मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव

Delhi Capitals VS Mumbai Indians Toss Report : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में 69वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के बीच शाम 7:30 से खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ( MI) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और दिल्ली कैपिटल्स ( DC) के कप्तान ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) टॉस के लिए मौजूद हुए।

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, जानिए कौन लेगा सूर्यकुमार यादव की जगह

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस मैदान पर पिछले मुकाबलों में दूसरी पारी में ओस काफी होती है। तो वहीं पिछले कुछ मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच अपने नाम किया है।

दिल्ली के लिए जरूरी है जीत

DC vs PBKS STATS: मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी तो ऋषभ पंत ने कटवाई नाक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग का अपना अंतिम मैच जीतना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर आज का मैच जीत जाती है, तब प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं अगर हार जाती है तब पांचवे स्थान पर अपने आईपीएल 2022 के सफर को खतम करेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए सम्मान का मैच

MI

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने इस साल काफी खराब प्रदर्शन किया है, जिसके बाद आईपीएल प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे नीचे मौजूद है। मुंबई इंडियंस आज का मैच जीतकर इस साल अपने सफर को खत्म करने की कोशिश करेगी।

ALSO READ: IPL 2022; CSK vs RR ORANGE CAP: पिछले 3 मैचों से फ्लॉप जॉस बटलर के ऑरेंज कैप को इस भारतीय बल्लेबाज से खतरा, अगले 2 मैचों में भारत का होगा दबदबा

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन ( Mumbai Indians Playing 11)

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, रमनदीप, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , बेबी एबी (ब्रेविस), डेनियल सैम, टीम डेविड, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन ( Delhi Capitals playing 11)

सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), रोवमेन पॉवेल, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्टे और खलील अहमद

ALSO READ: IPL 2022, CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद गुस्सा हुए महेंद्र सिंह धोनी, इस खिलाड़ी पर फूटा हार का गुस्सा

Published on May 21, 2022 7:09 pm