Placeholder canvas

IPL 2022: “धोनी नहीं होंगे पुरे सीजन आईपीएल का हिस्सा, ये विदेशी खिलाड़ी होगा CSK का नया कप्तान”

आईपीएल 2022 : चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम लेते ही सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। लेकिन क्या उनके बिना सीएसके टीम की कल्पना की जा सकती है? धोनी और सीएसके आईपीएल सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले खिलाड़ियों में से एक टीम और खिलाड़ी है। लेकिन क्रिकेट के एक दिग्गज ने कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस निराश है। आइए जानते है क्या कहा किस दिग्गज खिलाड़ी ने

साइमन डोल के अनुसार डुप्लेसी होंगे कप्तान

साइमन डोल

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी 52 साल के साइमन डोल ने स्पोर्ट्स चैनल के कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनके अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स अपना एक मैच घरेलू मैदान चेपाक में खेलेगी। जिसके बाद के सभी मैच बाहर खेलने हैं। धोनी अपना एक मैच घरेलू मैदान पर खेलने, उनके बाद सीएसके कप्तानी फाफ डुप्लेसी के हाथ में दे दी जाएगी। साइमन डोल ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि धोनी 2022 के पूरे सीजन कप्तानी नही करेंगे। जिसके बाद फाफ कप्तानी का विकल्प बचते हैं।

इरफान पठान ने लिया ऋतुराज का नाम

ऋतुराज इरफ़ान पठान

कार्यक्रम में भारत के पूर्व बेहतरीन गेंदबाज इरफान पठान भी मौजूद थे, उन्होंने इसके लिए सीएसके के सलामी बल्लेबाज और उभरते भारतीय खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ का नाम लिया। इरफान ने धोनी की कप्तानी और कैरियर को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि आगे समय ऋतुराज को वो सीएसके के कप्तान के रूप में देखते हैं।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में बिछड़ गए 2 जिगरी यार, धोनी ने नहीं दिया साथ, अब मैदान में चुकानी होगी कीमत

धोनी ने हाल में दिया है ये बयान

धोनी

चेन्नई की जीत के जश्न के लिए द चैंपियंस शो का आयोजन किया गया था। जिसमे चेन्नई टीम के प्रबंधक, बीसीसीआई सचिव,एमएस धोनी और प्रशासक मौजूद थे। उस कार्यक्रम में धोनी ने कहा था कि जैसे की भारतीय जर्सी में उन्होंने अपना अंतिम मैच अपने होम ग्राउंड रांची में खेला था। उसी तरह आईपीएल में अपने कैरियर का समापन वाला मैच वो चेन्नई के होम ग्राउंड चेपाक पर ही खेलेंगे।

सीएसके इन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

सीएसके टीम में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नही की है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतुराज गायकवाड़, फाफ, धोनी और सैम करेन को रिटेन किया के सकता है।

ALSO READ: वीरेंद्र सहवाग का खुलासा राहुल द्रविड़ की एक डांट ने बना दिया धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर