भारतीय टीम के खिलाड़ी और बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 2022 के IPL में कप्तान के रूप में नजर आयेंगे। हार्दिक भारतीय टीम से ड्रॉप चल रहे हैं लेकिन IPL के जरिए वो भारतीय टीम में भी वापसी करेंगे। अहमदाबाद टीम के कप्तान चुने जाने से पहले ऑक्शन के लिए IPL की ज्यादातर फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगा सकती थी। लेकिन क्या आप हार्दिक पांड्या की कहानी जानते हैं, जो 2014 के आईपीएल में अनसोल्ड रह गए थे।
मैगी ब्रदर्स के नाम से जाने जाते थे
हार्दिक पांड्या और उनके क्रिकेटर भाई कृणाल पांड्या अपने करियर के शुरुआती ट्रेनिंग के दिनों में ज्यादा फाइनेंशियल सपोर्ट ना होने के कारण वर्कआउट से पहले मैगी खाकर गुजारा करते थे। ऐसा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया। जिसके बाद दोनो भाईयो को मैगी ब्रदर्स के नाम से जाना जाने लगा। हार्दिक पांड्या मुंबई की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते रहे, 2014 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
मुंबई के साथ की IPL की शुरुआत
हार्दिक पांड्या को मुंबई की टीम 2015 में 10 लाख के बेस प्राइज के साथ ने साथ जोड़ा। जिसके बाद 2015 में वो मुंबई की टीम से आईपीएल खिताब तक पहुंचे। मुंबई की टीम का ये दूसरा आईपीएल खिताब था। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने का अनुभव कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनने के लिए जी जान लगा दिया।
2018 में IPL में रिटेन करने के लिए दिए 11 करोड़
आईपीएल के 2018 के ऑक्शन में मुंबई इंडियन ने 3 साल पहले 10 लाख में खरीदे खिलाड़ी को उनके प्रदर्शन के चलते 11 करोड़ की राशि का भुगतान किया। जिसके बाद उनके प्रदर्शन ने गिरावट के चलते 2021 के बाद 2022 के सीजन के लिए ऑक्शन में भेज दिया।
अहमदाबाद के कप्तान बने हार्दिक
हार्दिक पांड्या भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। वहीं घरेलू क्रिकेट से लेकर लीग में उन्होंने कहीं भी कप्तानी नही की है। लेकिन अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने इन पर भरोसा जताया है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने डेविड वार्नर और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है।
भारतीय टीम में बेहतरीन ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या के अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें 26 जनवरी 2016 में टी20 में सबसे पहले डेब्यू किया। जिसके बाद वो तीनो फॉर्मेट में खेलते दिखाई दिए। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के बेहतरीन ऑल राउंडर हैं। लेकिन इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की बात कही है। हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ और कमेंट को लेकर विवाद में रहे हैं। लेकिन इस 28 साल के के खिलाड़ी में 7 सालों में अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।