Placeholder canvas

IPL 2022, MI vs DC: टिम डेविड ने रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने को नजरअंदाज कर इस भारतीय खिलाड़ी को दिया अपनी मैच जिताऊ पारी का श्रेय

टिम डेविड ने रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने को नजरअंदाज कर इस भारतीय खिलाड़ी को दिया अपनी मैच जिताऊ पारी का श्रेय

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 69वां लीग मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं। जवाब में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 5 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से मैच जीत लिया है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत दिलाने में टिम डेविड का काफी बड़ा हाथ था। उन्होंने विकेट गिर जाने के बाद बल्ले से लगी अच्छा पारी खेली, जिसको उस समय टीम को जरूरत थी। टिम डेविड ने 11 गेंदों में 309 के स्ट्राइक रेट से 34 रन की पारी खेल दी। जिसमें खिलाड़ी ने चौके से ज्यादा छक्के लगाया हैं। एक 34 रन की पारी में 2 चौके और 4 छक्के शमिल हैं।

ईशान किशन ने बताया पिच सपाट है

ishan kishan

टिम डेविड ने अपनी पारी का क्रेडिट ईशान किशन को देते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि पिच सपाट हैं। जिसके बाद खिलाड़ी ने अपनी रणनीति बनाई। टिम डेविड ने कहा

“एक जीत के साथ समाप्त करना अच्छा है, हम दूसरी रात करीब आ गए, इसे समाप्त करने के लिए अच्छा है। ईशान (किशन) ने मुझे बताया कि विकेट सपाट हो रहा था, यह धीमी गेंदों के साथ थोड़ा सा पकड़ रहा था, लेकिन मुझे बस अपना आकार पकड़ना था और अपने खेल को वापस रखना था, इसे सरल रखना था। मैं कुछ छक्कों के साथ भाग्यशाली रहा, यह सब दोहराव और आपके आकार को धारण करने के बारे में है”।

ये सत्र अच्छा नहीं रहा : टिम डेविड

TIM DAVID

टिम डेविड ने आगे कहा कि

“सीज़न की शुरुआत में मैं गेंद पर थोड़ा पीछे झुक रहा था, इसलिए मैंने परिणाम से खुश होकर अपने आकार पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है। यह एक कठिन सत्र रहा है लेकिन हमारे पिछले छह मैचों में हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है। हमने छह में से चार गेम जीते हैं जो वास्तव में हमारे समूह के लिए आशाजनक है”।

ALSO READ: IPL 2022, DC vs MI, STATS: मैच में बने 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार के बाद भी ऋषभ पंत ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

फाफ डु प्लेसिस ने किया मैसेज

TIM DAVID

मुंबई इंडियंस की जीत का असली फायदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हुआ है। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद टीम प्ले ऑफ में पहुंच गई हैं। जिसके बाद टिम डेविड ने बताया कि आज सुबह उनके पास फाफ डु प्लेसिस का एक मैसेज आया। उन्होंने कहा

“मुझे आज सुबह फाफ से एक संदेश मिला- यह उनकी, मैक्सी और विराट की एक एमआई किट में तस्वीर थी, हो सकता है कि मुझे बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने को मिले। (समीक्षा नहीं ली गई) मैंने एक शोर सुना, लेकिन मुझे यकीन नहीं था, लेकिन जब उन्होंने समीक्षा नहीं की, तो मैंने सोचा कि चलो आगे बढ़ते हैं, यही खेल है”।

ALSO READ: IPL 2022, MI vs DC: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद आगबबूला हुए ऋषभ पंत, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

IPL 2022, MI vs DC: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद आगबबूला हुए ऋषभ पंत, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

प्लेऑफ से बाहर होने के बाद आगबबूला हुए ऋषभ पंत, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 69वां लीग मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 5 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से मैच जीत लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में दो बड़ी चूक की। जिसे लेकर उन्हें लोगो के आलोचनाओं का शिकार भी बनाया गया। ऋषभ पंत ने 33 गेंदों और 39 रन की पारी खेली। जिसके बाद मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने अगले साल अच्छी वापसी की बात कही।

ये जीत के बारे में नही है हम अच्छी योजना बना सकते थे

जीत से भी खुश नहीं हैं ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी की खल रही कमी, बताया क्यों नहीं कराया कुलदीप का पूरा ओवर

मुंबई इंडियंस के साथ हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए। उन्होंने मैच की समीक्षा के बारे में बातचीत की। साथ ही टूर्नामेंट में कैसे उन्होंने मैच हारे इस बारे में भी बातचीत की है। ऋषभ पंत ने कहा कि

“अधिकांश खेल के लिए हम शीर्ष पर थे। जब हम शीर्ष पर होते हैं तो कई मौकों पर हम खेल को अपनी पकड़ से खिसकने देते हैं। हम पूरे सीजन में यही कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह मैच जीतने के लिए पर्याप्त नहीं है। यह दबाव के बारे में नहीं है। हम बेहतर क्रियान्वयन और योजना बना सकते थे”।

अगले साल हम मजबूत वापसी करेंगे

rishabh pant

आईपीएल 2022 में प्ले ऑफ में न पहुंचने एक बाद कप्तान ऋषभ पंत ने अगले साल टीम को मजबूत वापसी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हम गलतियों से सीखेंगे और अगले साल मजबूत वापसी करेंगे। साथ ही आज के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने 5 से 7 रन कम बनाए है।

“गलतियों से सीखें और अगले साल मजबूत होकर वापसी करें। हम 5-7 रन कम थे लेकिन हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अंत में ओस आ गई और हम अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर सके। यह कठिन है लेकिन हमें इसे अपनी ठुड्डी पर ले जाना होगा और इससे सीखना होगा”।

ALSO READ: IPL 2022, DC vs MI, STATS: मैच में बने 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार के बाद भी ऋषभ पंत ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

कैच ड्रॉप होने पर दी सफाई

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत से टिम डेविड का कैच ड्रॉप हो गया था। जिसके बाद उनकी पारी ने मैच बदल दिया था। जिसके बाद मैच हारने का बहुत बड़ा कारण टिम डेविड का कैच ड्रॉप होना भी था। जिसके विषय में सफाई देते हुए ऋषभ पंत ने कहा

“मुझे लगा कि कुछ तो है । घेरे में खड़े सभी लोग आश्वस्त नहीं थे और अंत में मैं ऊपर नहीं गया। हम (पोंटिंग के साथ) चर्चा कर रहे थे कि हम गेंदबाजों को इसे सरल रखने के लिए कहेंगे। बस वही करते रहो जो हमारे लिए काम कर रहा है और विश्वास करते रहो”।

ALSO READ: जब शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कार में बना रहे थे संबंध, पूरी कार हिलने लगी थी फिर….

IPL 2022, DC vs MI, STATS: मैच में बने 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार के बाद भी ऋषभ पंत ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मैच में बने 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार के बाद भी ऋषभ पंत ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

आज आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. आज का ये मैच काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि अगर आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स जीतती तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाती और अगर आज दिल्ली कैपिटल्स हारती तो प्लेऑफ का टिकट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिलता.

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ऋषभ पंत ने आज बेहद ही खराब बल्लेबाजी का परिचय दिया. लंबे समय बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ ने आज 24 रनों की पारी खेली, तो वहीं कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से 39 और रोवमैन पॉवेल के बल्ले से 43 रन निकले जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज मुंबई इंडियंस के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा.

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच, रिकॉर्ड की लगी झड़ी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शुरुआत तो बेहद ही शानदार तरीके से किया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. एक छोर से ईशान किशन ने रन बनाना जारी रखा, किशन के आउट होने के बाद टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस को जीत के नजदीक पहुंचाया और रोहित शर्मा की टीम ने ये मैच 5 विकेट से जीतकर विराट कोहली की टीम को प्लेऑफ का टिकट पकड़ा दिया.

ALSO READ: IPL 2022, DC vs MI Match Report:14.5वें ओवर में ऋषभ पंत की ये गलती बनी दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ से बाहर होने की वजह, छीन सकती है अब कप्तानी!

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गये इस मैच में आज कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे गये. आइये नजर डालते हैं आज के मैच में बने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर:

1. दस ओवर के बाद 55/4 इस सीजन में डीसी का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले दिल्ली का सबसे कम स्कोर डीवाई पाटिल में 73/2 बनाम एलएसजी के खिलाफ था.

2. 37/3 डीसी का इस सीजन का सबसे कम पावरप्ले (MI vs DC Stats Review) स्कोर है.

3. पंत बनाम बुमराह

42 गेंद

47 रन

6 बार आउट

औसत 7.83

DC vs PBKS STATS: मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी तो ऋषभ पंत ने कटवाई नाक

4. दिल्ली की शुरुआत 2020 से MI के खिलाफ है:

4, 1, 0, 0, 11, 14, 30 और 21 (आज)

5. इस सीजन ब्रेबोर्न में बुमराह बनाम डीसी:

0/43 (3.2 ओवर) वानखेड़े : 3/25 (4 ओवर) 

6. ईशान बनाम नॉर्टजे

15 गेंदें

36 रन

0 बार आउट

स्ट्राइक रेट 240

7. इस आईपीएल में पावर प्ले में सबसे कम टोटल

14/3 एसआरएच बनाम आरआर पुणे

25/3 केकेआर बनाम एलएसजी पुणे

27/4 सीएसके बनाम पीके ब्रेबोर्न

27/1 एमआई बनाम डीसी वानखेड़े *

रोहित शर्मा

8. 14 पारियों में 19.14 के औसत से 268 रन – रोहित शर्मा के लिए आईपीएल सीजन में सबसे कम रन और औसत

9.बाएं हाथ के स्पिनर के लिए आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट:

21 पी ओझा (2010)

21 कुलदीप यादव (2022)*

19 आर जडेजा (2014)

18 पी ओझा (2009)

ALSO READ:IPL 2022, MI vs DC: “धोनी की नकल करने से कोई धोनी नहीं बन सकता” खराब कप्तानी के बाद जमकर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

IPL 2022, DC vs MI Match Report:14.5वें ओवर में ऋषभ पंत की ये गलती बनी दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ से बाहर होने की वजह, छीन सकती है अब कप्तानी!

ऋषभ पंत

Delhi Capitals VS Mumbai Indians, Match 69: Match Report : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 68वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच खेला गया। ये मैच मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला गया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। बदले में मुंबई इंडियंस की टीम 160 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी और 5 गेंद पहले ही 5 विकेट से मैच जीत लिया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स प्ले ऑफ से बाहर हो गई।

कप्तान ऋषभ पंत की गलती से प्लेऑफ से बाहर हुई दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals compressed

दिल्ली कैपिटल्स टीम को तरफ से कई कैच छूटे हैं। लेकिन कप्तान ऋषभ पंत से दो बड़ी गलतियां हुई। जोकि टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ी। पहले कप्तान ऋषभ पंत के हाथ से आसान दिख रहा ब्रेवीस (बेबी एबी) का कैच छूट गया। वहीं दूसरी गलती 14.5 ओवर में कैप्टन ऋषभ पंत ने रिव्यू ना लेकर की।

टिम डेविड मैदान पर आए, जैसे ही उन्होंने पहली गेंद खेली, शार्दुल ठाकुर की वो गेंद ऋषभ पंत के दस्ताने में गई। लेकिन अपील के बाद भी अंपायर ने आउट नही दिया। जिसके बाद खिलाड़ियों ने कैप्टन से रिव्यू लेने के लिए कहा जिसे ऋषभ पंत न इनकार कर दिया, जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखा गया कि बल्ले पर गेंद लगी थीं। अगर ऋषभ पंत रिव्यू लेते तब खिलाड़ी टिम डेविड आउट हो कर वापस लौट जाते। वहीं 20वें ओवर को पहली ही गेंद जब 5 रन की तरकार थी, खलील अहमद ने नो बॉल दी। जिसके बाद की फ्री हिट पर मुंबई इंडियंस ने चौका लगाकर मैच जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने करो या मरो वाले मैच में बनाए 159 रन

DELHI CAPITALS

दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी लीग मैच जोकि प्ले ऑफ का टिकट लेकर आया था। उसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई पावरप्ले के दौरान ही टीम ने तीन विकेट खो दिए। जिसके बाद आर पॉवेल ने 43 और कप्तान ऋषभ पंत ने 39 रन की पारी खेली बेहतरीन पारी के बाद टीम के स्कोर को 159 तक पहुंचाया। इस मैच में पृथ्वी शाह ( 24), डेविड वार्नर ( 5), मिचल मार्श ( 0), ऋषभ पंत ( 39), सरफराज खान ( 10), आर पॉवेल ( 43) और शार्दूल ठाकुर ( 4) रन बनाए। अक्षर पटेल ( 19) और कुलदीप यादव ( 1) रन पर नॉट आउट लौटे।

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर्स में 25 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। रमनदीप सिंह ने दो ओवर्स में 29 रन देकर दो विकेट निकाले। वहीं डेनियल सैम ने चार ओवर्स में 30 रन देकर एक विकेट और मयंक मारकंडे ने चार ओवर्स में 26 रन देकर एक विकेट लिया।

ALSO READ: T20 World Cup 2022 में इस धाकड़ भारतीय खिलाड़ी की जगह पक्की! IPL 2022 में गेंद और बल्ले दोनों से मचा रहा गदर

मुंबई की जीत से RCB पहुंची प्ले ऑफ में

mumbai indians ipl 2022 164957364516x9 1

मुंबई इंडियंस 160 रन का लक्ष्य लेकर मैच खेलने उतरी और 5 विकेट से पांच गेंद पहले मैच जीत लिया। जिसमें ईशान किशन (48), कप्तान रोहित शर्मा (2), डिवाल्ड ब्रेविस (37), टिम डेविड (34) और तिलक वर्मा (21) रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं रमनदीप सिंह (13 रन ) और डेनियल सैम (0) नाबाद लौटे।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव ने चार ओवर्स में 33 रन देकर एक विकेट लिया। एनरिक नॉर्खिय ने चार ओवर्स में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने तीन ओवर् में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉप 4 में बनी हुई है और दिल्ली प्ले ऑफ से बाहर हो गई है।

ALSO READ: IPL 2022, MI vs DC: “धोनी की नकल करने से कोई धोनी नहीं बन सकता” खराब कप्तानी के बाद जमकर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

IPL 2022, MI vs DC: “धोनी की नकल करने से कोई धोनी नहीं बन सकता” खराब कप्तानी के बाद जमकर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

"धोनी की नकल करने से कोई धोनी नहीं बन सकता" खराब कप्तानी के बाद जमकर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

आईपीएल 2022 में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से था. टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी  दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत मुंबई इंडियंस के सामने बेहद खराब रहा. दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट जल्दी ही गंवा दिया. इसके बाद रोवमैन पॉवेल की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 20वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया.

खराब कप्तानी के बाद ट्रोल हुए कप्तान ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

आज के मैच में ऋषभ पंत ने बेहद ही खराब कप्तानी की, गेंदबाजी के दौरान जिस तरह की गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने किया वो काबिलेतारीफ था, लेकिन उन्होंने आज बेहद ही खराब कप्तानी की, इसके बाद ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की मांग उठी.

ALSO READ: Tim David ने चुनी अपनी ऑल टाइम फेवरेट टी20 टीम, रोहित शर्मा को किया टीम से बाहर, इस भारतीय को बनाया कप्तान

यहाँ देखें कैसे सोशल मीडिया पर लोगों ने ऋषभ पंत को दिल्ली की कप्तानी से हटाए जाने की मांग हुई:

https://twitter.com/FarziCricketer/status/1528070492254392320

https://twitter.com/Chandan_radoo/status/1528070642506944512

https://twitter.com/imsubm7/status/1528075338223599616

https://twitter.com/Rohit_RatedR/status/1528073752063270914

ALSO READ: IPL 2022, CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद गुस्सा हुए महेंद्र सिंह धोनी, इस खिलाड़ी पर फूटा हार का गुस्सा

IPL 2022, DC vs MI Toss Report: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव

Delhi Capitals VS Mumbai Indians Toss Report : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में 69वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के बीच शाम 7:30 से खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ( MI) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और दिल्ली कैपिटल्स ( DC) के कप्तान ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) टॉस के लिए मौजूद हुए।

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, जानिए कौन लेगा सूर्यकुमार यादव की जगह

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस मैदान पर पिछले मुकाबलों में दूसरी पारी में ओस काफी होती है। तो वहीं पिछले कुछ मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच अपने नाम किया है।

दिल्ली के लिए जरूरी है जीत

DC vs PBKS STATS: मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी तो ऋषभ पंत ने कटवाई नाक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग का अपना अंतिम मैच जीतना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर आज का मैच जीत जाती है, तब प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं अगर हार जाती है तब पांचवे स्थान पर अपने आईपीएल 2022 के सफर को खतम करेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए सम्मान का मैच

MI

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने इस साल काफी खराब प्रदर्शन किया है, जिसके बाद आईपीएल प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे नीचे मौजूद है। मुंबई इंडियंस आज का मैच जीतकर इस साल अपने सफर को खत्म करने की कोशिश करेगी।

ALSO READ: IPL 2022; CSK vs RR ORANGE CAP: पिछले 3 मैचों से फ्लॉप जॉस बटलर के ऑरेंज कैप को इस भारतीय बल्लेबाज से खतरा, अगले 2 मैचों में भारत का होगा दबदबा

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन ( Mumbai Indians Playing 11)

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, रमनदीप, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , बेबी एबी (ब्रेविस), डेनियल सैम, टीम डेविड, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन ( Delhi Capitals playing 11)

सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), रोवमेन पॉवेल, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्टे और खलील अहमद

ALSO READ: IPL 2022, CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद गुस्सा हुए महेंद्र सिंह धोनी, इस खिलाड़ी पर फूटा हार का गुस्सा

IPL 2022: रिकी पोंटिंग चलेंगे बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस को मात देने के लिए मुंबई के ही इस खिलाड़ी को देंगे मौका, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

रिकी पोंटिंग चलेंगे बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस को मात देने के लिए मुंबई के ही इस खिलाड़ी को देंगे मौका, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

आज आईपीएल सीजन 15 में दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाना वाला है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है। अगर दोनों ही टीमों के फॉर्म की बात करें तो दिल्ली कैपिटल ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात दी थी, वहीं मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथो हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली को हर हाल में चाहिए जीत

दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली कैपिटल की टीम इस समय 13 मैचों में 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें हर हाल में इस मैच को अपने नाम करना होगा। दिल्ली का नेट रन रेट आरसीबी से अच्छा है, इसी कारण दिल्ली जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

वहीं अगर हम मुंबई इंडियंस की बात करें तो वो इस साल प्लेऑफ के रेस से पहले ही आउट हो चुकी है और वो अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतकर इस सीजन को पॉजिटिव तरीके से खत्म करना चाहेगी।

पृथ्वी शॉ की हो सकती है वापसी 

prithvi shaw

दिल्ली कैपिटल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ मैचों में चोट के कारण नज़र नही आए थे जो कि आज टीम में वापसी कर सकते हैं। पृथ्वी शॉ के वापसी से दिल्ली कैपिटल की टीम पहले से ज़्यादा मजबूत हो जाएगी। पिछले कुछ मुकाबलों में हमने देखा है, दिल्ली अपना पहला विकेट 10 रन के अंदर ही गंवा देती है, इस चीज का समाधान हो जाएगा पृथ्वी शॉ के वापसी से और उम्मीद है बेहतर शुरुआत के साथ दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच में मुंबई इंडियंस को मात दे सकती है।

ALSO READ: शिमरॉन हेटमायर की पत्नी के बारे में गंदी बात बोल गये सुनील गावस्कर, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाये शर्म

ये होगा प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल अपने आखिरी मैच में इस टीम के साथ उतरेंगी: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव।

ALSO READ: MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मैच में क्या मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका? कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मैच में क्या मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका? कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मैच में क्या मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका? कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

MI VS DC: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग अपने आखिरी चरण पर है। आईपीएल की दो नई टीमों ने अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। इसके साथ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यहां मुकाबला करो या मरो जैसा है। क्योंकि यह मुकाबला आईपीएल सीजन 2022 के दिल्ली कैपिटल्स के भविष्य को तय करेगा। इस मुकाबले से यह तय हो जाएगा कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष चार में अपनी जगह बना पाती है या नहीं। मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला ज्यादा मायने नहीं रखता है। क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस पहले से ही अपने आप से बाहर हो चुकी है।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली को जीतना होगा मैच

DC WIN AGAINST RR

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने आईपीएल रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। मुंबई इंडियंस पांचवा चैंपियन रह चुकी है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पहली चैंपियन ट्रॉफी की तलाश होगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स को ट्रॉफी जीतना चाहती है, तो उसे मुंबई इंडियंस को हराना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +0.255 और 14 पॉइंट के साथ नंबर पांच पर है। क्योंकि नंबर चार पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 16 पॉइंट और नेट रन रेट –0.253 हैं। जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हराकर 16 पॉइंट के साथ नेट रन रेट को देखते हुए नंबर चार पर पहुंच जाएगी। जिस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नंबर पांच पर आ जाएगी और दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा आज मौका

Arjun Tendulkar

भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर है। जो कि मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही कम मौके दिए गए हैं। सभी को उम्मीद है कि रोहित शर्मा सीजन के आखिरी मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल कर सकते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को पिछले 27 मैचों से एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। अभी तक मुंबई इंडियंस की तरफ से 22 खिलाड़ी 13 मैचों में खेल चुके हैं। अब मुंबई इंडियंस का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है।

रोहित शर्मा ने पिछले मैच के बाद कहा था कि

“हम बेंच पर बैठे युवा खिलाड़ियों को टेस्ट करेंगे, जिन्हें मौका नहीं मिला है उन्हें अंतिम मैच में मौका देने की कोशिस करेंगे”

इसे भी पढ़ें-RR vs CSK Toss Report: महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों में हुए ये 1-1 बदलाव

IPL 2022: विराट कोहली को प्लेऑफ का टिकट दिलाने के लिए रोहित शर्मा करेंगे टीम में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका!

सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस इस सीजन की सबसे खराब आईपीएल टीम रही. मुंबई ने इस सीजन अब तक 13 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं. मुंबई अपना 14वां मैच यानी आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी. दिल्ली के लिए मुकाबला बहुत अहम होगा. दोनों के बीच यह मुकाबला 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में मुंबई अपनी प्लेइंग में कुछ बदलाव कर सकती है, ऐसी उम्मीदें लगाई जा रही है. कहा जा रहा है कि, अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच में मौका मिल सकता है.

अर्जुन तेंदुलकर सकते हैं आईपीएल डेब्यू

Arjun Tendulkar

अपने आखरी मैच में मुंबई कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम आता है अर्जुन तेंदुलकर का. मुंबई ने इस साल मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रूपए देकर खरीदा था. हालांकि, उन्होंने अभी तक अर्जुन को एक भी मैच में मौका नहीं दिया है. आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई उन्हें एक मौका डेब्यू के लिए दे सकती है.

ALSO READ:IPL 2022, CSK vs RR: “अगले साल ये 2 खिलाड़ी बनायेंगे CSK को चैंपियन” महेंद्र सिंह धोनी ने बताया क्यों शिवम दुबे को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का होगा ये मैच

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मैच दिल्ली के लिए बहुत अहम रहेगा. इस मैच को जीतकर दिल्ली टॉप 4 में अपनी जगह बना लेगी. क्योंकि, इस मैच को जीतने के बाद दिल्ली के 16 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. वहीं आरसीबी ने भी गुजरात के खिलाफ जीतकर 16 प्वॉइंट्स कर लिए हैं. दोनों के रन रेट में ज़मीन आसमान का फर्क है, दिल्ली रनरेट के मामले में प्लस में है और आरसीबी रनरेट के मामले में निगेटिव में है. यही फासला दिल्ली को प्लेऑफ तक जीत के बाद ले जाएगा. अगर दिल्ली इस मैच को गवा देती है तो वो प्लेऑफ का चांस भी गवा देगी.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा(कप्तान), इशान किशन, डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिसटन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ/अर्जुन तेंदुलकर, मयंक अग्रवाल

ALSO READ: IPL 2022; CSK vs RR POINT TABLES: 68वें मैच के बाद मिली प्लेऑफ की टीमें, इन 5 टीमों का खत्म हुआ सफर, देखें टॉप 2 में किन टीमों का है कब्जा

IPL 2022; CSK vs RR POINT TABLES: 68वें मैच के बाद मिली प्लेऑफ की टीमें, इन 5 टीमों का खत्म हुआ सफर, देखें टॉप 2 में किन टीमों का है कब्जा

TATA-IPL-2022-Updated-Points-Table

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) 68वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। लीग के इस 68वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ( RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) को 5 विकेट से मात दी। मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर 150 रन बनाए। बदले में राजस्थान रॉयल्स ने दो गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसके बाद आईपीएल प्वाइंट टेबल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है।

राजस्थान रॉयल्स ने CSK को हराकर किया TOP 2 में प्रवेश

IPL 2022 Points Table
IPL 2022 Points Table (साभार: Cricbuzz)

गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट से मात देकर आईपीएल 2022 की प्वाइंट टेबल में खुद की स्तिथि मजबूत कर ली है। गुजरात टाइटंस की टीम 14 मैच में 10 जीत के 20 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स 14 मैच में 9 जीत के 18 अंक के बाद दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद ये स्पष्ट है कि अब गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में एक फिनलिस्ट टीम का स्थान पक्का कर लेगी।

RR की जीत से लखनऊ सुपर जायंटस को हुआ नुकसान

LSG vs RR

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच के बाद प्ले ऑफ के लिए 3 टीम का स्थान पक्का हो गया। जिसमें गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है। तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद दूसरे स्थान से लुढ़ककर तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है। जिससे अब टीम से एक मैच में हार जीत का मौका छीन गया है।

याद दिला दें, आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ में प्रवेश की टॉप 2 टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। जिसमें पहले नंबर एक और दो के बीच मैच होता, जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाती है, लेकिन हारने वाले टीम को तीसरे और चौथे स्थान के विजेता के साथ मैच खेलने का मौका मिलता है। जोकि नंबर 3 और 4 की टीम को नहीं मिलता। इसलिए राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे स्थान पर लुढ़कर बड़ा घाटा हुआ है।

ALSO READ: IPL 2022, CSK vs RR: “मुझे अपने खिलाड़ियों से ऐसी उम्मीद नहीं थी” चेन्नई पर जीत के बाद संजू सैमसन ने इस खिलाड़ी को दिया इस जीत का पूरा श्रेय

आरसीबी और दिल्ली में चल रही जंग

RCB vs DC

आईपीएल प्वाइंट टेबल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 मैच में 8 जीतकर 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैच में 7 जीतकर 14 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है। अब दिल्ली और मुंबई के बीच मैच खेला जाना है, जिसके बाद चौथे क्वालीफायर के नाम का ऐलान हो जायेगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैच में 7 जीतकर 14 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मैच में 7 जीतकर 14 अंक के साथ 6वें स्थान पर है। पंजाब किंग और सनराइजर्स हैदराबाद 13 -13 मैच में 6 -6 जीत के 12 अंक के साथ 8वें और 9वें स्थान पर हैं। दोनों टीम का प्ले ऑफ के लिए सफर खत्म हो चुका है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैच में 4 जीतकर 8 अंक के साथ 9वें और मुंबई इंडियंस 13 मैच में 3 जीतकर 6 अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

ALSO READ: IPL 2022, CSK vs RR: “अगले साल ये 2 खिलाड़ी बनायेंगे CSK को चैंपियन” महेंद्र सिंह धोनी ने बताया क्यों शिवम दुबे को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता