IPL 2022 चंद दिनों में शुरु होने वाला है लेकिन एक फ्रेंचाइजी है जिसकी दिक्कते खत्म नहीं हो रही हैं। IPL की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए और बाहर हो गए।
IPL के लिए नही दिया इस खिलाड़ी को एनओसी
अब उनकी जगह लखनऊ तस्कीन अहमद को लेना चाहती है लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) खिलाड़ी को एनओसी नहीं दे रहा। सोमवार को यह पता चला कि तस्कीन अहमद को IPL में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया जाएगा।
लखनऊ ने IPL 2022 के लिए तस्कीन को शामिल करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया था। बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने संवाददाताओं से कहा,
“चूंकि हमारे पास दक्षिण अफ्रीका दौरा और भारत के खिलाफ घरेलू जैसी दो महत्वपूर्ण सीरीज हैं, इसलिए हमें लगता है कि IPL में हिस्सा लेना उनके लिए सही नहीं होगा। हमने तस्कीन से बात की है और वह स्थिति को समझते हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सूचित किया कि वह आईपीएल नहीं खेल रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वह स्वदेश लौट आएंगे।”
शुरुआती मैच नही खेल पाएंगे काफी खिलाड़ी
इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड को केएल राहुल की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स ने 7.5 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था। लेकिन उनकी चोट गंभीर होने और आगे इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट ने किसी भी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं समझा।
लखनऊ की टीम के अन्य चार विदेशी खिलाड़ी भी शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। जेसन होल्डर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं। क्विंटन डी कॉक बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका की एकदिवसीय टीम का हिस्सा हैं। मार्कस स्टॉयनिस को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी खिलाड़ियों को IPL के लिए 6 अप्रैल की एनओसी दी है।
ALSO READ:IPL 2022: विराट कोहली या रोहित शर्मा को नहीं, इस खिलाड़ी को संगकारा ने बताया सबसे विनाशकरी प्लेयर