रिकी पोंटिंग चलेंगे बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस को मात देने के लिए मुंबई के ही इस खिलाड़ी को देंगे मौका, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स
रिकी पोंटिंग चलेंगे बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस को मात देने के लिए मुंबई के ही इस खिलाड़ी को देंगे मौका, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

आज आईपीएल सीजन 15 में दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाना वाला है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है। अगर दोनों ही टीमों के फॉर्म की बात करें तो दिल्ली कैपिटल ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात दी थी, वहीं मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथो हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली को हर हाल में चाहिए जीत

दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली कैपिटल की टीम इस समय 13 मैचों में 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें हर हाल में इस मैच को अपने नाम करना होगा। दिल्ली का नेट रन रेट आरसीबी से अच्छा है, इसी कारण दिल्ली जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

वहीं अगर हम मुंबई इंडियंस की बात करें तो वो इस साल प्लेऑफ के रेस से पहले ही आउट हो चुकी है और वो अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतकर इस सीजन को पॉजिटिव तरीके से खत्म करना चाहेगी।

पृथ्वी शॉ की हो सकती है वापसी 

prithvi shaw

दिल्ली कैपिटल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ मैचों में चोट के कारण नज़र नही आए थे जो कि आज टीम में वापसी कर सकते हैं। पृथ्वी शॉ के वापसी से दिल्ली कैपिटल की टीम पहले से ज़्यादा मजबूत हो जाएगी। पिछले कुछ मुकाबलों में हमने देखा है, दिल्ली अपना पहला विकेट 10 रन के अंदर ही गंवा देती है, इस चीज का समाधान हो जाएगा पृथ्वी शॉ के वापसी से और उम्मीद है बेहतर शुरुआत के साथ दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच में मुंबई इंडियंस को मात दे सकती है।

ALSO READ: शिमरॉन हेटमायर की पत्नी के बारे में गंदी बात बोल गये सुनील गावस्कर, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाये शर्म

ये होगा प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल अपने आखिरी मैच में इस टीम के साथ उतरेंगी: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव।

ALSO READ: MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मैच में क्या मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका? कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

Published on May 21, 2022 1:28 pm