IPL 2022 की तैयारी काफी समय से चल रही है। 12-13 फरवरी को IPL 2022 का मेगा ऑक्शन होने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान होना बस बाकी है, बीसीसीआई इन दो तारीखों को निश्चित कर चुका है। IPL की पुरानी आठ टीमें अपने खिलाड़ी रिटेन कर चुकी हैं। IPL में इस बार दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद शामिल की गई हैं। साथ ही साथ मेगा ऑक्शन में काफी खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर ऊंची बोली लग सकती है। बात करेंगे आज ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों की।
Ishan Kishan
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम मिलना तय है। IPL 2022 के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर बहुत सी फ्रेंचाइजी की नजर है। टीम इंडिया की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा बन चुके ईशान किशन ने IPL के 61 मुकाबलों में 28.47 की औसत और 136.34 की स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए हैं।
Ravichandran Ashwin
रविचंद्रन अश्विन भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। अश्विन पिछले सीजन यानी IPL 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अश्विन कितने माहिर खिलाड़ी हैं यह सब जानते है और उन्हे टी20 फॉर्मेट का अच्छा खासा अनुभव भी है। मेगा ऑक्शन में इन पर बहुत बड़ी बोली लगाने वाली है।
Shikhar Dhawan
शिखर धवन भी अगले IPL सीजन में मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और उन पे अच्छी खासी बोली लगेगी इसकी काफी उम्मीद है। अच्छे खासे अनुभव रखने वाले धवन को सभी फ्रेंचाइजी अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी। दरअसल, शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स में थे लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया था। मेगा ऑक्शन में कई टीमें उन्हें लेने के लिए बड़ी ऊंची बोली लगा सकती है।
Yuzvendra Chahal
युजवेंद्र चहल अब तक आरसीबी में थे, उन्हें विराट कोहली का पसंदीदा खिलाड़ी माना जाता है। चहल ने IPL में 139 विकेट हासिल किए हैं। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में इस स्पिनर का रिकॉर्ड बेहतरीन है और वो अहम मौके पर चमत्कार करने की काबिलियत रखते हैं। आरसीबी के लिए खेलते हुए चहल ने मुश्किल मौकों पर अपने कप्तान को विकेट निकाल के दी है। मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लगना तय है।
Deepak Chahar
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। चाहर स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो 2016 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वो पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। पिछले सीजन में वो थोड़े महंगे साबित हुए थे लेकिन उन्होंने 15 मैच में 14 विकेट झटके थे और ड्वेन ब्रावो-शार्दुल ठाकुर के साथ टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियों की चाहर पर नजर होगी।
ALSO READ: IPL 2022 के लिए BCCI ने तैयार किया प्लान B, UAE में नहीं अब इन 2 देशों में है आयोजन की तैयारी
Avesh Khan
आवेश खान ने IPL 2021 में 16 मैचों में 24 विकेट लिए थे। इनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई फ्रेचाइजी इन पर बड़ा दांव लगा सकती है। दिल्ली की टीम ने आवेश खान को भी रिटेन नहीं किया है, जो IPL 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर थे। आवेश खान के पास तेज रफ्तार के साथ स्विंग करने की भी क्षमता है।