cricketers

क्रिकेट की दुनिया में कई दफा मैदान पर खिलाड़ियों को चोट लगती है और यह आम बात है। अक्सर मैच के दौरान चोट लगने के कारण खिलाड़ियों को मैदान छोड़कर भी जाना पड़ जाता है। सिर्फ यही नही, चोटिल होने से कई बार खिलाड़ियों को लंबे समय तक मैदान से दूर भी रहना पड़ता है। लेकिन आज कुछ ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने मैदान पर चोट लगने के कारण अपनी जान तक गंवा दी थी। यह ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें याद कर आज भी फैंस की आंखें नम हो जाती है।

Phillip Hughes

phillip

आस्ट्रेलिया के प्रभावशाली बल्लेबाज फिलिप ह्यूज एक बाउंसर के शिकार हुए थे। शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान खेले जा रहे मैच में सीन एबाट की बाउंसर गेंद सीधे जाकर उनके सिर पर लगी, जिसके बाद वह मैदान पर ही बेहोश हो कर गिर गए। इसके बाद उन्हें तुंरत ही उनको अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वह बच नई पाए और 25 नवंबर 2014 को उनका देहांत हो गया। 

Richard Beaumont

richard beaumont

रिचर्ड ब्यूमोंट इंग्लैंड के क्रिकेटर थे। काउंटी चैंपियनशिप के दौरान अपने क्लब से खेलते हुए 33 साल के इस क्रिकेटर को दिल का दौरा पड़ा था, और वह मैदान पर गिर गए। जिसके बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद तुरंत उनको पास के ही अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नही बच सकी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उस मैच में ही उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

Raman Lamba

Lamba

रमन लांबा जो कि भारत के लिए 4 टेस्ट और 32 वनडे मैच में खेल चुके थे, उन्हे ढाका में एक क्लब मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए सिर पर चोट लगी थी। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाय़ा गया। वह अस्पताल में करीब 3 दिन तक कोमा में थे, लेकिन वह जिंदगी के लिए ज्यादा लंबी लड़ाई नही कर पाए। रमन लांबा जो कि 38 वर्ष के थे, उन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए थे। 

Abdul Aziz

abdul

पाकिस्तान में जन्म लेने वाले अब्दुल अजीज की मृत्यु सीने पर गेंद लग जाने के कारण हुई थी। अब्दुल अजीज 1959 में कराची में एक घरेलू मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे। 18 साल के अजीज के सीने पर तेज गति से गेंद लगी, जिसके बाद वह उसी समय मैदान पर गिर गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

ALSO READ:IPL 2022: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, आईपीएल नीलामी में रह सकते हैं अन्सोल्ड

Zulfiqar Bhatti

zulfiqar bhatti

जुल्फिकार भट्टी पाकिस्तान के क्रिकेटर थे। उनकी मौत पाकिस्तान में क्लब क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी, जब एक गेंद उनके सीने पर आ लगी थी। चोट लगने के बाद वह मैदान पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। वह केवल 22 साल के थे और उनकी मौत से पाकिस्तान में काफी मायूसी छा गई थी। 

ALSO READ: IPL 2022: लखनऊ से खेलना चाहते हैं Shardul Thakur? केएल राहुल से पूछा मेरे लिए कितना प्राइस, मिला ये जवाब

Published on January 27, 2022 10:39 am