IPL 2022 RETAIN LIST
IPL 2022 RETAIN LIST

आईपीएल 2022 की शुरुआत में अभी वक्त है, लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए फैसले लेने का समय आ चुका है। आईपीएल 2022 से मेगा ऑक्शन के चलते ज्यादातर खिलाड़ी नई टीमों में नजर आयेंगे। कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने तीन खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सब को ऑक्शन में उतरेगा। जिसके चलते टीमों में मंथन शुरू हो चुका है। इन टीमों के लिए लगभग साफ है कि ये किन खिलाड़ियों को अपनी जर्सी खिलाएंगे और किन्हें ऑक्शन में उतारेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से चिन्ना थाला होंगे रिलीज

MS DHONI AND SURESH RAINA
MS DHONI AND SURESH RAINA

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने प्रदर्शन के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों बैक करने वाली टीम के लिए भी जानी जाती हैं। इसलिए चेन्नई के लिए काफी दिक्कत के काम होगा, लेकिन फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा को रिटेन कर सकती है।

टीम के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी जैसे सुरेश रैना, अंबाती रायडू, इमरान ताहिर, ब्रावो और डुप्लेसी को ऑक्शन में खरीदना चाहेंगी, लेकिन सीएसके को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के चलते इन्हे ऑक्शन में उतरना पड़ेगा।

मुंबई की टीम इन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

MUMBAI INDIANS PLAYOFF

आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब हासिल करने वाली मुंबई इंडियन की टीम अपने मैच विनर्स को ऑक्शन में उतारने के लिए बाध्य है। मुंबई की टीम अपने तीन खिलाड़ियों को छोड़कर सभी को ऑक्शन में रिलीज करेगी।

ALSO READ: IPL 2022: विराट कोहली ने जिस खिलाड़ी को किया था नजरअंदाज उस पर आईपीएल नीलामी में लग सकती है 10 करोड़ की बोली!

रोहित शर्मा के साथ बुमराह, पोलार्ड और ईशान का नाम सामने रिटेन लिस्ट में रखा जा सकता है। उसी के साथ मुंबई के मैच विनर्स को ऑक्शन में उतरना होगा। लेकिन क्या मुंबई की टीम हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को ऑक्शन उतरेगी? ये बड़ा सवाल है। सचिन तेंदुलकर मुंबई के कोच हैं।

दिल्ली से दूर होंगे दिल्ली के ये दिलेर

Delhi Capitals 1

दिल्ली की टीम अपने खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरने का फैसला ले चुकी है। उसमे सबसे बड़ा नाम है श्रेयस अय्यर का। श्रेयस के साथ साथ अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, शिखर धवन जैसे दिग्गजो को ऑक्शन में उतारेगी।

दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और एनरिच नोर्तजे को रिटेन कर सकती है। दिल्ली की टीम पिछले दो सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता पिछले आईपीएल 2022 में सेमीफाइनल और उससे पहले फाइनल तक का सफर तय किया था।

ALSO READ: टिम पेन ने भेजा था अश्लील मैसेज अब डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने तोड़ी चुप्पी, कहा घबराहट होती है

Published on November 28, 2021 11:43 am