Placeholder canvas

IPL 2022: REPORTS: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को कर रही रिटेन, बाकी को रिलीज करने का फैसला

by POONAM NISHAD
RCB

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2022 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। विराट कोहली की टीम के इस फैसले से कई दिग्गज हैरानी में हैं। खबरों की माने तो विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 में अपने सभी खिलाड़ियों को टीम से रिलीज करने के मूड में है।

आइये जानते हैं कौन से हैं वो 2 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रिटेन करने वाली है……

विराट कोहली

विराट कोहली

विराट कोहली ने पिछले सत्र में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी। साथ ही ऐलान भी कर दिया था कि अब वो आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचो में भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी नही करेंगे, लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेचाइजी विराट को ऑक्शन में नही भेजेगी, विराट के ऑक्शन में आने पर उन्हें वापस बोली जीतना लगभग असम्भव होगा।

एबी डिविलियर्स के संन्यास के ऐलान के बाद विराट कोहली का टीम में बने रहना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि विराट कोहली एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जोकि आने वाले कप्तान की बहुत सहायता कर सकते हैं।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस को छोड़ इस टीम के लिए खेलते नजर आयेंगे हार्दिक पंड्या!

ग्लेन मैक्सवेल

glenn-maxwell

glenn-maxwell

हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवेल ने पिछले आईपीएल अच्छा प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल के ऑक्शन में आने पर हमेशा ऊंची बिडिंग में ही उन्हें टीम में शामिल किया गया है, जिसके बाद ये साफ है कि आरसीबी की टीम मैक्सवेल को ऑक्शन नही भेजना चाहेगी।

30 नवंबर तक जारी होगी लिस्ट

IPL 2022 2 NEW TEAMS

IPL 2022 2 NEW TEAMS

आरसीबी की टीम दो खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है, ताकि उसे बजट में ज्यादा पैसे मिल सके और वो अच्छे खिलाड़ियों को अच्छी बिडिंग में जीत सके। आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी 30 नवंबर तक लिस्ट जारी कर देंगी।

बता दें, सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के लिए हैं। अगर टीम अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तब उनके बजट से 42 करोड़ की राशि कट जायेगी।

अगर टीम खिलाड़ियों को रिटेन करती है तब 33 करोड़ और दो खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 24 करोड़ और एक खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 14 करोड़ की धनराशि कटेगी। फ्रेंचाइजी 3 भारतीय खिलाड़ी और दो विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती है, लेकिन इस दशा में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच के कार्ड नहीं होगा।

ALSO READ:IPL 2022: इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को चाहकर भी रिलीज नहीं करना चाहेगी मुंबई और बैंगलोर

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00