श्रेयस अय्यर

IPL 2022 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। 30 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेन व रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जमा करनी है। इससे पहले कई टीमों के रिटेन प्लेयर्स के नाम सामने भी आ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे और पृथ्वी शॉ को रिटेन किया है। जबकि Shreyas Iyer, धवन, अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन का रास्ता दिखाया। अब अय्यर पर मुंबई इंडियंस की नजरें टिकी हुई हैं, फ्रेंचाइजी अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब है।

मुंबई इंडियंस Shreyas Iyer को चाहती है जोड़ना

अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स ने Shreyas Iyer को नीलामी में उतारने का फैसला किया है। अब चूंकि किसी भी टीम के पास RTM की सुविधा नहीं होगी, तो इसलिए दिल्ली का उन्हें दोबारा हासिल कर पाना मुश्किल नहीं नामुमकिन दिख रहा है। लेकिन इस बीच 5 बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अय्यर को खरीदकर अपने साथ जोड़ना चाहती है।

अय्यर 2015 से दिल्ली के साथ थे और उन्होंने बतौर बल्लेबाज ही नहीं बल्कि कप्तानी का भी आईपीएल में जलवा दिखाया है। वो अय्यर ही थे, जिनकी कप्तानी में पहली बार DC ने 2020 में पहला फाइनल खेला। अब टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी Shreyas Iyer को अपने साथ जोड़ने को लेकर बेताब है और किसी भी हाल में इस खिलाड़ी को खरीदना चाहती है।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस कप्तान के अलावा बस इन 2 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

मुंबई का टूट सकता है अय्यर को खरीदने का सपना

मुंबई इंडियन

अब यदि Shreyas Iyer मैगा ऑक्शन में उतरते हैं, तो यकीनन मुंबई की टीम उन्हें बड़ी बोली पर भी खरीदने को देखेगी। लेकिन यदि वह ऑक्शन से पहले ही बुक हो गए तो? असल में इस सीजन 2 नई फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में शामिल हो रही हैं। जिन्हें ये छूट दी गई है कि वह ऑक्शन से पहले 3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

ऐसे में लखनऊ व अहमदाबाद आधारित टीमों की नजर अय्यर को ऑक्शन से पहले ही अपने साथ जोड़ने पर हो सकती है। ना केवल अय्यर बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि उनकी कप्तानी का जलवा सभी देख चुके हैं। यदि वह नई टीमों के साथ ऑक्शन से पहले ही जुड़ जाते हैं, तो मुंबई का उन्हें खरीदने का सपना-सपना ही रह जाएगा। हालांकि अब अय्यर किसके साथ जुड़ेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ALSO READ: IPL 2022: चेन्नई, मुंबई और दिल्ली ने सिर्फ इन 4-4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, देखें किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर

Published on November 30, 2021 4:03 pm