दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मैच में क्या मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका? कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मैच में क्या मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका? कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

MI VS DC: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग अपने आखिरी चरण पर है। आईपीएल की दो नई टीमों ने अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। इसके साथ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यहां मुकाबला करो या मरो जैसा है। क्योंकि यह मुकाबला आईपीएल सीजन 2022 के दिल्ली कैपिटल्स के भविष्य को तय करेगा। इस मुकाबले से यह तय हो जाएगा कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष चार में अपनी जगह बना पाती है या नहीं। मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला ज्यादा मायने नहीं रखता है। क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस पहले से ही अपने आप से बाहर हो चुकी है।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली को जीतना होगा मैच

DC WIN AGAINST RR

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने आईपीएल रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। मुंबई इंडियंस पांचवा चैंपियन रह चुकी है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पहली चैंपियन ट्रॉफी की तलाश होगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स को ट्रॉफी जीतना चाहती है, तो उसे मुंबई इंडियंस को हराना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +0.255 और 14 पॉइंट के साथ नंबर पांच पर है। क्योंकि नंबर चार पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 16 पॉइंट और नेट रन रेट –0.253 हैं। जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हराकर 16 पॉइंट के साथ नेट रन रेट को देखते हुए नंबर चार पर पहुंच जाएगी। जिस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नंबर पांच पर आ जाएगी और दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा आज मौका

Arjun Tendulkar

भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर है। जो कि मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही कम मौके दिए गए हैं। सभी को उम्मीद है कि रोहित शर्मा सीजन के आखिरी मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल कर सकते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को पिछले 27 मैचों से एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। अभी तक मुंबई इंडियंस की तरफ से 22 खिलाड़ी 13 मैचों में खेल चुके हैं। अब मुंबई इंडियंस का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है।

रोहित शर्मा ने पिछले मैच के बाद कहा था कि

“हम बेंच पर बैठे युवा खिलाड़ियों को टेस्ट करेंगे, जिन्हें मौका नहीं मिला है उन्हें अंतिम मैच में मौका देने की कोशिस करेंगे”

इसे भी पढ़ें-RR vs CSK Toss Report: महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों में हुए ये 1-1 बदलाव

Published on May 21, 2022 12:37 pm