Mumbai Indians

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन: 30 नवंबर यानी आज शाम तक सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। आईपीएल फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के अलावा इस खिलाड़ी को रिटेन जरूर करेगी।

रोहित और बुमराह आगे भी निभायेंगे मुंबई का साथ

रोहित बुमराह

मुंबई को इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर मुंबई की फ्रेंचाइजी भरोसा दिखाएगी। रोहित को आगे भी मुंबई इंडियंस की तरफ से ही कप्तानी करते देखा जाएगा। साथ ही भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह को कोई भी टीम अपनी तरफ से नही हटाना चाहेगी। बुमराह के बॉलिंग रिकॉर्ड के चलते ये तय है कि बुमराह भी टीम का ही हिस्सा रहेंगे। मुंबई की टीम के लिए ये दोनो रोहित और बुमराह सबसे अहम खिलाड़ी हैं। इसलिए मुंबई फ्रेंचाइजी की लिस्ट में ये दोनो नाम जरूर शामिल होंगे।

इन दो नामों पर हो सकती है सबसे ज्यादा चर्चा

सूर्य कुमार यादव

आईपीएल मेगा ऑक्शन के नियम के अनुसार मुंबई की टीम अगर एक और खिलाड़ी को रिटेन करना चाहेगी। तब पोलार्ड और ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को रिटेन करेगी। चार खिलाड़ियों रोहित और बुमराह को रिटेन करना तय है। अगर मुंबई की टीम दो और खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहेगी, तब मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार और विकेटकीपर विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन में से एक और रिटेन करेगी। साथ मुंबई की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े पोलार्ड को भी रिटेन करने के बारे सोच सकती है।

ALSO READ: हार्दिक पांड्या का करियर संकट में, दक्षिण अफ्रीका दौरे से रखा जायेगा बाहर

पांड्या ब्रदर्स का बाहर होना लगभग तय

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस की टीम में खेलने वाले दोनो भाईयों हार्दिक और क्रुणाल को रिटेन नही किया जाएगा, ये लगभग तय है। हार्दिक की खराब फॉर्म और क्रुणाल के गिरते प्रदर्शन के कारण मुंबई की फ्रेंचाइजी दोनो भाईयो का पत्ता साफ कर सकती है।

आज जारी करेगी मुंबई अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी के लिए 30 नवंबर तक की तारीख तय की है, जिसमे सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। बचे हुए सभी खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

ALSO READ: मुंबई इंडियंस ने किया हार्दिक पंड्या को रिलीज करने के फैसला तो अब हार्दिक ने उठाया ऐसा कदम, जानकर ठनक जाएगा माथा!

Published on November 30, 2021 2:48 pm