Placeholder canvas

IPL 2022: आखिरकार इंतेजार हुआ ख़त्म, RCB को मिला अपना नया कप्तान, CSK को दिला चुका है खिताब

IPL 2022 मेगा ऑक्शन का समापन हो चुका है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में 204 खिलाड़ी बिके। वहीं, करीब 551 करोड़ रुपये खर्च हुए। IPL फ्रेंचाइजियां कई खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई दी। आपको बता दें कि IPL 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदने में सफलता हासिल की है। 

मिल गया RCB को कप्तान

faf du plessis

विराट कोहली ने RCB की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में RCB को अपना नया कप्तान चाहिए था जो कि उन्हें मेगा ऑक्शन में पा लिया है। हम बात कर रहे हैं फाफ डुप्लेसिस की। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस पर इस साल सात करोड़ की बोली लगी है। वह विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। डुप्लेसिस ने पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच में 633 रन बनाए थे।

डुप्लेसिस आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वो अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग से भी मैच में फर्क डाल सकते हैं। स्पिन खेलने में भी उन्हें महारत हासिल है और टीम की जरूरत के हिसाब से वह टिककर भी खेल सकते हैं और बाद में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। प्लेसिस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। RCB ने उन्हे उनकी बेस प्राइस से तीन गुना ज्यादा रकम में खरीदा।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में नहीं बिके S. Sreesanth, फिर भी खेलेंगे श्रीसंत अब इस टीम ने दिया मौका

शानदार है रिकॉर्ड

faf du plessis

फाफ डुप्लेसिस 2012 से IPL खेल रहे हैं। हालांकि, वो 2013 में नहीं खेले थे, लेकिन उन्होंने 100 IPL मैचों में 34.94 के औसत से 2935 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.08 का रहा है। IPL में उनका सबसे बड़ा स्कोर 96 रन है। वह 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। IPL में पिछले तीन सीजन से प्लेसिस तीन सौ से ज्यादा रन बना रहे हैं।

आपको बता दें कि RCB ने हर्षल पटेल और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दोनों को 10.75 करोड़ रूपए में और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को 7.75 करोड़ रूपये में खरीदा है। वहीं टीम ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को पहले ही रिटेन कर लिया था।

ALSO READ:IPL 2022: PUNJAB KINGS टीम को मिला कप्तान, ये खिलाड़ी पहली बार दिला सकता है प्रीति जिंटा को ट्रॉफी !