने का दावा है सबसे मजबूत

ऑक्शन में मिलेगा आरसीबी का कप्तान

RCB RETAIN AND RELEASE LIST
RCB RETAIN AND RELEASE LIST

ईएसपीएन वेबसाइट की ओर के इस दावे पर आज शाम तक सही गलत की मोहर लग जायेगी। विराट के बाद आरसीबी का नया कप्तान कौन होगा? इसके लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी को ऑक्शन में खिलाड़ियों पर नजर रखनी पड़ेगी। टीम के कई ऐसे खिलाड़ी जिन्हे रिटेन किया जाएगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। उसमे युजवेंद्र चहल का नाम सबसे ऊपर है। इसलिए उम्मीद की जाएगी की आरसीबी की टीम चहल को भी रिटेन कर सकती है।

रिटेंशन का आखिरी दिन, आज ही आएगा फैसला

आईपीएल की अब तक की आठ फ्रेंचाइजी के लिए आज का दिन मंथन की दृष्टि से अंतिम दिन है। जब वो खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर फैसला ले सकती है। बीसीसीआई ने 30 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने का निर्देश किया है। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा।

ALSO READ: IPL 2022: RCB इन 3 खिलाड़ियों को करना चाहती है रिटेन, इस वजह से नहीं पूरा हो सकेगा ये सपना

Published on November 30, 2021 3:43 pm