Placeholder canvas

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर की बड़ी गलती, नीता अंबानी की ये गलती बन सकती है टीम के हार की वजह

MUMBAI INDIANS

रविवार को आईपीएल 2024 में शामिल होने वाली 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप दी। इनमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया जबकि 89 प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। मुंबई इंडियंस ने भी रिलीज्ड प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें एक ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

मुंबई इंडियंस ने खोया ‘हीरा’!

बता दें कि आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने बीसीसीआई को रिलीज्ड प्लेयर्स की लिस्ट थमा दी। इस सूची में टीम के युवा ऑलराउंडर अरशद खान का नाम भी शामिल है।

इस खिलाड़ी को रिलीज करके टीम मैनेजमेंट ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। दरअसल, अरशद इस वक्त विजय हज़ारे ट्रॉफी 2023 में खेलते नज़र आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्हें विरोधी टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते देखा जा रहा है।

9 रन खर्च कर अरशद ने चटकाए 3 विकेट

मध्य प्रदेश और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में अरशद खान ने पंजाबी बल्लेबाजों को निशाना बनाते हुए सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने घातक गेंदबाजी की।

अरशद के इस शानदार प्रदर्शन के दमपर मध्य प्रदेश ने पंजाब के खिलाफ 88 रनों से जीत दर्ज कर ली। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज करके बहुत बड़ी गलती कर दी।

पिछले सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन?

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन देकर 3 विकेट रहा था।

माना जा रहा था कि इस बार भी फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर सभी को हैरान कर दिया।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के रिलीज और रिटेन प्लेयर्स

रिटेन प्लेयर्स: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड)।

रिलीज प्लेयर्स: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

ALSO READ: गौतम गंभीर ने किया वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 का चुनाव, इस दिग्गज को दिखाया बाहर का रास्ता

विश्व कप फाइनल में तबाही मचाने वाले इस खिलाड़ी पर आया नीता अंबानी का दिल, आईपीएल 2024 में बनेगा मुंबई इंडियंस का हिस्सा

MUMBAI INDIANS NITA AMBANI

ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत के साथ वनडे विश्व कप 2023 समाप्त हो गया। अब फैंस को आईपीएल 2024 का इंतज़ार है, जहां क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज एक बार फिर इकट्ठे होंगे और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

इस बीच खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी एक खिलाड़ी पर करोंड़ो रुपये खर्च कर सकती हैं। वह उसे अपनी टीम में शामिल करने के लिए पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं।

MI में शामिल होगा ये घातक गेंदबाज

बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के खत्म होते ही आईपीएल 2024 की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस की मालकिन ने विश्व कप में घातक प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया है।

इस प्लेयर का नाम मिचेल स्टार्क है। ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम मे शामिल करने का मन बना लिया है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा ऑर्चर को रिलीज कर दिया है। अब टीम में एक घातक गेंदबाज की जगह खाली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने मिचेल स्टार्क का नाम फाइनल कर दिया है। इस गेंदबाज ने वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 10 मुकाबले खेले। इनमें स्टार्क ने 16 विकेट हासिल किए।

इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 34 रन पर 3 विकेट रहा। खबर है कि मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट 30 करोंड़ रुपये तक खर्च कर सकता है।

इस प्लेयर पर दांव लगा सकती हैं नीता अंबानी

गौरतलब है कि मिचेल स्टार्क के अलावा मुंबई इंडियंस में एक अन्य स्टार प्लेयर की भी एंट्री हो सकती है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र हैं। इनपर एमआई पानी की तरह पैसा बहा सकती है। युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के लिए कुल 10 मुकाबले खेले। इनमें रचिन रवींद्र ने 64.22 के औसत से 578 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इस खिलाड़ी ने गेंदबाजी में अपना जोहर दिखाया। रविंद्र ने 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

ALSO READ: विश्व कप 2023 में शर्मनाक हार के बाद ये खिलाड़ी लेगा कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल के साथ करेगा पारी की शुरुआत

नीता अंबानी से भी ज़्यादा रईस है इस साउथ एक्टर की पत्नी, जीती है महारानी जैसी ज़िंदगी

neeta ambani

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को पूरा देश जानता है। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। वहीं नीता अंबानी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। नीता अंबानी बहुत ही शौकीन हैं और उनकी एक ही चीज की कीमत करोड़ों में होती है। नीता अंबानी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती है उन्हें स्टाइलिश ड्रेस पहनना बहुत पसंद है।

उनके पास बैग ,साड़ी और सैंडल का करोड़ों का कलेक्शन है, लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसी शख्सियत है जो नीता अंबानी को भी मात देती है और वह उनसे भी बड़े आलीशान घर में रहती है। इस महिला का नाम उपासना है जो कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण की पत्नी हैं। रामचरण साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है उनकी पत्नी उपासना बहुत बड़े आलीशान घर में रहती हैं।

नीता अंबानी को टक्कर देती है रामचरण की पत्नी

नीता अंबानी बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती पापुलैरिटी और धन के सामने बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी फेल हैं। लेकिन उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है रामचरण की पत्नी।

उपासना नीता अंबानी से भी ज्यादा चर्चा में हैं। साल 2014 में रामचरण ने शादी की थी शादी से पहले दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त थे।

उपासना करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

रामचरण की वाइफ उपासना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है उनके पास 1138 करोड़ की संपत्ति है और उनके पास लग्जरी गाड़ियां हैं। वह बहुत ही रॉयल्टी के साथ अपनी लाइफ को जीती हैं और उन्हें देखकर हर कोई कहता है कि यह तो नीता अंबानी से भी ज्यादा आलीशान तरीके से अपना जीवन को जी रही है।

आलीशान जिंदगी की वजह से चर्चा में उपासना

रामचरण की वाइफ उपासना अपने आलीशान लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और उनको बिजनेस की बहुत अच्छी समझ है। उपासना ने विदेशों में कई साल तक फर्मों में काम किया और वह दूसरे व्यवसाय में भी काफी काफी अनुभव रखती हैं।

ये भी पढ़ें-‘मैंने तो हमेशा प्रदर्शन किया, फिर भी…’ ड्रॉप होने के बाद पहली बार खुलकर बोले हनुमा विहारी, टीम मैनेजमेंट पर कही ये बात

आकाश-श्लोका अंबानी ने अपनी नन्हीं बेटी का किया नामकरण, बेहद खूबसूरत है इस नाम का मतलब

व् 2

अंबानी परिवार की बड़ी बहू और श्लोका अंबानी ने  31 मई को एक नन्ही परी को जन्म दिया। इसके बाद उनके घर में खुशियों का माहौल बन गया। आकाश अंबानी श्लोका मेहता का एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी हाल ही में एक बार फिर से दादा  बन गए हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) को एक नन्हीं परी हुई है।

वहीं अंबानी परिवार में नए मेहमान के आने से चारों तरफ  खुशियां छाई हुई हैं। 31 मई को श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया था। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) में टेलीकॉम और डिजिटल बिजनस को हैंडिल करते हैं।

आकाश और श्लोका ने बेटी के नाम की घोषणा

बता दें कि सोशल मीडिया आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम के रीवील किया।  आकाश और श्लोका ने अपने बेटी का नाम वेदा रखा है। वेदा के नाम का अर्थ बहुत खूबसूरत होता है।

सोशल मीडिया यूजर्स को  ये नाम बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि बहुत अच्छा नाम है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा नाम है मैने भी अपनी भतीजी का यही नाम रखा है।

श्लोका मेहता अंबानी और आकाश अंबानी  ने अपनी बेटी के नाम को रीवील कर दिया।  नाम रीवील के दौरान सबसे खास बात यह है कि वेदा के नाम की घोषणा उसके भाई पृथ्वी अंबानी ने की। जिसके बाद आकाश और श्लोका ने खुद इसकी जानकारी उन दोनों ने दी।

बता दें कि आकाश-श्लोका की वेदा दूसरी संतान है।  इन दोनों का पहला बच्चा पृथ्वी है। पृथ्वी का जन्म साल 2020 में हुई थी।  वहीं जब अंबानी परिवार की बड़ी बहु दुबारा से मां बनी हैं तो चारों तरफ खुशी की लहर है। वहीं वेदा का नाम सुनकर इनके फैंस काफी खुश हुए।

ये भी पढ़ें-उर्वशी रौतेला ने खरीदा अंबानी से भी आलीशान घर, ऋषभ पंत की कथित प्रेमिका के घर की कीमत सुन चकरा जाएगा सिर

अंबानी परिवार की नन्हीं प्रिंसेज की पहली लुक आई सामने, आकाश-श्लोका की बेटी की पहली झलक देख गदगद हुई नीता अंबानी

प 2

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बहू का श्लोका ने 31 मई को नन्ही परी को जन्म दिया। जिसके बाद उनके घर में खुशियों का माहौल एक बार फिर बन गया। वहीं शनिवार को अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद नन्ही परी की तस्वीरें सामने आईं। जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

नीता अंबानी की गोद में दिखी नन्ही परी

बता दें कि  नीता अंबानी की बहु श्लोका डिस्चार्ज हो गई है और उन्हें पूरा परिवार लेने पहुंचा था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आकाश श्लोका और नीता एक साथ बैठे थे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं उनकी गोद में एक नन्ही परी नजर आई। हालांकि उसका फेस  नही दिखाया गया।

नानी के घर में हुआ भव्य स्वागत

वीडियो में दिखा जा सकता है कि अंबानी परिवार ने बच्ची के वेलकम में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अस्पताल से श्लोका अपने मायके पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया।

दूसरी बार बनी मां

श्लोका अंबानी दूसरी बार एक नन्ही परी को जन्म दिया। इससे पहले 2020 में 10 दिसंबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम पृथ्वी है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। दो साल पहले एक बेटे के जन्म के बाद अंबानी की बड़ी बहू ने एक बच्ची को जन्म दिया।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बुधवार शाम को अपनी बेटी का स्वागत किया और इस खबर की पुष्टि बड़े अंबानी के बेटे के दोस्त धनराज नाथवानी ने ट्विटर पर की। यह मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की दूसरी पोती और उनकी चौथी पोती है।

जहां अंबानी एक परिवार के रूप में इस निजी पल का आनंद ले रहे हैं, वहीं अब नई अंबानी बेबी गर्ल की पहली झलक सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में परिवार के सबसे नए सदस्य के साथ कार में पूरा अंबानी परिवार नजर आ रहा है।

वायरल तस्वीरों में कार में नए दादा-दादी मुकेश और नीता अंबानी को दिखाया गया है, जिसमें नीता अपने हाथों में बच्ची को पकड़े हुए एंटीलिया में उसका स्वागत कर रही हैं। पिता आकाश अंबानी को भी कार में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे का अपने घर में स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें-मुकेश अंबानी से शादी के लिए नीता अंबानी ने अंबानी परिवार के सामने रखी थी ये बड़ी शर्त, मुकेश अंबानी को मानना पड़ा शर्त

मुकेश अंबानी से शादी के लिए नीता अंबानी ने अंबानी परिवार के सामने रखी थी ये बड़ी शर्त, मुकेश अंबानी को मानना पड़ा शर्त

mukesh ambani

देश के सबसे अमीर आदमी के रूप में जाने जाते हैं मुकेश अंबानी. मुकेश अंबानी सहित उनका पूरा परिवार बहुत ही लग्जरी लाइफ जीता है. अपनी लाइफ स्टाइल के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. अगर आपको मुकेश और नीता अंबानी की लव स्टोरी के बारे में बताएं तो किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. आपको बता दें कि मुकेश अंबानी कि नीता अंबानी से शादी के लिए उनके परिवार वालों ने ही नेता को चुना था.

मध्यम परिवार से थी नीता

मुकेश अंबानी से शादी करने के लिए नेता को धीरूभाई और कोकिलाबेन ने ही चुना था. शादी के लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी. नीता अंबानी एक मध्यम परिवार से थी. बाकी स्कूल में टीचर थी स्कूल उन्हें प्रतिमा 800 सैलरी मिलती थी. नीता अंबानी डांस में काफी रुचि रखती थी. वह भरतनाट्यम में पारंगत थी.

नीता अंबानी की थी यह शर्त

नीता अंबानी को डांस में बड़ी दिलचस्पी थी एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान ही कोकिलाबेन और धीरुभाई को नीता बहुत पसंद आ गई. इसके बाद भी उन्होंने फैसला किया कि वह नीता और मुकेश की शादी कराएंगी जिसके लिए उन्होंने एक दूसरे की मुलाकात भी कराई. एक शर्त के चलते उन्होंने शादी के लिए भरी हामी.

इंटरव्यू के दौरान नीता ने बताई शर्त

मुकेश अंबानी से शादी करने के लिए नीता अंबानी ने शर्त रखी किवा पढ़ाना नहीं छोड़ेंगी. नीता को पढ़ाने का बहुत शौक था उन्हें डर था कि शादी के बाद उनसे पढ़ाने के लिए मनाना कर दिया जाए. पुराने मुकेश के सामने स्वस्थ रखे कि वह शादी के बाद भी पढ़ आएंगे. हालांकि अंबानी परिवार ने उन्हें इसकी परमिशन दे दी थी.

नीता अंबानी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है वह अक्सर अपने सोशल योग दानों का सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं. 55 साल की नीता अंबानी अपनी फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. वह काफी लग्जरी लाइफ जीती है.

ALSO READ:युजवेंद्र चहल से शादी नहीं करना चाहती थीं धनश्री, लाख मिन्नतो के बाद रखी शर्त फिर हुआ दोनों का मिलन

अचानक चर्चा में आई Mukesh Ambani की गुमनाम बहन, जिसने अपने पड़ोसी से ही रचा ली थी शादी, फिर अंबानी परिवार ने उठाया बड़ा कदम

mukesh ambani sister deepti salgaocar

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आज किसी भी तरह के पहचान के मोहताज नहीं है. आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है. यही वजह है कि अंबानी परिवार से जुड़ी किसी भी खबर को जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं लेकिन यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि धीरुभाई अंबानी के चार बच्चे थे जिनमें से दो बेटे और दो बेटी है.

धीरूभाई अंबानी की बेटी या या कहें कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की दो बहनों का नाम नीना और दिप्ती है जो हमेशा सुर्खियों से दूर रहती है. यही कारण है कि लोगों को इनके बारे में ज्यादा पता नहीं है.

इस तरह से हुई Mukesh Ambani के बहन की शादी

आज जिस तरह अंबानी परिवार में शादियां होती है उसे देखकर हर कोई बेहद ही ज्यादा आकर्षित होता है क्योंकि अंबानी परिवार की शादियों में कई ऐसी रश्मे और नई चीजें देखने को मिलती है जिससे पहले लोग वाकिफ नहीं होते हैं पर धीरूभाई अंबानी की बड़ी बेटी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बहन दीप्ति सलगांवकर ने अपने पड़ोस में रहने वाले दत्तराज सालगांवकर से शादी की थी.

दोनों की शादी के किस्से बेहद ही मशहूर है जो अपने समय में खूब सुर्खियां में रही थी. इस वक्त वह अपने परिवार के साथ गोवा में रहती है. अंबानी परिवार और सलगांवकर परिवार के बीच काफी अच्छा संबंध है और आज भी कई दफा दोनों को एक साथ देखा जाता है.

इस तरह हुई मुलाकात

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बहन का पति दत्तराज सालगांवकर उम्र में उनसे 2 साल बड़े थे और उनसे मुकेश अंबानी की काफी अच्छी दोस्ती थी. अच्छी दोस्ती होने के कारण ही दोनों परिवार का आना-जाना लगा रहा था और इसी बीच राज और दीप्ति के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में परिवार वालों की आपसी सहमति से राज और दीप्ति ने शादी की.

शादी के लिए झट से तैयार हो गए परिजन

जब राज और दीप्ति ने अपने घरवालों से शादी की बात की तो उनके घर वाले तुरंत इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए. आपको बता दें कि आज दोनों की एक बेटी है जिसका नाम इशिता है और बेटे का नाम विक्रम है. इशिता की शादी नीरव मोदी के भाई से हुई है और आज भी अंबानी परिवार और सलगांवकर परिवार के बीच काफी अच्छे संबंध देखे जाते हैं.

ALSO READ:फिल्मों से दूर रहकर भी विद्या बालन इस तरीके से करती हैं गाढ़ी कमाई, अरबों की मालकिन हैं विद्या बालन, जानकार रह जायेंगे दंग

इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में दिया मुंबई इंडियंस को धोखा, IPL 2024 की नीलामी से पहले नीता अंबानी करेंगी रिलीज

GUJRAT TITANS AND MUMBAI INDIANS OPENING PAIR

बीती रात गुजरात के हाथों 62 रनों के बड़े अंतर से हारने के बाद मुंबई का सफर यहीं समाप्त हो गया है। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। गुजरात की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का बड़ा लक्ष्य बनाया। मुंबई की टीम हासिल करने में नाकामयाब रही 171 रन पर ही सिमट गई।

मुंबई के लिए सीजन में टीम की खराब गेंदबाजी इस हार का सबसे बड़ा कारण रही है, ऐसे में वह कौन से गेंदबाज हैं, जिन्हें टीम अगले सीजन से बाहर का रास्ता दिखा सकती है आइए जानते हैं।

रिले मेरेडिथ

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ का, जिन्होंने पांच मुकाबले खेलते हुए 30 की औसत के साथ 7 विकेट लिए हैं। हालांकि इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी 10.52 का रहा है।इस खिलाडी का 32 रनों पर दो विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

डेवाल्ड ब्रेविस

क्रिकेट की दुनिया में बेबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2023 में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2022 की बात कर करें तो इस खिलाड़ी ने 7 मुकाबले खेलते हुए 161 रन बनाए थे, साउथ अफ्रीका का यह खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

क्रिस जॉर्डन

तीसरे खिलाड़ी की करें तो मुंबई न्यूज़ की तरफ से खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन भी टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने चार ओवर में 14 की इकोनामी से 56 रन दिए हैं।

बता दें इस खिलाड़ी को जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में शामिल किया गया था। क्रिस जॉर्डन ने 6 मैचों में 22 ओवर गेंदबाजी की और 237 रन लुटाए जिसमें वह सिर्फ तीन ही विकेट लेने में कामयाब हुए।

ALSO READ:वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम, इन 7 युवा खिलाड़ियों के पास डेब्यू का होगा मौका!

अंबानी की पार्टी का थ्रोबैक वीडियो हो रहा है वायरल, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण ने लूट ली महफिल

aishwarya rai and deepika padukone

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बहुत ही फेमस एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या राय 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। आज भी ऐश्वर्या राय के लाखो दीवाने हैं। दोनों ही अपनी-अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। जिस भी इवेंट में दोनों जाती है वहां महफिल लूट लेती हैं।

वहीं दोनों का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह भी नजर आ रहे है। यह वीडियो ईशा अंबानी के प्री वेडिंग पार्टी की है।

दीपिका, ऐश्वर्या ने लूटी महफिल

बता दें कि ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां इन दोनों ने महफिल लूट लिया। इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दीपिका को खींचकर स्टेज पर ले जाती हैं। जहां इन दोनों ने खूब डांस किया।

वहीं दीपिका पादुकोण के हाथ में गिलास था जिसके साथ वह डांस कर रहीं थी। वहीं वह ऐश्वर्या राय के साथ मस्ती भी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह भी नजर आये, जिसका वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने इसको पसंद किया, जिसमें ऐश्वर्या और दीपिका के साथ ही रणवीर सिंह भी नजर आए।

 2018 का है यह वीडियो

बता दें कि 2018 में ईशा अंबानी की वेडिंग फंक्शन में दीपिका और ऐश्वर्या शिरकत करने पहुंची थी। इस फंक्शन में बहुत ही बड़ी तादाद में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय के कई वीडियो बने जिसमें उनका यह डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खूब मस्ती करती दिखी। जब भी कोई पार्टी या कोई इवेंट मुकेश अंबानी के घर में ऑर्गनाइज होता है तो बॉलीवुड के सितारे पहुंचते हैं।

ALSO READ: इस अभिनेता पर फिदा थीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, पकड़ ली थी शादी की जिद, बोलीं- ‘प्लीज मेरी बात मान लीजिए’

दुनिया का सबसे महंगा बाथरूम है Nita Ambani का लग्जरी बाथरूम, इन सुविधाओं से है लैस

nita ambani

नीता अंबानी (Nita Ambani) देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी है। जो अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। जिस भी इवेंट में नीता अंबानी (Nita Ambani) एंट्री करती हैं सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। उनकी ड्रेस, ज्वेलरी, पर्स से लेकर चाय तक चर्चें होते रहते है।

नीता अंबानी (Nita Ambani) अक्सर अपनी महंगी और बेशकीमती चीजों को ​लेकर मीडिया में बनी रहती है। अब इसी बीच नीता अंबानी (Nita Ambani) के बाथरूम की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

बेहद लग्जीरियस है Nita Ambani का बाथरूम

नीता अंबानी के बाथरूम की बात करें तो उसमे लगी हर एक चीज की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। हम आपको अपने इस लेख में नीता अंबानी के बाथरूम की कुछ तस्वीरें लेकर आए है जिसमे आप देख सकते हैं कि उनका बाथरूम कितना आलिशान हैं।

नीता अंबानी के बाथरूम की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो काफी ज्यादा खर्चीली हैं और उन्होंने कई कीमती चीजें अपने बाथरूम में रखी हैं।

Nita Ambani के बाथरूम की कीमत करोड़ों में

नीता अंबानी के बाथरूम को काफी शानदार तरिके से बनाया गया है। इस बाथरूम में काफी सुविधाएं भी दी गई है। इस बाथरूम में नहाते वक्त पर्यावरण का भी लुफ्त उठा सकते है। नीता के बाथरूम में कम्यूटर के जरिए बाथरूम का तामपान तथा शावर को कंट्रोल किया जाता है।

कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने पसंद के गाने भी सुन सकते हैं। इसके अलावा और भी कई आधुनिक सुविधा इसमे मौजूद हैं। नीता अंबानी के बाथरूम में ऐसी कई चीजें हैं जिनकी कीमत लाखों और करोड़ों में हैं।

ALSO READ: Nita Ambani की बहू रानी ने फ्रेंड की शादी में ऐसा डांस, देखते रह गये लोग, देखें वीडियो