RCB
RCB RETAIN AND RELEASE LIST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन के लिए कई फ्रेंचाइजी अपने कप्तान की खोज में है। उन्ही में एक नाम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB का भी। दरअसल IPL में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम को कप्तान की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने किसे चुना है? ये बात जाहिर नही की है। लेकिन आकाश चोपड़ा ने RCB के लिए अगले कप्तान के विषय में अपनी राय दे दी है। जानिए आकाश चोपड़ा के मुताबिक किसे बनाना चाहिए कप्तान..

RCB में रिटेन खिलाड़ियों में है ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल

RCB की टीम ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। जिसमे से ग्लेन मैक्सवेल को कप्तानी के लिए अलग विकल्प माना जा रहा है। लेकिन आकाश चोपड़ा में इस बात का पूरी तरह से गलत बताया हैं।

उन्होंने कहा है कि ग्लेन मैक्सवेल एक अस्थिर विकल्प है। ग्लेन मैक्सवेल पर तंज कसते उनके प्रदर्शन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, RCB को उनका प्रदर्शन मिला इस बात पर RCB को खुश होना चाहिए। अपने यूट्यूब चैनल पर विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा है कि,

” क्या RCB उनके विषय में सोच रही हैं। ग्लेन मैक्सवेल एक आकर्षण लेकिन एक अस्थिर विकल्प हैं। उनका पिछले साल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। असल में आरसीबी टीम को अपनी पीठ थपथपानी चाहिए कि उन्हें वो प्रदर्शन मिला है। लेकिन क्या मैक्सवेल उनके कप्तान हो सकते है? कठिन है लेकिन मैं होता तो उनके साथ नही जाता”।

जेसन होल्डर के नाम पर लगाई मुहर

jason-holder

आकाश चोपड़ा ने कहा आगे कहा कि RCB के कप्तान के तौर पर वो जेसन होल्डर को देख सकते है। वो किसी पर खुद को थोपते नही है। जो कि आरसीबी टीम के लिए अच्छा हो सकता है। वो प्लेइंग XI का हिस्सा रह कर टीम को चलाना जानते है। अगर ग्लेन मैक्सवेल को नही तो जेसन होल्डर को कप्तानी दे जा सकती है।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में है 1214 खिलाड़ी, लेकिन BCCI के इस नियम के वजह से नहीं बिक सकेंगे लगभग एक हजार खिलाड़ी

श्रेयस को चुनकर नकारा

श्रेयस अय्यर

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “श्रेयस अय्यर काप्तनी के लिए एक सही विकल्प है। RCB की टीम श्रेयस अय्यर को भी कप्तानी के लिए चुन सकती है। पिछले दो सालो में दिल्ली की टीम के साथ ही श्रेयस अय्यर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लेकिन वो मेरी पहली पसंद नही है। वो नंबर 4 तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी है। ऐसे में विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों के बाद उन्हें आगे आना होगा, जोकि टीम के अच्छा नही होगा”। इसलिए श्रेयस अय्यर आकाश चोपड़ा की पहली पसंद नही.

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल नीलामी में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा पैसे लुटा सकती है शाहरुख खान की KKR

Published on January 26, 2022 11:33 am