Placeholder canvas

विश्व कप फाइनल में तबाही मचाने वाले इस खिलाड़ी पर आया नीता अंबानी का दिल, आईपीएल 2024 में बनेगा मुंबई इंडियंस का हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत के साथ वनडे विश्व कप 2023 समाप्त हो गया। अब फैंस को आईपीएल 2024 का इंतज़ार है, जहां क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज एक बार फिर इकट्ठे होंगे और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

इस बीच खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी एक खिलाड़ी पर करोंड़ो रुपये खर्च कर सकती हैं। वह उसे अपनी टीम में शामिल करने के लिए पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं।

MI में शामिल होगा ये घातक गेंदबाज

बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के खत्म होते ही आईपीएल 2024 की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस की मालकिन ने विश्व कप में घातक प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया है।

इस प्लेयर का नाम मिचेल स्टार्क है। ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम मे शामिल करने का मन बना लिया है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा ऑर्चर को रिलीज कर दिया है। अब टीम में एक घातक गेंदबाज की जगह खाली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने मिचेल स्टार्क का नाम फाइनल कर दिया है। इस गेंदबाज ने वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 10 मुकाबले खेले। इनमें स्टार्क ने 16 विकेट हासिल किए।

इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 34 रन पर 3 विकेट रहा। खबर है कि मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट 30 करोंड़ रुपये तक खर्च कर सकता है।

इस प्लेयर पर दांव लगा सकती हैं नीता अंबानी

गौरतलब है कि मिचेल स्टार्क के अलावा मुंबई इंडियंस में एक अन्य स्टार प्लेयर की भी एंट्री हो सकती है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र हैं। इनपर एमआई पानी की तरह पैसा बहा सकती है। युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के लिए कुल 10 मुकाबले खेले। इनमें रचिन रवींद्र ने 64.22 के औसत से 578 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इस खिलाड़ी ने गेंदबाजी में अपना जोहर दिखाया। रविंद्र ने 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

ALSO READ: विश्व कप 2023 में शर्मनाक हार के बाद ये खिलाड़ी लेगा कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल के साथ करेगा पारी की शुरुआत