ऋषभ पंत

Delhi Capitals VS Mumbai Indians, Match 69: Match Report : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 68वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच खेला गया। ये मैच मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला गया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। बदले में मुंबई इंडियंस की टीम 160 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी और 5 गेंद पहले ही 5 विकेट से मैच जीत लिया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स प्ले ऑफ से बाहर हो गई।

कप्तान ऋषभ पंत की गलती से प्लेऑफ से बाहर हुई दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals compressed

दिल्ली कैपिटल्स टीम को तरफ से कई कैच छूटे हैं। लेकिन कप्तान ऋषभ पंत से दो बड़ी गलतियां हुई। जोकि टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ी। पहले कप्तान ऋषभ पंत के हाथ से आसान दिख रहा ब्रेवीस (बेबी एबी) का कैच छूट गया। वहीं दूसरी गलती 14.5 ओवर में कैप्टन ऋषभ पंत ने रिव्यू ना लेकर की।

टिम डेविड मैदान पर आए, जैसे ही उन्होंने पहली गेंद खेली, शार्दुल ठाकुर की वो गेंद ऋषभ पंत के दस्ताने में गई। लेकिन अपील के बाद भी अंपायर ने आउट नही दिया। जिसके बाद खिलाड़ियों ने कैप्टन से रिव्यू लेने के लिए कहा जिसे ऋषभ पंत न इनकार कर दिया, जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखा गया कि बल्ले पर गेंद लगी थीं। अगर ऋषभ पंत रिव्यू लेते तब खिलाड़ी टिम डेविड आउट हो कर वापस लौट जाते। वहीं 20वें ओवर को पहली ही गेंद जब 5 रन की तरकार थी, खलील अहमद ने नो बॉल दी। जिसके बाद की फ्री हिट पर मुंबई इंडियंस ने चौका लगाकर मैच जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने करो या मरो वाले मैच में बनाए 159 रन

DELHI CAPITALS

दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी लीग मैच जोकि प्ले ऑफ का टिकट लेकर आया था। उसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई पावरप्ले के दौरान ही टीम ने तीन विकेट खो दिए। जिसके बाद आर पॉवेल ने 43 और कप्तान ऋषभ पंत ने 39 रन की पारी खेली बेहतरीन पारी के बाद टीम के स्कोर को 159 तक पहुंचाया। इस मैच में पृथ्वी शाह ( 24), डेविड वार्नर ( 5), मिचल मार्श ( 0), ऋषभ पंत ( 39), सरफराज खान ( 10), आर पॉवेल ( 43) और शार्दूल ठाकुर ( 4) रन बनाए। अक्षर पटेल ( 19) और कुलदीप यादव ( 1) रन पर नॉट आउट लौटे।

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर्स में 25 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। रमनदीप सिंह ने दो ओवर्स में 29 रन देकर दो विकेट निकाले। वहीं डेनियल सैम ने चार ओवर्स में 30 रन देकर एक विकेट और मयंक मारकंडे ने चार ओवर्स में 26 रन देकर एक विकेट लिया।

ALSO READ: T20 World Cup 2022 में इस धाकड़ भारतीय खिलाड़ी की जगह पक्की! IPL 2022 में गेंद और बल्ले दोनों से मचा रहा गदर

मुंबई की जीत से RCB पहुंची प्ले ऑफ में

mumbai indians ipl 2022 164957364516x9 1

मुंबई इंडियंस 160 रन का लक्ष्य लेकर मैच खेलने उतरी और 5 विकेट से पांच गेंद पहले मैच जीत लिया। जिसमें ईशान किशन (48), कप्तान रोहित शर्मा (2), डिवाल्ड ब्रेविस (37), टिम डेविड (34) और तिलक वर्मा (21) रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं रमनदीप सिंह (13 रन ) और डेनियल सैम (0) नाबाद लौटे।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव ने चार ओवर्स में 33 रन देकर एक विकेट लिया। एनरिक नॉर्खिय ने चार ओवर्स में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने तीन ओवर् में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉप 4 में बनी हुई है और दिल्ली प्ले ऑफ से बाहर हो गई है।

ALSO READ: IPL 2022, MI vs DC: “धोनी की नकल करने से कोई धोनी नहीं बन सकता” खराब कप्तानी के बाद जमकर ट्रोल हुए ऋषभ पंत

Published on May 22, 2022 12:00 am